राष्ट्रीय विज्ञान दिवस | Rashtriya Vigyan Diwas

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

( Vigyan se Manavta ka Bhala )

 

विज्ञान की अठखेलियों से, मानवता का भला हो

वर्तमान विज्ञान प्रौद्योगिकी ,
मनुज जीवन अभिन्न अंग ।
अनुप्रयोग संसाधन सानिध्य,
रज रज व्याप्त भौतिक रंग ।
हर घर सुख समृद्ध मंगल,
नवाचारी प्रयोग कला हो ।
विज्ञान की अठखेलियों से, मानवता का भला हो ।।

असाध्य रोग भव्य निदान,
चिकित्सा सहज सरल ।
त्वरित कष्ट दर्द निवारक,
ठोस रूप धर तरल ।
मानव सेवा परम धर्म,
अंतर दिव्य भाव पला हो ।
विज्ञान की अठखेलियों से, मानवता का भला हो ।।

अंध परमाणु विकास विस्तार,
परिणाम सदा दुखदाई ।
कट्टर प्रतिस्पर्धा विश्व पटल,
शांति बगिया मुरझाई ।
प्रश्न तज उत्तर निर्माण,
आरंभ नव सिलसिला हो ।
विज्ञान की अठखेलियों से, मानवता का भला हो ।।

मैत्रिवत कृत्रिम बुद्धिमता ,
पर्यावरण संरक्षण ध्यान बिंदु ।
आदर सत्कार इतिहास संस्कृति,
नैसर्गिक सौंदर्य संधान सिंधु ।
सर्वत्र मंडन उत्सविक आरेख ,
धरा गगन दामन उजला हो ।
विज्ञान की अठखेलियों से, मानवता का भला हो ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

राम वनवास | Ram Vanvas

Similar Posts

  • एक कप चाय | Ek Cup Chai

    एक कप चाय ( Ek cup chai )   एक कप चाय को कभी कम मत आंकना। बड़े-बड़े मसले हल हो जाते सब चाय में। जरिया मेल मिलाप का बुला लेना चाय पे। रिश्तो में मिश्री सी घुल सी जाती है चाय में। एक कप चाय में खुल जाते हैं दिल के द्वार‌। भीनी सी…

  • भ्रमित इंसान | Kavita Bhramit Insaan

    भ्रमित इंसान ( Bhramit insaan )    जाने किस वहम में खोया क्या-क्या भ्रम पाले बैठा है। जाने किस चक्कर में वो औरों के छीनें निवाले बैठा है। भाति भाति सपने संजोए झूठ कपट का सहारा क्यों। मोहमाया के जाल में फंसता पैसा लगता प्यारा क्यों। रिश्ते नाते छोड़ चला नर अपनापन वो छोड़ दिया।…

  • पुरस्कार मिले या तिरस्कार

    पुरस्कार मिले या तिरस्कार   यथार्थ की धरातल पर खड़े होकर , सच को कर लूँगा स्वीकार पुरस्कार मिले या तिरस्कार |   ना कभी डगमगाऊंगा , कभी नहीं घबराऊंगा , झंझावातों से टकराऊंगा , मजधारों से हाथ मिलाऊँगा , हिम्मत नहीं मैं हारूँगा | सब कुछ कर लूँगा स्वीकार , पुरस्कार मिले या तिरस्कार…

  • मूल्य | Muly

    मूल्य ( Muly )    रात हो अंधेरी सागर हो गहरा भटकी हुई नैया का दूर हो किनारा साहिल मे तब भी बाकी हो हिम्मत अगर तो हवा भी बन जाती है उसका सहारा हौसले से किनारा कभी दूर नहीं होता ठान ही लिया हो जिसने वह मजबूर नहीं होता धाराओं का तो काम ही…

  • शब्द | Hindi Poetry

    शब्द ( Shabd )   मेरे शब्दों की दुनिया में, आओं कभी। स्वर में कविता मेरी, गुनगुनाओ कभी। बात दिल की सभी को बता दो अभी।   मेरे शब्दों की दुनिया में…….. ये जो  रचना  मेरी  देगी  जीवन तभी। लय में सुर ताल रिद्धम में बाँधो कभी। अपने भावों को इसमें मिलाओ कभी।   मेरे…

  • सनातन वैभव | Sanatan Vaibhav

    सनातन वैभव ( Sanatan vaibhav )   धीरे धीरे ही बदल रही, यह और बदलती जाएगी। धूमिल थी जो गौरव गरिमा, वो और निखरती जाएगी। जो सदियों से त्रासदी झेली, निर्ममता का व्यवहार सहा, अब दिन बदला है भारत का, इतिहास पुनः दोहरायेगी। वैदिक रीति और ज्ञान ध्यान, ना जाने कैसे लोप हुआ। गुरूकुल छूटा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *