.रौद्र रस | Raudra Ras Kavita

.रौद्र रस 

( Raudra Ras )

 

मन करता है कभी, ज़ुबां के ताले अब खोल दूँ,
है दुनिया कितनी मतलबी जाके उनको बोल दूँ,

उतार फेंकूँ उनके चेहरे से चापलूसी के मुखौटे,
सच के आईने दिखा बदसूरती के राज़ खोल दूँ,

कैसी हवस है यह पैसे की जो ख़त्म नहीं होती,
चाहूँ तो सच के तराज़ू में आमाल इनके तोल दूँ,

छलका जो कभी मेरा रौद्र रस सब बह जाएगा,
हरइक की ख़ुदग़र्ज़ी की उनको सज़ा बेमोल दूँ,

दिल चाहता है एक मोहब्बतों का जहां बनाऊँ,
नफ़रतें मिटाके अपनायित की मिठास घोल दूँ!

Aash Hamd

आश हम्द

पटना ( बिहार )

यह भी पढ़ें :-

रिवाज़ | Poem Riwaz

Similar Posts

  • गला कटे तत्काल | Gala Kate Tatkal

    गला कटे तत्काल ( Gala Kate Tatkal ) कत्ल करे दुश्मन बने, बदल गई वो चाल। करके देखो नेकियाँ, गला कटे तत्काल।। जो ढूंढे हैं फायदा, उनका क्या परिवार। संबंधों की साधना, लुटती है हर बार।। नकली है रिश्ते सभी, नहीं किसी में धीर। झूठी है सद्भावना, समझेंगे क्या पीर।। सब कुछ पाकर भी रहा,…

  • रख | Kavita

    रख ( Rakh : Hindi Kavita  )   खुशियो भरा पिटारा रख । दिल मे जज्बा प्यारा रख ।। तुझे अकेले चलना है । आगे एक सितारा रख ।। मन मे हो मझधार अगर । अपने साथ किनारा रख ।। धुन्धले पन के भी अंदर । सुंदर एक नजारा रख ।। दुनिया से जो भिड़ना…

  • पत्थर दिल | Poem pathar dil

    पत्थर दिल ( Pathar dil )   पत्थर फेंक दो मेरे यार पत्थर दिल मत बनो। जोड़ो दिलों के तार बिना बात भी मत तनो।   मत बिछाओ राहों में कंटको के ढेर कभी। मुस्कुरा कर थोड़ा देखो खिलेंगे फूल तभी।   कमियों को नहीं तारीफों के पुल सजाओ। प्यार के मोती सुहाने प्रेम से…

  • अ से अ : गुरु का महत्व

    अ से अ :  गुरु का महत्व अज्ञान दूर करता गुरु है । आत्माविश्वास बढ़ाता गुरु है । इनाम को बांटता गुरु है । ईमानदारी से पाठ बोलता गुरु । उत्साह भर सकता गुरु है । ऊंच नीच भेद समझाता गुरु है । ऋषियों की कथा सुनाता गुरु है । एकाग्रता का उपाय कहता गुरु…

  • मेरे श्री रामलला | Mere Shriram Lala

    मेरे श्री रामलला ( Mere Shriram Lala ) ( 1 ) राम नाम की सहर्ष इस ज्योति को हृदय में जगाए रखना तुम ! आंगन को अपने सुंदर पुष्पों से मधुबन सा सजाए रखना तुम ।। मर्यादा में रहकर सम्मान मिला हैं मेरे श्री राघव को ! प्राण प्रतिष्ठा फिर से होगी घर अयोध्या बनाएं…

  • बोले कोयलिया | Bole koyaliya

    बोले कोयलिया ( Bole koyaliya )   कोयलिया कुहू कुहू बोले। वन उपवन में लता कुंज में, मधुरस के घट खोले। पवन बह रही है बासंती, करती जनरुचि को रसवंती, बौराई अमराई सारी, मादकता सी घोले। हुई मंजरित डाली डाली, मुग्ध भाव से देखे माली, एक-एक तरु की फलता को, मन ही मन में तोले।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *