Baat Badi

खीचो बात बड़ी होती है | Baat Badi

खीचो बात बड़ी होती है

( Kheecho baat badi hoti hai )

बहरे मीर
वज़्न=== २२ २२ २२ २२ २२ २२ २२ २

 

खींचो बात बड़ी होती है, छोडो तो ज़द टलती हैं I
देख रवानी जीवन में बस दो बातो से चलती है II

गिरती दीवारों का क़ायल शायद ही कोई होगा I
उगते सूरज की ख़िदमत को दुनिया रोज मचलती है II

अल्लाह राम रहीम मसीहा गुरुनानक हो या ईशा I
एक नसीहत सबकी, दिल में प्यार मुहब्बत पलती है II

सागर में ही आख़िर जाता है सारी नदियों का जल I
भक्ति,दुआ जाती उस तक ही जिस भी राह निकलती है II

जाना तो होगा अम्बर गर मंजिल चाँद सितारें हैं I
दोष लकीरो को देने से कब तक़दीर बदलती है II

खुद पे नाज़ करो तुम मिलती हो जब नफ़रत बेमतलब I
सबक़त ले जाने वालो से ही तो दुनिया जलती है II

उठना गिरना और संभालना ये अंदाज़ -ए-मुज़फ्फर हैं I
चींटी भी चढ़ती जो ऊपर सौ सौ बार फिसलती हैII

उसकी चाहत ना-चाहत उसकी मर्ज़ी उसका मसअला i
ख़ुद की सोच सदाकत रखो सीधी होती बलती है II

क्या होगा ख़तरा-ए-दुश्मन,चौकस तुम,’याशी वो दूर I
नागिन-ए-आस्तीन ज़हर कानो में रोज उग़लती है II

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,  ( गोवा )

शब्द

सबक़त ले जाना = दूसरे से आगे बढ़ जाना, श्रेष्ठता प्राप्त करना, प्रमुखता प्राप्त करना
अंदाज-ए-मुजफ्फर=
विजेताओं की अदा , गुण ‘
बलती=
churned, twisted, टर्न्ड
सदाकत=
सच्ची , सही
ज़द=चोट, मार,/हानि/ नुकसान

यह भी पढ़ें :-

गए वो दिन | Gaye Woh Din

Similar Posts

  • रो दिये | Sad Ghazal in Hindi

    रो दिये ( Ro Diye)   जो हमारी जान था जिसपे फ़िदा ये दिल हुआ जब हुआ वो ग़ैर का सब कुछ लुटाकर रो दिये। है अकड़ किस बात की ये तो ज़रा बतलाइये वक्त के आगे यहां रुस्तम सिकंदर रो दिये। फख़्र था मुझको बहुत उनकी मुहब्बत पर मगर जब घुसाया पीठ में इस…

  • विनय साग़र जायसवाल की ग़ज़लें पार्ट 2

    मुलाक़ात कम नहीं होती अजीब बात है यह रात कम नहीं होतीमेरी निगाह से ज़ुल्मात कम नहीं होती मुझे भी उनसे मुहब्बत है कह नहीं सकतामुहब्बतों पे मगर बात कम नहीं होती वो एक दिन तो मुहब्बत के तीर छोड़ेंगेहमारी उनसे मुलाक़ात कम नहीं होती तेरे हुज़ूर वफाओं का तज़करा क्या होतेरे करम की करामात…

  • महाकुंभ

    ग़ज़ल ( महाकुंभ विशेष) आस्था की है लगी डुबकी सदा देखाभक्ति के नव रंग में सबको रँगा देखा कुंभ मेला को इलाहाबाद के पथ परसंत नागा साधुओं से नित भरा देखा भीड़ का उमड़ा हुजूम जयघोष हैं करतेधूल से घुटने पावों तक को सना देखा सूर्य तक उठता नदी जल अंजली में योंआचमन में हाथ…

  • हुज़ूर आपका | Ghazal Huzoor Aapka

    हुज़ूर आपका ( Huzoor Aapka ) हुज़ूर आपका अंदाज़ क्या निराला है नज़र मिला के ही बस हमको मार डाला है बदल रहे हैं जो मौक़े पे अपने चेहरे को उन्हीं का आज ज़माने में बोलबाला है ज़माना इसलिए पढ़ता है शौक से हमको ग़ज़ल में रंग मुहब्बत का हमने ढाला है लगे न चोट…

  • हमको कभी

    हमको कभी हमको कभी ख़ुशियों का भी मंज़र नहीं मिलतादिल को मिले सुकूँ वो मुकद्दर नहीं मिलता शिद्दत से जो चाहे वही दिलबर नहीं मिलताजो ज़ख़्म मेरे सी दे रफ़ूगर नहीं मिलता रहने को ग़रीबों को कभी घर नहीं मिलतादे दे उन्हें जो छाँव वो छप्पर नहीं मिलता जो राह दिखाते थे सदा ज़ीस्त में…

  • तेरी दीद के बाद | Teri Deed ke Baad

    तेरी दीद के बाद ( Teri deed ke baad ) जहां में कुछ नहीं नायाब तेरी दीद के बाद कहाँ से आये कोई ख़्वाब तेरी दीद के बाद है बेख़बर दिल-ए-बेताब तेरी दीद के बाद जमाल-ए-मस्ती-ए-गरक़ाब तेरी दीद के बाद बनाने वाले ने तुझको बना के जब देखा बनाये फिर कई गिर्दाब तेरी दीद के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *