Kavita world war ke muhane par vishwa

वर्ल्ड वार के मुहाने पर विश्व | Kavita world war ke muhane par vishwa

वर्ल्ड वार के मुहाने पर विश्व !

( World war ke muhane par vishwa )

 

दुनिया को सुलगता देखना चाहता है अमेरिका,
खून की नदी भी बहाना चाहता है अमेरिका।
भिड़े रहें दुनिया के देश कहीं न कहीं वो युद्ध में,
दूर से तमाशा देखना चाहता है अमेरिका।

दुश्मन देश की कमर तोड़ने में पहले से है माहिर,
मिसाइलों से गगन सजाना चाहता है अमेरिका।
तख्तापलट का काम भी लेता है अपने हाथ में,
कठपुतली सरकार तब बैठा देता है अमेरिका।

सीरिया,इराक,यमन,अफगानिस्तान में घुसा तो था,
कभी-कभी उल्टे दांव पर शर्म खाता है अमेरिका।
हजारों किमी दूर जाकर लड़ती है अमेरिकी फौज,
कभी-कभी बहुत नुकसान भी उठाता है अमेरिका।

युद्ध शुरु करने से पहले सौ बार क्यों नहीं सोचता,
रुस के प्रभाव को कम करना चाहता है अमेरिका।
सुंयुक्त राष्ट्र नहीं निभा सका अपनी जिम्मेदारियाँ,
गाहे-बगाहे इसी का फायदा उठाता है अमेरिका।

आखिर कब हँसेंगे औ मुस्कराएँगे वो चाँद-सितारे,
क्यों अपनी मर्जी से विश्व को नापता है अमेरिका।
वर्ल्डवार के मुहाने पर ला खड़ा किया वो दुनिया,
क्यों आजादी का ठीकेदार बन जाता है अमेरिका।

साम- दाम- दण्ड-भेद का है वो पहले का पुजारी,
खैरात का हाथ दिखाकर लूटता है अमेरिका।
कब होगी कायम पूरी कायनात पर उसकी सत्ता,
यही दिवा-स्वप्न निशि-दिन देखता है अमेरिका।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

मैं थानेदार हूँ | Thanedar par kavita

जान छिड़कने लगे हैं | Poem jaan chidakne lage hain

Similar Posts

  • सोने को कुंदन बनाना बाकी है | Baki hai

    सोने को कुंदन बनाना बाकी है ( Sone ko kundan banana baki hai )     दिलों में अभी जगह बनाना बाकी है। भाग्य हमको भी आजमाना बाकी है। सुदर्शन शब्द स्वर्णिम हो तेरे भले ही। तपा सोने को कुंदन बनाना बाकी है। अभी तो रिश्तो को निभाना बाकी है। दिलों में प्यारे फूल खिलाना बाकी…

  • मैं हूॅं फौजी | Fauji par kavita

    मैं हूॅं फौजी ( Main hoon fauji )      मैं हूॅं फौज का एक फीट जवान, करता में देश की सुरक्षा जवान। डयूटी में नहीं लापरवाहीं करता, दिन व रात यह डयूटी में करता।।   हजार रुपए मुझे रोज़ है मिलता, फ़ौज में सबको मौज यह रहता। थोड़ा बहुत यें ग़म भी हमें रहता,…

  • शेखावाटी गंध | Kavita Shekhawati Gandh

    शेखावाटी गंध ( Shekhawati Gandh )   खबरों की खबर है या वो बेखबर है। हमको भी सबर है उन्हें भी सबर है। कहीं आसपास दमके नव ज्योति उजाला। चमक रहा भास्कर मेरी किस्मत का ताला। मरूवेदना सुन लो आकर दर्द मेरे दिल का। आज तक जागरण हुआ मेरे जनमत का। शेखावाटी गंध फैली हिंदुस्तान…

  • बड़े लोग | Kavita bade log

    बड़े लोग ( Bade log )   मैं बहुत बड़ी कवियत्री हूँ ऐसा उसने मुझसे कहा एक दिन कवि सम्मेलन में मुझे भी साथ ले चलो कहां बहुत बड़ा कवि सम्मेलन है ऐसा उसने प्रत्युत्तर में कहा वहां बहुत बड़े बड़े आते हैं छोटे लोगों की वहाँ पूछ नहीं लिखती तो मैं भी थी थोड़ा…

  • बोलो जय जय शेखावाटी | Shekhawati

    बोलो जय जय शेखावाटी   रज रज शौर्य अनूप श्रृंगार, अनंत देश प्रेम अंतर पटल । जीवन आह्लाद राष्ट्र रक्षा , शिक्षा प्रगति संकल्प अटल । सेठ साहूकार अवतरण स्थली, वीर प्रसूता अलंकृत धरा माटी । बोलो जय जय शेखावाटी ।। झुंझुनूं सीकर चूरू सह, नीम का थाना उपमा परिधि । राव शेखा जी संस्थापक…

  • गुरुर | Gurur

    गुरुर ( Gurur )  ( 2 )    समझ ले कोई प्रेम को हर किसी के वश की बात नही मित्रता मे भी कृष्ण जैसी सुदामा से कोई मुलाकात नही… महज ,प्रेम को ही प्रेम कह देना ये तो सांसारिक दिखावा है यादों की तड़प मे दिल रहे मगरुर यही तो गर्व से कहने का…

One Comment

  1. बहुत सुन्दर हर प्रस्तुति आपकी… हृदय तल से आपका हार्दिक आभार आदरणीय………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *