Father's day special kavita

पुत्री का पिता | Putri ka Pita

पुत्री का पिता

( Putri ka pita ) 

Father’s day special kavita

 

पिता के कंधे की मजबूती

 बेटी के लिए साहस और गर्व का

 प्रतीक है होती।

उसे समाज में अपने

 बढ़ते कदमों की

 तब चिंता नहीं होती

तब उसकी उम्मीदें,

 धुंँधलाती नहीं हैं

अंधेरों में छुपकर अपनी

 चमक गंँवाती नहीं हैं।

 

जिन उंँगलियों को पकड़कर

चलना है सीखती।

 जिस के सानिध्य में

नए-नए पाठ पढ़ती।

जो पिता अचानक से

उसकी हथेली खोल रख देता है

प्रेम – सुरक्षा के दो मोती

ऐसी निहाल करने वाली होती है

 पुत्री -पिता की प्रेम मूर्ति।

 

हौसला देता है हमेशा के लिए

एक संस्कारवान पिता का होना।

न भी बिछाए अगर,

 सुविधाओं का बिछौना,

तो भी पुत्री सीख लेती है

 इन सुदृढ़ आधारों पर चलना।

 

बात उन पिताओं की है

 जो जीवन जीने की कला जानते हैं।

बात उन पिताओं की है

 जो पुत्र- पुत्री को समान मानते हैं।

बात उन पिताओं की है

 जिनके लिए पुत्री ,

विद्वता और सम्मान की

एक पावन ज्योति है।

 

बात उन पिताओं की नहीं है

जिनके लिए बेटी एक दर्द है

 कर्ज है, मर्ज है।

बात उन तथाकथित

पिताओं की भी नहीं है,

 जिनकी नजर ,जिनके कृत्य,

मानवता को शर्मसार कर दें

बेटियों के दामन में कांँटे भर दे।

 

तो चयन बेटी का है

उसे बस सही को सुनना,

 स्वविवेक से अपने जीवन की

राहों को किस तरह बुनना है!

खुद पर सबसे पहले,

 अपना नियंत्रण रखना है।

आगे बढ़ने के लिए समझौते नहीं,

 संघर्षों की डगर चुनना है।

 

@अनुपमा अनुश्री

( साहित्यकार, कवयित्री, रेडियो-टीवी एंकर, समाजसेवी )

भोपाल, मध्य प्रदेश

aarambhanushree576@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

हिंदी फिल्मी गीत और जीवटता

Similar Posts

  • यकीन | Yakeen

    यकीन ( Yakeen )    भले दे न सको तुम मुझे अपनापन मेरा यूं मेरापन भी ले नाही पाओगे उस मिट्टी का ही बना हुआ हूं मैं भी इसी गंध मे तुम भी लौट आओगे… फिसलन भरी है जमीन यहां की फिसलते ही भले चले जाओगे महासागर बनकर बैठा हुआ हूं मैं मुझी मे तुम…

  • मन की पुकार | Man ki Pukar

    मन की पुकार हर धड़कन तेरे नाम से धड़कती है,तेरी यादों की लौ दिल में चमकती है।आज भी तेरी हंसी का दीवाना हूँ मैं,तुझसे बेशुमार प्यार निभाना चाहता हूँ मैं। तेरे कदमों की आहट अब भी सुनाई देती है,मेरे ख्वाबों में हर रात तू ही दिखाई देती है।तेरे बिना हर लम्हा अधूरा सा है मेरा,आज…

  • पुस्तकों की पीर | Geet pustakon ke peer

    पुस्तकों की पीर ( Pustakon ke peer )   कंप्यूटर क्या कहर ढा रहा मोबाइल मुस्काता है। अलमारी में पड़ी किताबों को बहुत धमकाता है। इतने सारे चैनल हुये पाठक सारे दर्शक हो गए। टीवी परोसता सीरियल पुस्तक प्रेमी कहीं खो गए। कलमकार लाइव चले ऑनलाइन हुआ चलन है। पुस्तकों का दम घुट रहा किताबे…

  • क्रोध के अतिरेक से बचें | Poem on anger in Hindi

    क्रोध के अतिरेक से बचें गुस्सा हर किसी को आता है, यह स्वाभाविक भी है- लेकिन क्या आपको पता है ? यदि आप गुस्सा प्रकट नहीं करते, तो खतरे से हैं खेलते ! गुस्सा आए तो झट करें इजहार, वरना पड़ जाएंगे बीमार । पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी ने खुलासा किया है- ज्यादा देर तक न दबाएं…

  • निर्लज्ज बेरोज़गारी | Nirlaj Berojgari

    निर्लज्ज बेरोज़गारी ( Nirlaj Berojgari )   खाली पड़ी ज़ैब से सपने भी खाली आते है, बेकारी की गाली खाते को, अपने भी गाली दे जाते हैं। सारे रिश्ते-नाते बेगाने से मुँह तकते रहते, गुनाहगार की तरह, ‘रोज़गार का प्रश्नचिह्न’ लगाते हैं। अपने ही घर में परिवार का कलंक कहलाकर, माँ-बाप के टुकड़ों पर पलने…

  • इक आह उभरती सीने में | Ek Aah

    इक आह उभरती सीने में ( Ek aah ubharti seene mein )   इक आह उभरती सीने में, और दर्द भी दिल में होता है। मन की पीर ढल शब्दों में, कविता का सृजन होता है। दिल की बातें दिल को छूती, कंठो से सरिता बहती है। अधरों की मुस्कान मोहक, शब्द शब्द में रहती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *