हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी | Rashtrabhasha Hindi

हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी

( Hamari rashtrabhasha Hindi ) 

 

चाहे हों हम हिंदू मुस्लिम सिख या ईसाई,
भारत माता की संतानें हम सब हैं भाई भाई,

एक हमारी रगों में बहता खून और एक हैं हमारे रंग रूप,
चांद देता बराबर चांदनी और सूरज भी देता सबको समान धूप,

सब कुछ देने वाला है ईश्वर वो भी हममें अंतर नहीं करते हैं,
आपस में भेदभाव का जाल बुनकर तो फिर हम क्यों जलते हैं,

अलगाववादी सोचों को त्यागकर एकता की मिसाल धरो,
भारत के विकास के लिए तुम मिल जुलकर निरंतर प्रयास करो,

होंगे भले हम कहीं के भी वासी सबसे पहले हैं भारत वासी,
इसलिए हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा और हम सब हैं हिन्दी भाषी,

सीखो सीखने को सारी भाषाएं पर राष्ट्रभाषा का सम्मान करो,
घर में बोलो अपनी भाषा पर समूहों में हिन्दी वार्तालाप करो,

जाति धर्म और समुदायों की सांप्रदायिक सोच को भुला दो,
देश के नागरिक ही नहीं पूरी दुनिया को हिन्दी में बुलवा दो।।

 

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/hey-kanha/

Similar Posts

  • मोबाईल से दूरी बनाएं | Mobile se Doori Banaye

    मोबाईल से दूरी बनाएं ( Mobile se doori banaye )    मोबाईल के इस शोख ने आज सबको हिला दिया, छोटे-बड़े बच्चें एवं बुड्ढे सबको नाच ये नचा दिया। टेलिविज़न रेडियों एवं एसटीडी को भी भुला दिया, पाश्चात्य संस्कार संस्कृति धीरे-धीरे ये छुड़ा दिया।। धूल-भरी है आज ज़िंदगी व सब जगह पर ‌गन्दगी, खो गई…

  • तेरे नयनों की बरसात

    तेरे नयनों की बरसात तेरे नयनों की बरसातसावन भादो की है जैसे सौगातमैने रखी है जतन कर अपने पासतेरे नयनों की बरसात …विरह बिछोह बड़ी लंबी है आईआ जाओ तुम की ह्दय प्राण से मैने पूकार है लगाईयाद करे मन मेरा तुम्हे दिन-राततेरे नयनों की बरसात ….सावन भादो की है जैसे सौगातमैने रखी है जतन…

  • सिवा अंबेडकर के | Siva Ambedkar Ke

    सिवा अंबेडकर के ( Siva Ambedkar Ke )   कारवाॅं कोई नहीं है , रास्ता कोई नहीं, अब सिवा अंबेडकर के रहनुमा कोई नहीं। छाॅंव में बाबा ने लाकर तब बिठाया था हमें, धूप से बचने का जब था आसरा कोई नहीं। दासता की दास्ताॅं पढ़ते तो तुम भी जानते, दर्द में डूबी हुई ऐसी,…

  • Kavita | दुनिया

    दुनिया ( Duniya )   रात  मे  चाँद को , जिसने  चमकना  सिखाया । सूरज की किरणों को ,आलोक फैलाना बताया ।। ग्रीष्म ,वर्षा ,शीत ,बसंत ,होती अजीब घटनाएं है । वंदन  है  प्रभु ! उन्हें , जिसने  ये दुनिया बनाया ।। उफनती  नदियों  को , जिसने  बहना  सिखाया । गहरी  काली  झीलो  को ,…

  • किताबें | Kavita Kitaben

    किताबें ( Kitaben )   ज्ञान का अनमोल भंडार किताबें। सदियों से सुरक्षित रखी गई किताबें। वेद, पुराण, उपनिषद, प्राचीनतम ग्रंथ हमारे। हमारी धर्म संस्कृति के वाहक। किताबों ने हम तक सुरक्षित पहुॅंचाए। फैलाया ज्ञान प्रकाश चंहुदिस।। गीता, रामायण ,महाभारत जैसे महान ग्रंथ, सदियों पहले लिखे गए थे। किताबों ने ही, हमें ज्ञान कराया इनका।…

  • एक लड़की, रजनीगंधा सी

    एक लड़की,रजनीगंधा सी मस्त मलंग हाव भाव, तन मन अति सुडौल । अल्हड़ता व्यवहार अंतर, मधुर मृदुल प्रियल बोल। अधुना शैली परिधान संग, चारुता चंचल चंदा सी । एक लड़की, रजनीगंधा सी ।। अंग प्रत्यंग चहक महक , नव यौवन उत्तम उभार । आचार विचार मर्यादामय , अंतःकरण शोभित संस्कार । ज्ञान ध्यान निज सामर्थ्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *