डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम | Rashtrapati Abdul Kalam par kavita

राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम

( President Dr Abdul Kalam )

 

मानवता के आप मसीहा माननीय कलाम।
शत शत वंदन आपको आदाब और सलाम।

 

राष्ट्र हितेषी राष्ट्रपति रहे देश प्रेमी किरदार।
युवाओं के प्रेरक आप नव ऊर्जा के भंडार।

 

मिसाइल मैन कहलाते भारत रत्न महान।
राष्ट्रपति पद को सुशोभित राष्ट्र की पहचान।

 

विद्यार्थियों के शुभचिंतक सदा छात्र आपको भाये।
छात्र हितों में ज्ञानदीप ले सदा दीपक खूब जलाएं।

 

ऊंची सोच कड़ा परिश्रम वैज्ञानिक मन भाया।
परमाणु ऊर्जा प्रयोग कर दुनिया को बतलाया।

 

देश हित में किया समर्पित सेवा को अपनाया।
एक अनोखा सितारा प्यारा मेरे वतन ने पाया।

 

पंचतत्व में समा गया वो शक्ति का अवतार।
शुभ कर्मों को इस धरा पर याद करे संसार।

 

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सूने घर राह देखते अपनों की | Kavita soone ghar

Similar Posts

  • मित्रता | Friendship poem in Hindi

    मित्रता ( Mitrata ) सभी को रहती है मित्रता की आस, मित्र बिन जीवन बनता अधूरी सांस; मित्रों के साथ मिलता सुखद एहसास, अनुभूतियां रहती है सदैव आसपास। लड़ते झगड़ते रहना फिर भी साथ-साथ, हर मुश्किल में मित्र आगे बढ़ाता है हाथ, कभी नहीं छोड़े श्रीकृष्ण सुदामा का साथ, हर मुसीबत में मिलती है तिनके…

  • दिल की आवाज | Poem dil ki awaz

    दिल की आवाज ( Dil ki awaz )    मेरा दिल मुझे ही बार-बार आवाज दे खुद को तुम खुद के ही उमंग से नवाज ले। कल के कई है आईनें, आज का रख तु मायने। डर से भरी ज़िन्दगी निडर बन के तु निकल तेरे जैसे बदन बहुत । लेकिन अलग अंदाज दे खुद…

  • पहचान | Kavita

    पहचान ( Pehchan )   प्रेम के मोती लुटाओ प्रतिभा कोई दिखाओ पहचान  जग  में  कोई  नई  बनाईए सफलता मिल सके पर्वत भी हिंल सके जंग  भरी  दुनिया  में  हौसला  बनाइए लगन से मेहनत रंग जरूर लाएगी पहचान जग में आप ऐसी बनाईए पूर्वजों की साख में चार चांद लग जाए कर्म  पथ  पर  अपनी …

  • घर होना चाहिए | Pome in Hindi on Ghar

    घर होना चाहिए! ( Ghar hona chahiye )    घर चाँदी का हो या माटी का, घर होना चाहिए, परिंदा जमीं पे रहे या आसमां,पर होना चाहिए। जिन्दगी जहाँ नहीं मुस्काती वो बेचारे क्या करें? वहाँ भी मुंबई के जैसा शहर होना चाहिए। दुनिया है फानी सिर्फ पैसे के पीछे मत भागो, करो कुछ देश…

  • हमारी विरासत हमारी धरोहर | Poem hamari virasat

    हमारी विरासत हमारी धरोहर ( Hamari virasat hamari dharohar )     शौर्य पराक्रम ओज भरा दमकता हो भाल जहां। हम उस देश के वासी हैं बहती प्रेम रसधार यहां।   पुरखों की पावन संस्कृति रग रग में संस्कार भरा। दूरदर्शी सोच ऊंची विनयशीलता गुणों भरी धरा।   दुर्ग किले हमारी विरासत हमारी धरोहर प्यारी…

  • बदगुमानी के धागे | Badgumani ke Dhage

    बदगुमानी के धागे ( Badgumani ke Dhage )   बदगुमानी के कुछ धागे गुथे-गुथे स्मृतियों के मोती बिखरे हुए जैसे किसी मियाद के किसी पृष्ठ में रखा सूखा गुलाब कोई अतीत-सा प्रतिचित्र कुछ चंद नज़्म कहीं रूठी-सी आधी अधूरी-सी। अनायास लिखते-लिखते कहीं से कोई सदा मन के शांत कोने में गुजर जाती है। ये तन्हा-सा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *