तरीके से | Tarike se

तरीके से

( Tarike se )

 

जो चला गया छोड़कर
वह मिला ही था जाने के लिए
हर मेल मुक्कमल नहीं होती
कुछ लोग मिलते ही हैं मतलब के लिए

उसके लिए वक्त बर्बाद ना कर
आपके वक्त की कीमत नहीं होगी
आज भी छोड़ देगा तुम्हें कल के लिए
इस आज की संगत भी नसीब नहीं होगी

भर जाते हैं जख्म गहरे वक्त के साथ
बदल जाती है फिजा वक्त के साथ
मिल जाता है साथ भी वक्त के साथ
अगर आप चलते हैं वक्त के साथ

सोच और समझ अलग है सबकी
चाहतें और जरूरतें अलग हैं सबकी
एक जैसा ही कोई दूसरा नहीं होता
दिल और दिमाग में भिन्नता है सबकी

आपको चलना होगा अपने तरीके से
सँवारनी होगी जिंदगी सलीके से
रख न अपेक्षाएं किसी और से तू
पहुंचना होगा किनारे तक अपने हौसले से

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

लम्हे | Lamhe

Similar Posts

  • हर तिमिर मिट जाए | Diwali ki kavita in Hindi

    हर तिमिर मिट जाए ( Har timir mit jaye : Kavita)   जल  उठे  दीए,  घर  आंगन  में; भर जाएँ खुशियाँ सबके दामन में! घर में श्री गणेश-लक्ष्मी का वास हो; और कोरोना महामारी का नाश हो!   हर ग़रीब के घर दीया व चूल्हा जले; सबका संसार खुशियों से फूले-फले! मिट्टी के दीपक जला,…

  • आखिर में | Aakhir Mein

    आखिर में ( Aakhir Mein )    आज के इस विकास शील माहौल में घर का मुखिया होना गुनाह नहीं है किंतु , परिवार के भविष्य के लिए स्वयं के भविष्य को भुला देना ही सबसे बड़ा गुनाह है बेशक, परिवार आपका है जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व आपकी है धर्म कर्म सभी परिवार के लिए जरूरी…

  • मैं अपना | Main Apna

    मैं अपना ( Main Apna )    मैं अपना सर्वस्व लुटा दूँ. फिर भी तुम्हारी नजर में नहीं आऊँगा क्योंकि तुम्हारी निरपेक्षता केवल जिहवा पर आती है. तुम बहुत ही माइनर हो, तुमने रचकर छद्म मकड़जाल इसीलिए लोगों को शिक्षा से वंचित किया, जिससे तुम मिटाकर सारी वास्तविकता इतिहास से बता सको दुनिया को नहीं…

  • याद सताए तेरी सोन चिरैया | Kavita

    याद सताए तेरी सोन चिरैया ( Yad Sataye Teri Son Chiraiya )   कहां गई? वो सोन चिरैया! रहती थी जो सबके घर आंगन चाहे महल हो या हो मड़ैया! कहां गई?? क्या खो हो गई? या रूठ कर हमसे दूर हो गई? भारत मां की थी तू लाडली, मिलजुलकर सबने जिसे थी पाली। करती…

  • मैं | Main

    मैं ( Main )    टूटे हुए दिल की दास्तान हूं मैं उजड़े हुए चमन का बागबान हूं मैं खिले तो फुल मगर , सब बिखर गए खड़ा पतझड़ सा ,नादान रह गया हूं मैं चले तो थे सांस मिलकर कई लोग रह गया तन्हा छूटा हुआ कारवां हूं मैं बट गई मंजिले भी उनकी…

  • एलर्जी एवं अस्थमा | Allergies and Asthma

    एलर्जी एवं अस्थमा ( Allergies and asthma )    रोग चाहें कोई सा भी हो वह कर देता है परेशान, वक़्त से ईलाज़ न लिया तो वह ले लेता है जान। ऑंख नाक मस्तिष्क हो चाहें पेट कान गला रोग, कई बीमारियां होती ऐसी जो करती हमें हेरान।। सर्दी व बारिश मौसम में कई लोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *