Likho ek Naya Itihaas

लिखो एक नया इतिहास | Likho ek Naya Itihaas

लिखो एक नया इतिहास

( Likho ek naya itihaas )

 

लिखो एक नया इतिहास,उत्साह उमंग जोश से

अद्भुत अनूप मनुज जीवन,
ईश्वर अनमोल उपहार ।
आर्त अनंत अलौकिकता,
रग रग प्रसूनी बहार ।
परिश्रमी तपनें मिटाती,
असंभवता जीवनकोश से ।
लिखो एक नया इतिहास,उत्साह उमंग जोश से ।।

नतमस्तक वृहत बाधाएं,
घनिष्ठ मित्र आत्मविश्वास ।
विपरितता बुलंदी संघर्ष ,
जगा अप्रतिम शौर्य साहस ।
परिवेश संग सामंजस्य,
कर्तव्य संचेतना होश से ।
लिखो एक नया इतिहास,उत्साह उमंग जोश से ।।

प्रतिदिन नूतन सवेरा,
प्रदत्त नित अहम संदेश ।
लक्ष्य बिंदु कदम धर,
उर भाव सम संजेश ।
उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु,
अथक श्रम खामोश से ।
लिखो एक नया इतिहास,उत्साह उमंग जोश से ।।

आचार विचार सोच दृष्टि,
सकारात्मकता ओतप्रोत ।
आचमन नैतिक रश्मियां,
मधुर ओजस्वी स्वर श्रोत ।
कीर्तिमानी बिगुल बजा,
चितवन आह्लाद आगोश से ।
लिखो एक नया इतिहास,उत्साह उमंग जोश से ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

वर्ष 2023 की मंगलमय विदाई | 2023 ki Vidai

Similar Posts

  • राजनीति की हठधर्मिता | Rajneeti ki Hathdharmita

    हम बेहद आहत हैं राजनीति की इस हठधर्मिता से   देश की राजनीति तय करती है सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था और राजनीतिक सोच लेकिन धार्मिक , बौद्धिक सोच तय नहीं करती यदि तय करती है तो यह उसकी फासिस्टवादी सोच है लेकिन कुरीतियाँ , अन्धविश्वास और रूढ़िवादिता को रोकना सजग राजनीति का हिस्सा है बौद्धिकता…

  • आपसे सर्वस्व मेरा | Aapse Sarvasya Mera

    आपसे सर्वस्व मेरा ( Aapse Sarvasya Mera ) आप सर्वस्व मेरे,आपके श्री चरणों में मेरा सर्वस्व अर्पण है।आप मेरे प्राण के प्राण,आप मेरे प्राण धन हैं।आपके श्री चरणों में मेरा सर्वस्व अर्पण है। हे प्राणनाथ, मेरे प्राणेश्वर!बलिहारी नित मैं आप पर।आपका श्री चरण मेरा घर।चरण कमल का भौंरा यह मन है।आप मेरे प्राण के प्राण,आप…

  • परिमार्जक प्रकृति | Kavita Parimarjak Prakriti

    परिमार्जक प्रकृति   चलायमान सृष्टि को  गौर से देखो कभी  मंद -मंद सुरभित बयार,  सभी को प्राण वायु से भरती  दिनकर की प्रखर रश्मियांँ  सृष्टि को जीवंतता प्रदान करती । चढ़ते, उतरते चांँद से  शीतलता, मृदुलता की शुभ वृष्टि,  हरी – भरी वसुंधरा जो सभी का पोषण है करती रंग-बिरंगे पांँखी,  मधुर तान सी छेड़…

  • तुम न जाओ

    तुम न जाओ   सूने उपवन में गहन घन प्रीति गाओ तुम न जाओ।। मेरे अन्तर्मन अभी तुम रुक भी जाओ तुम जाओ।। स्वाती बिन प्यासा पपीहा देखा होगा, रात भर जगती चकोरी सुना होगा, मैं तना हूं तुम लता बन लिपट जाओ तुम न जाओ।।तुम न० प्रेम तो एक हवा का झोंका नहीं है,…

  • दुआ रही सबकी | Kavita Doa Rahi Sabki

    दुआ रही सबकी ये दुआ रही हम सबकी, हो जाए सारी जहां आपकी। यह खुशी का दिन सदा, आते रहे आपके जीवन में रोजाना। बनिए खिलकर सुगन्धित फूल। हो रोशनमय आपसे ,आपका कुल। जन्म का सद्फल है आपको पाना। माया के तम में ना हो कभी डगमगाना। नित गुणगान हो आपके व्यक्तित्व की। ये दुआ…

  • एक लड़की, रजनीगंधा सी

    एक लड़की,रजनीगंधा सी मस्त मलंग हाव भाव, तन मन अति सुडौल । अल्हड़ता व्यवहार अंतर, मधुर मृदुल प्रियल बोल। अधुना शैली परिधान संग, चारुता चंचल चंदा सी । एक लड़की, रजनीगंधा सी ।। अंग प्रत्यंग चहक महक , नव यौवन उत्तम उभार । आचार विचार मर्यादामय , अंतःकरण शोभित संस्कार । ज्ञान ध्यान निज सामर्थ्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *