रब की अदालत

रब की अदालत

रब की अदालत

 

1.

वो मजलूमों को बेघर कर बनाया था अलीशां मकां यहां,

गरीब,लचारों की बद्दुवा कबूल हो गई रब की अदालत में वहां

अब बरस रहा बद्दुवाओं का कहर देखो ,

जमींदोज हो रहा अलीशां मकां यहां।

2.

    हुआ घमंड जब-जब

वो गिराते रहे बार-बार,

हुआ तालीम, परोपकार जब-जब

उन्हीं दुवाओं में उठता रहा बार-बार

   3.   

वो शराब पीकर मिटाने चला था ग़म

दे गया अपने वीवी, बच्चों को जीवन भर का ग़म,

शराब से करो न अब कोई भी दोस्ती यारों

जिंदगी तबाह कर ,दे जाती है जीवन भर का ग़म।

4.

शक की बुनियाद पर रिश्वतों की खड़ी दीवार नहीं होती।

 कानों में जो फूंक दे शब्दों का जहर

फिर रिश्तो में मिठास नहीं होती

जिन घरों में मां बाप के आंसू गिरे,

उन घरों में कभी खुशहाली नहीं होती

5.

तेरे बारे में न जाने क्या-क्या लिख दूं.,

पर मेरे मां के संस्कार रोक देते हैं।

6.

 कहते हैं दाल में कुछ काला है

देखा जो गौर से तो पूरी दाल काली है

वो कहती हैं दाल में कुछ काला नहीं

कैसे एतबार करूं मैं कि दाल में कुछ काला नहीं।

7.

वो आसमां में हवाओं का पुल बांधते रहे

हम सहारे में ज़मीं पर खम्भे लगाते रहे।

वो सत्य की आड़ में खेलते रहे,

हम सत्य से आईना दिखाते रहे।

8.

   इस्तेफाक इक पल मुलाकात क्या हुई,

नजर से नजर को कर खबर दिल चुरा ले गई।

9.

इश्क मोहब्बत दिल के पिंजरे में कैद इक परिंदा है,

  जब तलक विश्वास भरा दाना मिला वो पास है,

जरा सी  गुस्ताखी हुई

वो उड़ने की तलाश में है।

10.

    जिन आशियानों में है उजाला

वो  समझते जुगनू को कहां,

जो समझते हैं जुगनू को

उन आशियानों में अंधेरा कहां।

11.

अब तलक जिनसे मिले

हर दिल एहसास हूं,

कुछ से सीख लिए

तो कुछ को सिखा दिए।

 

?

Dheerendra

लेखक– धीरेंद्र सिंह नागा

(ग्राम -जवई,  पोस्ट-तिल्हापुर, जिला- कौशांबी )

उत्तर प्रदेश : Pin-212218

यह भी पढ़ें : 

यही सच्चाई है जिंदगी की

Similar Posts

  • ओज भरी हुंकार | Kavita oj bhari hunkar

    ओज भरी हुंकार ( Oj bhari hunkar )   मैंने लिखे गीत तराने मधुर मधुर मुस्कान लिए। अंतर्मन भाव सुहावने भारत मां की शान लिए।   राष्ट्रदीप ले स्वाभिमान के भाव सजाया करता हूं। मन मंदिर में दिव्य प्रेम के दीप जलाया करता हूं।   मैं कविता की हूंकारों से गीत वतन के गाता हूं।…

  • फिर लौट कर नहीं आते | Patriotic poem in Hindi

    फिर लौट कर नहीं आते ( Phir laut kar nahin aate )   मर मिटते वो सरजमीं पर समर में शौर्य दिखलाते बलिदानी पथ जाने वाले फिर लौटकर नहीं आते   शौर्य पताका जिनके दम से व्योम तलक लहराती महावीर जब रण में उतरे बैरी दल सेनायें थर्राती   गोला बारूद खेल खेलकर पराक्रमी रण…

  • पंचम नवरात्र | Pancham Navratra

    पंचम नवरात्र ( Pancham Navratra )    मां दुर्गे पंचम रूप, ममत्व अनूप महासागर पंचम नवरात्र अद्भुत विशेष, मां स्कंद माता परम दर्शन । पूजा अर्चना स्तुति शीर्षस्थ, ममतामयी स्नेहिल स्पर्शन । योग परिक्षेत्र निर्वहन भवानी, पुनीत सानिध्य सम अभिजागर । मां दुर्गे पंचम रूप, ममत्व अनूप महासागर ।। उर स्थिति विशुद्ध चैतन्य, साधना मार्ग…

  • तपना होगा | Tapna Hoga

    तपना होगा ( Tapna hoga )    बेतहाशा भागती इस भीड़ मे तुम्हारी विनम्रता की आवाज भी कोई मायने नही रखती ठीक है ,आपकी भावनाओं मैं दया ,ममता ,करुणा सभी हैं फिर भी ,किसी से घायल हुए पंछी को भी आपमे सिद्धार्थ दिखाई नही देगा आसान नहीं है मानव के बीच मानव बनकर रहना जहां…

  • स्वयं को बदले और

    स्वयं को बदले और ज़माने में आये हो तो जीने की कला को सीखो। अगर दुश्मनों से खतरा है तो अपनो पे भी नजर रखो।। दु:ख के दस्तावेज़ हो या सुख की वसीयत। ध्यान से देखोगें तो नीचे मिलेंगे स्वयं के ही हस्ताक्षर।। बिना प्रयास के मात्र हम नीचे गिर सकते है। ऊपर उठ नहीं…

  • दोहा सप्तक | Doha Saptak

    दोहा सप्तक ( Doha Saptak )   एक भयावह दौर से,गुजर रहा संसार। इक दूजे की मदद से,होगा बेड़ा पार। मानवता की सेवा में,तत्पर हैं जो लोग। दुआ कीजिए वे सदा,हरदम रहें निरोग। बेशक अवसर ढूंढिए,है यह विपदा काल। सौदा मगर ज़मीर का,करें नहीं हर हाल। सॉंसों के व्यापार में,जो हैं दोषी सिद्ध। पायें फॉंसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *