Mahamaya Kalika par Kavita

महामाया कालिका | Mahamaya Kalika par Kavita

महामाया कालिका

( Mahamaya kalika ) 

 

दुःख-कष्टों को माॅं काली तुरन्त दूर कर देती,
नौकरी व्यापार और धन समस्या मिटा देती।
सभी से है वह शक्तिशाली और प्रभावशाली,
किसी भी काम का वह शीघ्र परिणाम देती।।

जगदम्बे की महामाया भी कहते है जिसको,
लाल वस्त्र व लाल आसन भाते है जिसको।
सामान्य पूजन तंत्र पूजन से पूजते है इनको,
चुनरी नारियल हार पुष्प चढ़ाते है जिसको।।

वह चारों तरफ़ा मचाती हुई ‌आती हाहाकार,
दौड़ी हुई आती चाहें हो भयानक अन्धकार।
करती धर्म की रक्षा पापी दैत्यों का सर्वनाश,
देवगण भी करतें है आपकी जय-जयकार।।

भैरवी चामुंडा चण्डी जगदम्बिका महाकाली,
भूत पिशाच नाशनि क्रान्ति काली कंकाली।
कालरात्रि श्मशान ‌की देवी एवं खप्परवाली,
कामाख्या कालिका कादम्बिनी भद्रकाली।।

मैया दैत्यों के सर्वनाश हेतु आप धरा पधारी,
काल बनकर मण्डराई चण्ड मुण्ड को मारी।
उस रक्तबीज का शीश आपने कलम किया,
तत्पश्चात शुंभ-निशुंभ पर पड़ी आप भारी।‌।

जब शान्त न हुआ माता का रूद्र वाला रूप,
तो भोलेनाथ को माॅं के रस्ते में लेटना पड़ा।
जब पाॅंव लगा भोलेनाथ के मैया काली का,
तब जाकर प्रचंडता मैय्या की यें कम पड़ा।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • नई पीढ़ी न कतराए अखबार से || kavita on news

    नई पीढ़ी न कतराए अखबार से ( Nai Pidhi Na Katraye Akhbar Se )   नई पीढ़ी को अखबार नहीं भाते पढ़ने से हैं कतराते जाने क्या हो गया है इन्हें? पढ़ना ही नहीं चाहते! एक हम थे पैसे भी नहीं थे फिर भी थी एक दीवानगी अखबार के प्रति जो अहले सुबह चाय की…

  • साथ

    साथ * कहते हैं वो हम साथ हैं साथ हैं ? तो कहने की क्या बात है? साथ! एक एहसास है। जो न आपके न मेरे पास है! फिर कहिए कौन किसके साथ है? एहसास ही जज़्बात है जहां जज़्बात है वहीं साथ हैं बाकी सब बात है। और , बात की क्या औकात है?…

  • नारी की वेदनाएं

    नारी की वेदनाएं नारी को हि बोझ अपना समझ रहे हो क्यों ?गर्भ में हि कोख से उसे हटा रहे हो क्यों ? निर्जन पथ पर बचा न पाती अस्मत नारी,नोच रहे क्यों दानव बनकर नर बलात्कारी | दासी मानकर चाहते हैं गुल्लामी उसकी,कन्या को पूज कर चाहते हैं कृपा भी उसकी | अशिक्षित हि…

  • राष्ट्रीय युवा दिवस : स्वामी विवेकानंद

    राष्ट्रीय युवा दिवस : स्वामी विवेकानंद स्वामी विवेकानंद महान।सब करते उनका सम्मान।।यह युवा दिवस उनके नाम।हिंदुस्तान की थे वो शान।। देश की संस्कृति को बचाया।हिंदुस्तान का मान बढ़ाया।।सच रहा पर वो सदा चले।ज्ञान का पाठ सबको पढ़ाया।। गरीब की मदद करो बताया।दिलों में देश का प्रेम जगाया।।प्यार स्वामी विवेकानंद जी ने।देश हित मार्ग सबको दिखाया।।…

  • डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ की कविताएं | Dr. Pallavi Singh ‘Anumeha’ Poetry

    सच्चा प्रतिवाद तुम्हारे बेतरतीब बरताव सेमैं अभिप्रहत हुई…किन्तु रोई नहीन ही मैं चिल्लाईऔर न ही मैंने तुम्हें पुकारान कोई आरोप लगाया ….बस शनै:-शनै: तुम्हारी जिंदगी सेपृथक कर लियानिर्वाक रुखसत हो ली।तुमने कदाचित,सोचा कि फतहहासिल कर ली मुझसे…..लेकिन कालांतर मेंये मौनतुम्हारी अंतरात्मा के ड्योढ़ी परआहट देगातुम बचना भी चाहो इससेलेकिन यह मौन रुकेगा नही…क्योंकि सच्चा प्रतिवादकभी…

  • गुलाबी | Gulabi

    गुलाबी ( Gulabi )   आई बेला मिलन की आप और गुलाबी हो गए पहले ही थे नैना मतवाले अब और शराबी हो गए झूम उठी है अमराई यौवन ने ली है अंगड़ाई अधरों पर छाई लाली गाल गुलाबी हो गए उठकर गिरती पलकेँ भी भर आई हैं मादकता में छूते केश कपोलों को तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *