रामनवमी

रामनवमी | Kavita

रामनवमी

( Ram Navami )

 

( 2 )

हाथी घोड़े ऊंट सज रहे रामनाम की जय जयकार
रामनवमी पर्व सनातन खुशियों भरा आया त्योहार

केशरिया ध्वज लहराये गूंज रहा है नारा श्रीराम
हर हर महादेव स्वर गूंजे रामनाम बस राम ही राम

झूम रहे हैं राम राम में राम सिवा नहीं कोई काम
नगर सजे सुंदर प्यारे आए राम अवध के धाम

साधु संत मुनिजन आए सत्य सनातन जय श्रीराम
जन्मदिन आराध्य हमारे घट घट वासी है प्रभु राम

शंख नगाड़े ढोल बज रहे गूंज रही शहनाई तान
मुरली मजीरा इकतारा भी गा रहे राम गुणगान

जनसमूह उमड़ा आता राम राम जय जय श्रीराम
मनाये महोत्सव मिलकर राममय हुआ शहर गांव

पगडंडी से राम की झांकी गली-गली छवि राम की
हर सड़क चौराहों से निकले झांकी प्रभु राम की

श्री राम की धूम मची होठों पर बस राम ही राम
जन आस्था प्रेम उमड़े सब नाच रहे हो निष्काम

सज रहा सारा देश हमारा सज गई अयोध्या सारी
जन्मे राम प्रभु हमारे रामनवमी लाई खुशियां भारी

( 1 )

कौशल्या  के  राज  दुलारे
जन जन की आंखों के तारे
तिलक करेंगे लेकर चंदन
जग की पीर हरो रघुनंदन

आज अवध में आप पधारें
चमक उठे किस्मत के तारे
दशरथ  नंदन  हे राजाराम
आराध्य प्रभु जन सुखधाम

रघुपति राघव हे करुणाकर
विपदा हरो प्रभु अब आकर
धनुष बाण लेकर आ जाओ
अंधकार  में  आप दिवाकर

विकट समय है पार लगाओ
मंझधार   में   डूबी   नैया
भक्त खड़े करते सब वंदन
जग की भीर हरो रघुनंदन

दीनदयाल दया के सागर
तेरी  लीला  है  अपरंपार
महामारी अब पांव पसारे
सुरसा सी कर रही विस्तार

दीन दुखी सब शरण आपकी
कृपा  करो  हे  दया निधान
त्राहि-त्राहि  का  फैला क्रंदन
जग  की  पीर हरो रघुनंदन

असुरों  को  प्रभु  ने संंहारा
रावण अहिरावण को मारा
राम दुलारा हनुमत प्यारा
दुष्टों  को भवसागर तारा

राम नाम से पत्थर तिर जाते
सुमिरन से नर सब सुख पाते
रट रट नाम सब करते वंदन
जग  की  पीर हरो रघुनंदन

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आंचल की छांव | Kavita Aanchal ki Chhaon

 

Similar Posts

  • मुझे मिल गयी माँ

    मुझे मिल गयी माँ किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो, दिखता था बस प्यार। चेहरे की…

  • हृदय की पीर लेखनी | Lekhni par kavita

    हृदय की पीर लेखनी ( Hrdaya ki peer lekhni )    जब हृदय की पीर कागज पे भावों से बहकर आती है कलम की धार बने कविता दिल को बहुत लुभाती है   ओज प्रेम करुणा बरसती शब्द सुरीले प्यारे-प्यारे कुदरत करे श्रंगार अगणित कलम के बहते धारे   देशभक्ति राष्ट्रप्रेम की अलख जगाती रही…

  • भारत की बुलंद तस्वीर

    भारत की बुलंद तस्वीर पढ़ा था अखबारों मेंसुना था समाचारों में हम देश को विकसितकर चुके हैं सब के भविष्य कोसुरक्षित कर चुके हैं आज देखा मैंने दिल्लीकी कड़कती धूप पर नन्हे मुन्ने घूम रहे थेनंगे पांव उसे पथ पर दिल्ली की सड़कों पर अड़ेकड़क धूप पर खड़े दिल्ली की सड़कों पर अड़ेकड़क धूप पर…

  • कीमत | Keemat par Kavita

    कीमत ( Keemat )    बीस साल की कीमत उससे पूछो- जिसनें पूरी नौकरी अकेंले रहकर निकाल दिया। पन्द्रह साल की कीमत उससे पूछो- जिसने एक ही रैंक में नौकरी निकाल दिया हो ।। दस साल की कीमत उससे पूछो- जिसके अब तक बच्चा-बच्ची नही हुआ हो। पाँच साल की कीमत उससे पूछो- जिसके पास…

  • तुम रहो खुश | Tum Raho Khush

    तुम रहो खुश चलो हमने हार मान लिया,अब तो तुम खुश हो।चलो हमने शीश झुका दिया,अब तो तुम खुश हो।मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता इन सब बातों से कभी,मेरी वजह से दुखी न रहो, अब तो तुम खुश हो।। हमने सुना था कि जो झुकना जानता वो टूटता नहीं,हमने सुना था जो दूसरों को खुश…

  • किसान | Kisan kavita

    किसान ( kisan par kavita )   खुशनसीब होते हैं वो, जो खेतों में रहा करते हैं। भूमिपुत्र  किसान,  कृषि  कार्य किया करते हैं। अन्नदाता  देश  का, जिसमे  स्वाभिमान भरा। भेज  देता  लाल सीमा पर, रक्षा हेतु मातृधरा।   तपती धूप सहता रहता, तूफानों से टकराता है। बहा  पसीना  खेतों  में, वो ढेरों अन्न उगाता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *