Bhagwan Jagannath par kavita

रोम-रोम में बसे हो भगवान जगन्नाथ | Bhagwan Jagannath par kavita

रोम-रोम में बसे हो भगवान जगन्नाथ

( Rom-rom mein base ho Bhagwan Jagannath )

 

हमारे रोम-रोम में बसे हो भगवान आप जगन्नाथ,
हिंदुओं के चारधाम में एक माना जाता जगन्नाथ।
ना कागज़‌ क़िताब फिर भी रखतें सबका हिसाब,
मुझको भी अपने धाम बुलालो पुरी श्री जगन्नाथ।।

 

भारत के उड़िशा में है आपका भव्य मंदिर स्थित,
जो हरि विष्णु के अवतार श्री कृष्ण को समर्पित।
जगन्नाथ शब्द का अर्थ होता है जगत का स्वामी,
जहां जगन्नाथ बलभद्र सुभद्रा मुर्ति है सुसज्जित।।

 

सारे विश्व में प्रसिद्ध है यहां का वार्षिक रथ यात्रा,
गौड़, वैष्णव संप्रदाय के लिए पर्व महत्व है होता।
है वैष्णव परंपराऍं व संत रामानंद से जुड़ा मंदिर,
जिसका वर्णन धार्मिक पुराण में भी पाया जाता।।

 

इस मंदिर से जुड़ी है अनेंक कथाऍं एवं चमत्कार,
छप्पन भोग भगवन जगन्नाथ जी के होता तैयार।
प्रसाद हजारों का ही बनातें और लाखों खा जाते,
मिट्टी के सात बर्तनों में महाप्रसाद ‌होता ये तैयार।।

 

मध्य काल से ये उत्सव धूमधाम से मनाया जाता,
पहले नील-माधव के नाम से इनको पूजा जाता।
सबसे पहले माता पार्वती को भोग लगाया जाता,
दुनियां का सबसे बड़ा रसोईघर यह माना जाता।।

 

जो रथयात्रा में हिस्सा लेता मनवांछितफल पाता,
सौ यज्ञ करने के बराबर वो व्यक्ति पुण्य है पाता।
हर साल आषाढ़ में यह रथ-यात्रा निकाला जाता,
१० दिन का आयोजन धूमधाम से मनाया जाता।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • शत् शत् वंदन हीरा बा | Shat Shat Vandan Heera Ba

    शत् शत् वंदन हीरा बा ( Shat Shat Vandan Heera Ba )   १०० वर्षों की जीवन यात्रा आप पूरी कर पाई, प्रधानमंत्री की माॅं होकर भी घमंड़ ना दिखाई। अनुशासित ज़िंदगी जिकर सबको है समझाई, दामोदरदास मूलचन्दजी संग विवाह ये रचाई।। सदा रहेंगे भारतीय आपके राजमाता आभारी, दिया ऐसा कोहिनूर जिन्होंने हिन्द को हमारी।…

  • मां नवदुर्गा | Maa Navdurga

    मां नवदुर्गा ( Maa Navdurga )  ( 1 )   नौ रूप में नौ दिनों तक होती माता की आराधना, जो भी पूजे इनको होती उसकी पूरी हर मनोकामना। समूचे जगत में फैली हुई है तेरी अनुपम महिमा, न होता कल्याण किसी का तेरी कृपा के बिना। हे माता शेरावाली हे माता जोतावाली, पूरी कर…

  • बेटा | Beta kavita

    बेटा ( Beta )     बुढ़ापे की लाठी बेटा नयनो का तारा बेटा मां बाप का अरमान राज दुलारा है बेटा   नाम रोशन जहां में करता प्यारा दुलारा शुभ कर्मों से घर की आन बान शान बेटा   यश कीर्ति लहराए पुत्र जन्म जब पाये दुनिया में रोशन हो घर का चिराग बेटा…

  • आड़ी तिरछी राह जिंदगी | Aadi tirchi raah zindagi | Kavita

    आड़ी तिरछी राह जिंदगी ( Aadi tirchi raah zindagi )   हो रही गुमराह जिंदगी आड़ी तिरछी राह जिंदगी बदल रही जीने की राहें ढूंढ रही पनाह जिंदगी   सद्भावों के मेले लगते प्रेम प्यार दिलों में सजते कहां गया वो वक्त सलोना भाई भाई मन में बसते   स्वार्थ के मारे सब घूमे सारे…

  • मिट्टी की महक | जलहरण घनाक्षरी

    मिट्टी की महक ( Mitti ki mahak )     सोंधी सोंधी मीठी मीठी भीनी भीनी पुरवाई लहलहाती धरती मिट्टी की महक आई   खुशहाली हर्ष भरा मेरे देश की माटी में उमंग उल्लास खुशी सबके दिलों में छाई   दूर-दूर फैली कीर्ति यश पताका देश की माटी की खुशबूओं ने जहां में धूम मचाई…

  • लोहड़ी आई रे

    लोहड़ी आई रे लोहड़ी आईसभी जनों बधाईहर्ष उल्लास गाना बजानाखान पान संग होपंजाबी गीत। खूब जलेगीफुले रेवड़ी अग्नि मेंअर्पित होंगे। नाचेंगे सारेमहफिल सजेगीआग के बीच। मुबारक होनव जोड़ो लोहड़ीकी सौगात हो। खुशियों डेराजात पात का भेदमिटाना आज। लोहड़ी आईसुंदरी मुंदरी केगीत गायेगे। लता सेन इंदौर ( मध्य प्रदेश ) यह भी पढ़ें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *