आओ पेड़ लगाए | Kavita Aao Ped Lagaye

आओ पेड़ लगाए

( Aao Ped Lagaye )

 

आओ पेड़ लगाए मिल हरियाली हम लाएं।
हरी भरी धरती को आओ हम स्वर्ग बनाए।

पर्यावरण के बन प्रहरी कुदरत को संभाले।
प्राणवायु देते हमें आओ फर्ज को निभा ले।

एक आदमी एक पेड़ संकल्प हमको लेना।
एक वृक्ष मेरी ओर से भी बढ़कर लगा देना।

पंछियों का यही आश्रय छाया हमको देते।
फल फूल मेवा से ये झोली सबकी भर देते।

शहरों की सुंदरता वृक्ष गांवों की पहचान।
मत काटो पेड़ भाई अरे ओ स्वार्थी इंसान।

महकती हंसी वादियां गुलशन खिलते सारे।
पेड़ों पर झूला झूलते नन्हे नन्हे बाल हमारे।

वृक्ष ही वनों की शोभा खेतों में हरियाली।
उपवन बहारे भावन हंसमुख रहता माली।

बहती मंद मंद बहारें पीपल की ठंडी छांव।
कोयल मोर पपीहा नाचे सुंदर लगता गांव।

चेहरों पे मुस्कानें ले आओ मिल वृक्ष लगाएं।
तपन भरी धरती पर बहारों का मौसम आए।

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

सच के साथ चल देना | Sach ke Sath Chal Dena

Similar Posts

  • छठ मैया | Chhath kavita

    छठ मैया ( Chhath maiya : Chhath kavita )     सूर्य राशियों में जल लेकर छठ मैया मनाता आराधक  नित  नेम से माता के गुण गाता   सुख वैभव संसार में सर्वफल सुखों की दाता साधक शरण सदा आपके मनवांछित फल पाता   सबकी झोली भरने वाली उजियारा करने वाली पुत्र रत्न की लिए…

  • श्री राम सिया की विवाह पंचमी आयी

    श्री राम सिया की विवाह पंचमी आयी श्री राम सिया का विवाह महोत्सव आयाभव्य मंडप सजा विवाह उत्सव का। आज शुभ मुहूर्त अगहन मास की पंचमी कादशरथ नंदन जनक दुलारी के विवाह का। चारों दिशाओं कोने कोने से राजकुमार है आयेशिव धनुष हिला ना सका एक भी बलवान । दुख से जनक का दिल दहला…

  • नशा | Nasha

    नशा ( Nasha )  नशा मुक्ति दिवस पर एक कविता   अच्छों अच्छों को नशा कितना बिगाड़ देता हैl बसी बसाई गृहस्ती को मिनटों में उजाड़ देता हैl बच्चे का निवाला छीन बोतल में उड़ा देता हैl दूरव्यसन के आदि को हिंसक बना देता हैl बिकने लगता है मकान सड़क पर ला देता हैl आदि…

  • नव वर्ष 2025 | New Year 2025

    नव वर्ष नव वर्ष की वैला में हमें खुद को सँभालना हैं ।अन्तर की शुद्धि कर आत्मा को धोना हैं । इस जग के जाल में हमको नहीं फँसना है ।नव वर्ष की वैला में हमें खुद को सँभालना हैं । राग – द्वेष के भावों को दिल से निकालना हैं ।धर्म के रस का…

  • तू कौन है तू क्या है | Tu Kaun hai

    तू कौन है तू क्या है ( Tu kaun hai tu kya hai )    कैसे बतावू तु कोन हे मेरे लिए, तु क्या है मेरे लिए || बचपन का रंगबिरंगी किस्सा है तु  दिल के करीब का हिस्सा है तु कड़कती धूप मे छाव है तु, मेरे लिए एक गाँव हैं तु —  ऐ…

  • रक्षा सूत्र | Raksha Sootra

    रक्षा सूत्र ( Raksha sootra )    ये रक्षा सूत्र मेरा भइया, हर बला से तुझे बचाएगा। ये आशीर्वाद हैं देवों का, जो तेरी उम्र बढ़ाएगा क्या अपने भाई के खातिर, में ऐसा कर पाऊंगी, जैसा साथ निभाया उसने, क्या वैसा निभा मैं पाऊंगी, जब जब पड़ी ज़रूरत मुझको, तब तब दौड़ के आया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *