Re Aadamkad 

रे आदमकद | Re Aadamkad 

रे आदमकद ! 

( Re aadamkad ) 

 

हो गया है तू कितना बौना!
तुझे हर वक्त चाहिए
सुख सुविधाओं
का बिछौना!
भूल गया है तू
इस पुण्य धरा में
कहांँ-कहांँ महान
सभ्यता- संस्कृति के
गौरव चिन्ह छुपे हुए हैं
अपने मन से पूछ
क्या तूने कभी खोजें हैं!

अधुनातन रंग में रंग गया है
जड़ों को खोखला कर के
अकेलेपन में ढ़ल गया है!
दिखावे का और भटकाव
का मार्ग अपनाकर
तू ख़ुद को भूल गया है।

कण-कण है जिसकी
शक्ति से गतिमान
कभी गहराई में उतर
ख़ुद ही हो जाएगी
उससे पहचान
यूंँ भोग विलास, बनावट
का बजाकर तंबूरा
काल का भोग बन
विस्मृत कर रहा
अपना अस्तित्व पूरा!

इस नकलीपन
को कहीं फेंक दे!
पहनकर सच का चोला
शांति ,सुकून, प्रेम की
त्रिवेणी में झूल झूला।
किसी से क्या सत्य पूछना है!
किसी से क्या सच  सुनना है!
जब स्वयं के भीतर बहता
अध्यात्म का पावन झरना है
जो अनिवर्चनीय, अप्रतिम,
शाश्र्वत,अमोघ अभ्यर्थना है।

नदियांँ प्रक्षालन कर
रही है जिसका
खग-विहग,मोर
मगन आलाप कर रहे
यक्ष ,गंधर्व, किन्नर
धरा पर उतर
इन स्वर लहरियों में
संगत दे रहे
सूरज ,चांँद, तारे
उतर रहे करने
आरती सृष्टि की
इस आत्मिक अनुभूति को
चाहिए बस एक सुंदर दृष्टि।

भारतीयता की भाव
अनुभूति विलक्षण है
विराट संगीत,
विराट सत्ता का
स्तुति वंदन है
कण- कण  में जैसे घुला
सुनहरा चंदन है
विलक्षण ,अप्रतिम ,
अद्भुत नाद है
हवाओं में मधुरम बज रहा
बांँसुरी का प्रेमराग है,
जो ह्रदय का गीत है
धड़कनों की मौज है
कुछ और नहीं,
सिर्फ अध्यात्म का ओज है
रे आदम कद ! अब बता
फिर तुझे किसकी खोज है!

 

@अनुपमा अनुश्री

( साहित्यकार, कवयित्री, रेडियो-टीवी एंकर, समाजसेवी )

भोपाल, मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

हम दो | Hum Do

Similar Posts

  • लम्बोदर | पंचाक्षरी पंचपदी

    लम्बोदर 1 पर्व मनाता सभ्यता पूजा करता नैतिकता हमें लक्ष्य है श्रीनिवास! 2 जल्दी उठता स्नान करता व्रत रखता पुण्य मिलता ये आचार हैं श्रीनिवास! 3 गणेश पूजा मनाता प्रजा फूलों से सजा भक्तों की मजा लोगों की रीति श्रीनिवास! 4 लम्बोदर खूब सुंदर उसे आकार अलंकार गणेश रूप है श्रीनिवास! 5 लड्डू बनता नैवेध्य…

  • विरह | Virah ke geet

    विरह ( Virah )   वो अपनी दुनिया में मगन है, भूल के मेरा प्यार। मैं अब भी उलझी हूँ उसमें, भूल के जग संसार।   याद नही शायद मैं उसको,ऋतु बदला हर बार। विरह वेदना में लिपटी मैं, प्रीत गयी मैं हार।   मैं राघव की सिया बनी ना, जिसकी प्रीत सहाय। मैं कान्हा…

  • परिमार्जक प्रकृति | Kavita Parimarjak Prakriti

    परिमार्जक प्रकृति   चलायमान सृष्टि को  गौर से देखो कभी  मंद -मंद सुरभित बयार,  सभी को प्राण वायु से भरती  दिनकर की प्रखर रश्मियांँ  सृष्टि को जीवंतता प्रदान करती । चढ़ते, उतरते चांँद से  शीतलता, मृदुलता की शुभ वृष्टि,  हरी – भरी वसुंधरा जो सभी का पोषण है करती रंग-बिरंगे पांँखी,  मधुर तान सी छेड़…

  • रिश्ते-आम कह दूॅ क्या?

    रिश्ते-आम कह दूॅ क्या? सुनहरी याद को जाम कह दूँ क्या? इस ह्दय को शमशान कह दूँ क्या ।।1। अब प्रतीक्षा सीमा से ज्यादा हो गई, अवतार कल्कि समान कह दूँ क्या ।।2। रोग पुराना होकर भी पुराना कहाँ? दवा तारीफ की सरेआम कह दूँ क्या ।।3। रास्ते भी मंजिल से खूबसूरत बन जाते, प्रेमी…

  • Nari jeevan kavita || Hindi Poetry On Life | Hindi Kavita -नारी जीवन

    नारी जीवन ( Nari Jeevan )   पिता पति के बीच बंटी है, नारी की यह अमिट कथा। एक ने दिया जीवन है उसको, दूजे ने गतिमान किया।   पिता वो शिक्षक पाठ पढ़ा कर, नौका पर कर दिया सवार। पति वो मांझी साथ बिठाकर, जीवन नदी करा दी पार।।   कठिन डगर कांटे चुभते…

  • Ummeed Hindi Ghazal | Hindi Poem -उम्मीद

    उम्मीद ( Ummeed )     चले आओ कशक तुममे अगर, थोडी भी बाकी है। मैं  रस्ता  देखती रहती मगर, उम्मीद आधी   है।   बडा मुश्किल सा लगता है,तेरे बिन जीना अब मुझको, अगर  तुम  ना  मिले  हुंकार तो  ये, जान  जानी  है।   बनी  मै  प्रेमिका  किस्मत  में  तेरे,  और  कोई  है। मै  राधा …

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *