Poem on Jazbaat in Hindi

जज़्बातों की दास्तान | Poem on Jazbaat in Hindi

जज़्बातों की दास्तान

( Jazbaaton ki dastaan )

 

जीवन की आधी रातें सोच-विचार में
और आधे दिन बेकार हो गए,
जो थे आंचल के पंछी
अब हवा के साहूकार हो गए,
हर रोज़ कहती है ज़िंदगी मुझसे
जाओ तुम तो बेकार हो गए,
हम भी ठहरे निरे स्वाभिमानी,
लगा ली दिल पर चोट गहरी,
उठा कर पोटली अपनी
महल से बाहर हो गए,
अब भटक रहे हैं,
थोड़ा सटक गए हैं,
अब कंठ की आवाज़ लिख देते हैं,
कुछ विशेष तो हासिल हुआ नहीं,
बस! कुछ लोगों से दुलार मिल गया,
कुछ कच्चे-पक्के रिश्ते पकाए,
कुछ को हमने पीठ दिखाई
और कुछ के राज़दार हो गए,
रास नहीं आती अब ये दुनियादारी
लोग कहते हैं कि हम बीमार हो गए।

 

वंदना जैन
( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

मां के आंगन की मिट्टी | Dr. Preeti Parmar Poetry

Similar Posts

  • हादसे | Kavita Hadse

    हादसे ( Hadse ) आस्था या अंधविश्वास भक्ति या भीड़ बदहवास भगदड़ में छूटते अपनों के हाथ कदमों से कुचलता हर सांस माथा टेकने का तृष्ण कौन भगवान कौन भक्त मेहरानगढ़ यां हाथरस भयभीत बच्चों के शव असीमित चीखें अस्त व्यस्त ह्रदय विदारक दृश्य अनेकों दीपक हुए अस्त कैसी विडम्बना है ये वत्स रुकता नहीं…

  • दिलबर वो हमारे | Geet Dilbar wo Hamare

    दिलबर वो हमारे ( Dilbar wo hamare )   मेरे मन में बसी छवि दिलदार की सनम। प्यार हद से भी ज्यादा उनसे करते हम। वो दिलकश नजारे, प्रियतम हमे पुकारे। महकती वादियों में, आये नदिया किनारे। दिलबर वो हमारे फूल खिलने लगे हैं, दिल मिलने लगे हैं। बहारों के मौसम भी, रंग बदलने लगे…

  • जीवन-भाग-1

    जीवन-भाग-1 हम अपने जीवन मेंचले जा रहें है कोईदौड़े जा रहे तो कोईदिशाहीन से भटक रहे हैआखिर हम सब जाकहां रहे हैं? मंज़िल कीतलाश है राह दिखती नहींराह तो है पर मंजिलनिश्चित नहीं राह औरमंज़िल दोनों है पर गति नहींआखिर क्या करे ?कैसी ये पहेली है किजीवन जीते सब हैंपर विरले ही जीवनअपना सार्थक जीते…

  • श्रीगोपाल नारसन की कविताएं | Shreegopal Narsan Hindi Poetry

    यातायात सुचारू रहे यातायात सुचारू रहेकरिए मिलकर प्रयासमार्ग अवरोधक न बनेसंकल्प कर लो आजनियमों का पालन करेसुरक्षित गति पर चलेदुर्घटना न होने पाएहैलमेट जरूर अपनायेसड़क हादसा होने परमदद को हाथ बढ़ायेकानून सख्त हो गयादंड प्रावधान बदल गयाअब लापरवाही ठीक नहीकानून तोड़ना उचित नही। बालमन है सबसे सुंदर बालमन है सबसे सुंदरपवित्र यही कहलाता हैअबोधता ही…

  • कवि की दुनिया जैसे न्यारी है | Kavi par kavita

    कवि की दुनिया जैसे न्यारी है  ( Kavi ki duniya jaise nyari hai )      शब्द-शब्द पिरोकर लेखक बुक माला बना देते, भाव अपनें मन के ये इसी क़लम से लिख देते। इन कवियों की दुनिया सब से अलग हीं लगती, कविता से कहानी कहानी से कविता बना देते।।   कल्पना से सोचकर लेखक…

  • क्या कहूं! ये इश्क नहीं आसां

    क्या कहूं! ये इश्क नहीं आसां ******** साजिश की बू आ रही है घड़ी घड़ी उसकी याद आ रही है इंतजार करके थक गया हूं फिर भी नहीं आ रही है। क्या ऐसा करके मुझे सता रही है? क्या कहूं ? साजिश की बू आ रही है यूं ही तो नहीं मुझे तड़पा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *