बिहार में पुल बह रहे हैं!

बिहार में पुल बह रहे हैं | Kavita Bihar mein

बिहार में पुल बह रहे हैं!

( Bihar mein pul bah rahe hain ) 

बिहार में विकास की गंगा नहीं पुल बह रहे हैं,
नेता प्रतिपक्ष तो यही कह रहे हैं।
बाढ़ से नवनिर्मित पुलों का ढ़हना जारी है,
ढ़हने में अबकी इसने हैट्रिक मारी है।
पहले सत्तरघाट-
फिर किशनगंज और अब अररिया,
के पुल बह गए बीच दरिया।
अनियमितता एवं घोटालों की कहानी कह गए,
जनता की उम्मीदें आंसूओं में बह गए।
ऐसी खबरें दिखाई भी नहीं जा रही हैं,
जानबूझकर छुपाई जा रहीं हैं।
न अखबारों में छप रही हैं ,
न टीवी पर आ रही हैं;
केवल सुशांत रिया ही दिखाई जा रही हैं।
भला हो सोशल मीडिया का-
जिसके माध्यम से ऐसी खबरें हमें मिल पा रहीं हैं,
जिन्हें दिखाने में सरकार शरमा रही है।
गोदी मीडिया छुपा रही हैं,
निष्पक्ष मीडिया भी घबरा रही है;
या डर जा रही है।
नहीं खोल रहीं हैं इन घोटालों की पोल,
जांच के नाम पर होगा देखना फिर झोल।
लीपापोती कर मामले को दबाया जाएगा,
घोटालेबाजों को साफ बचाया जाएगा।
मलाई ऊपर तक गई होगी?
उनकी पहुंच भी वहां तक होगी!
फिर कैसे जांच सही-सही होगी?
आंच ऊपर तक जो चली जाएगी!
सरकार के गले की फांस ही बन जाएगी।
इसलिए ऐसा किया जा रहा है,
मामले को येन केन प्रकारेन दबाया जा रहा है।
पर विपक्षी नेता कुछ गंभीर दिख रहे हैं,
लगातार सरकार को घेर सवाल पूछ रहे हैं।
स्वायल टेस्टिंग और एप्रोच रोड का मुद्दा उठा रहे हैं,
एस्टीमेट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।
बिना एप्रोच रोड पुल का क्या काम?
राशि का बंदरबांट कर हो रहा काम तमाम?
ऐसे घोटालों का खेल जारी है,
चुनावी साल है,चल रही है तैयारी-
पर देखना दिलचस्प होगा-
जनता के कदम का,
जब आती है उनकी बारी।

 

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

https://thesahitya.com/fashion-ka-bhoot-kavita/

Similar Posts

  • मित्र | Mitra par kavita

    मित्र ( Mitra )   अर्पण दर्पण और समर्पण मित्र तेरी यह पहचाने है l दुख में भय में और सुखों में हाथ मेरा वह थामें हैl वादों, रिश्तो से और नातो से ऊंचे उसके पैमाने हैंl गलत सही जो मुंह पर कह जाए दोस्त वही सुहाने हैंl ताकत साहस और ढाढस, में मित्र ही…

  • अखबार | Akhbar kavita

    अखबार ( Akhbar )     आज की ताजा खबर लेकर आता अखबार देश विदेश के समाचार प्रिय अपनों का प्यार   राजनीति के दांव पेच संग सत्ता की बातें लाता कुर्सी की उठा पटक समीकरण सारे बतलाता   शिक्षा संस्कार साहित्य सामाजिक सरोकारों को जनता की आवाज बने हिला सके सरकारों को   अखबारों…

  • स्वामी विवेकानंद | Kavita Swami Vivekananda

    स्वामी विवेकानंद ( Swami Vivekananda ) स्वामी विवेकानंद के जीवन से हम कुछ सीख ले l 2अध्यात्म और निज धर्म से खुद का भी जीवन सींच लें।हम नित नए अरमान लें यूं रास्ता चलते रहें।हम देश हित हो लक्ष्य जो उनको सदा बुनते रहें।मुश्किलें जो आएं पथ हम मुट्ठियों को भींच लें।स्वामी विवेकानन्द के…. वेदांत…

  • सपनों की उड़ान | Sapno ki Udaan

    सपनों की उड़ान ( Sapno Ki Udaan ) सपनों की उड़ान,छू लेती ,आसमान ।करती पूरे ,अरमान ।लाती है ,ये मुस्कान ।भर देती , दिल में जान ।अलग है , इसकी शान ।अद्भुत है ,ये उड़ान ।वाह ,सपनों की उड़ान । श्रीमती प्रगति दत्तअलीगढ़ उत्तर प्रदेश यह भी पढ़ें :

  • वसंत आगमन | Vasant Aagman par Kavita

    वसंत आगमन ( Vasant aagman )    कानन कुंडल घूँघर बाल ताम्ब कपोल मदनी चाल मन बसंत तन ज्वाला नज़र डगर डोरे लाल। पनघट पथ ठाढ़े पिया अरण्य नाद धड़के जिया तन तृण तरंगित हुआ करतल मुख ओढ़ लिया। आनन सुर्ख मन हरा उर में आनंद भरा पलकों के पग कांपे घूंघट पट रजत झरा।…

  • भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक दिवस

    भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक दिवस धर्म मार्ग को जीवन आचरण में अपनायें ।विकट – विकटतम मार्ग से पार लगायें ।कही न रुके सदैव आगे बढ़ते जायें ।मानव जीवन से मोक्ष पायें ।प्रभु पार्श्वनाथ की तरह मंजिल पायें ।धर्म से भावना प्रबल रहती ।गलत आचरण से कोसों दूर रहते ।मन में निर्मल सरिता की भावना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *