राम जन्मभूमि पावन है | Ram Janmabhoomi

राम जन्मभूमि पावन है

( Ram janmabhoomi pawan hai )

 

नए साल में शोर मचाया, अवध को लौटे सियाराम।
धर्म ध्वज नभ लहराया, जयकारा जय जय श्रीराम।

भव्य है राममंदिर, दिव्य अलौकिक अनुपम धाम।
राम नाम से गूंज रहा है, अवधपुरी जप आठों याम।

सरयू तट पे राम कीर्तन, मठ मंदिर में राम का नाम।
रामभक्तों की भीड़ लगी, बोल रहे जय जय श्रीराम।

राम जन्मभूमि पावन है, श्रीराम अवध अवतारी है।
संकट हर लेते सबका, प्रभु राम की लीला न्यारी है।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्यारे, राम जगत पालन हारे हैं।
दीनबंधु श्रीराम हमारे, प्रभु हम सबके रखवारे हैं।

सृष्टि के करतार है रघुवर, रघुनंदन अवध पधारे हैं।
साधु संत ऋषि मुनि योगी, दर्शन को आए सारे हैं।

भूमंडल में राम व्याप्त है, रोम रोम राम समाया है।
पावन हुई अयोध्या नगरी, रामलला फिर आया है।

राम रसायन औषधि मानो, रामनाम सब रससार।
रामनाम मतवाले दौड़े, अवध पधारे जग करतार।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

नैना | कुण्डलिया छंद

Similar Posts

  • दिवाली आई | Hindi Haiku

    दिवाली आई ( Diwali aayi )   दिवाली आई खुशियों का त्योहार दीप जलाओ   सद्भाव प्रेम अनमोल ये मोती प्रेम जताओ   पर्व खुशी का सब मिल मनाए सज्जनों आओ   धन की देवी यश वैभव दाता मनाए आओ   सबको भाता सुख आनंद लाता पर्व मनाओ   प्रेम फैलाता चमन महकाता घर सजाओ…

  • घर की इज्जत | Poem Ghar ki Izzat

    घर की इज्जत ( Ghar ki Izzat )   यश कीर्ति किरदार बने हम घर खुशहाली मची रहे। प्यार और सद्भावो से खुशियों की घड़ियां जची रहे। घर की इज्जत बची रहे मान और सम्मान वैभव पुरखों की धरोहर है पावन। मिले बड़ों का साया सदा आशीष बरसता रहे सावन। रिश्तो में मधुरता घोले घर…

  • फिर उसी कांधे पर सिर | Kavita Phir usi Kandhe par

    फिर उसी कांधे पर सिर ( Phir usi kandhe par seer )   बचपन में मां के आंचल में सिर देकर सो जाते थे। मीठी मीठी लोरियां सुनकर सपनों में खो जाते थे। बैठ पिता के कंधों पर हाथी घोड़े का चलता खेल। कागज की नाव चलाते साथियों संग चलती रेल। फिर पिता के कंधों…

  • शेखर की कविताएं | Shekhar Hindi Poetry

    पृथ्वी आज रोती पृथ्वी आज रोती करती हमसे विनती मत कर मेरा दोहन मैं हूं तेरा संजीवन पेड़-पौधे हैं मेरे वास मत कर इसका उपहास हिमनद हैं मेरी संरचना कर तू इसकी  अर्चना मत कर तू अबीर लगा एक पेड़ जरूर देर सबेर,देर सबेर टेर पर टेर,टेर पर टेर धरा का मैं नीला सागर धरा…

  • मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा

    मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा जलता सदा तम से जंग के लियेरात बढ़ती रही बात गढ़ती रहीजिंदगानी कटी रोशनी के लिएइस कदर यूँ ना हमसे नफरत करोहम भी परछाई है इस वतन के लिएसत्य की परख असत्य की हर खनकजलाती बुझाती रही नई रोशनी के लिएअज्ञानी हूँ सोचता समझता भी नहीदिल मचलता सदा अंतिमजन…

  • परशुराम जयंती | Kavita Parshuram Jayanti

    परशुराम जयंती ( Parshuram Jayanti ) शस्त्र शास्त्र चिन्मयता संग,उग्र आवेश अपार नयनन छवि अद्भुत, पावक संग श्रृंगार । मात पिता रेणुका जमदग्नि, श्री हरी षष्ठ अवतार । कर शोभा शस्त्र शास्त्र, सत्य सत्व व्यक्तित्व सार । शस्त्र शास्त्र चिन्मयता संग, उग्र आवेश अपार ।। त्रिलोक अविजित उपमा, आह्वान स्तुति सद्य फलन । असाधारण ब्राह्मण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *