Roohi qadri kavita

आश्चर्य नहीं होता | Roohi Quadri Kavita

” आश्चर्य नहीं होता “

( Ashcharya nahi hota )

 

“आश्चर्य नहीं होता”

आश्चर्य नहीं होता….
जब देखती हूं तुम्हें असहज परिस्थितियों में भी सहजता से मुस्कुराते हुए।
हार -जीत के मन्थन से परे, परिवार के सुख के लिए अपने सपनों को गंवाते हुए।

आश्चर्य नहीं होता…..
जब तुम रखती हो अपनी अभिलाषाओं की मृत्यु शैय्या पर अपने घरौंदे की अजीर्ण नींव
और सीमित कर लेती हो अपनी दुनिया को दहलीज के इस पार
मान लेती हो कुल के मान – सम्मान को अपना मौलिक दायित्व।

आश्चर्य वास्तव में नहीं होता….
जब दबा लेती हो तुम अपने मन की चित्कार को अपने ही मन में
छुपा लेती हो अपनी हर पीड़ा को अपने पल्लू की कतरन में।

आश्चर्य नहीं होता…..
जब ओढ़ लेती हो तुम शर्म का आंचल अपने लावण्य के तेज को बचाने के लिए
और प्रतिबद्ध करती हो स्वयं को विवाह प्रतियोगिता में पूर्ण अंक पाने के लिए।

आश्चर्य नहीं होता…..
जब तुम निभा लेती हो बड़ी कुशलता से अनगिनत चरित्र एक ही जीवन में
और मौन कर देती हो उन शब्द बाणों को जो यदा – कदा लगे रहते हैं तुम्हारे चरित्र हनन में।

आश्चर्य नहीं होता आज भी…..
जब तुम दहलीज़ के उस पार जा चुकी हो
दुर्लभ सफलताओं के शिखर पर हस्ताक्षर कर चुकी हो
और तो और स्वावलंबी बन चुकी हो
उस तथाकथित एकल आधिपत्य में भी
जहां तुम्हारा प्रवेश वर्जित था
या जिसके योग्य तुम्हें कभी समझा ही नहीं गया।

सच में बिल्कुल आश्चर्य नहीं होता….
क्योंकि यह सिर्फ तुम कर सकती हो
जो अपूर्ण को सम्पूर्ण करती है
सृष्टि का सृजन करती है
क्योंकि…..
सुन्दरता और कोमलता के आवरण में छुपी
शक्ति हो तुम
औरत हो तुम।

और अंत में ….
आश्चर्य तब अवश्य होता है…
जब पुरुष कहता है कि औरत को समझना सबसे मुश्किल काम है
तो पुरुष महोदय,
औरत को समझना मुश्किल नहीं
औरत होना मुश्किल है।

 

रचनाकार : रूही कादरी

यह भी पढ़ें :-

ऐ अँधेरे | Ai andhere kavita

Similar Posts

  • काशी | Kavita Kashi

    काशी ( Kashi )   वसुधा का सिंगार है काशी ज्ञान ध्यान भंडार है काशी बहती जहां गंग की धारा जिसका पावन कूल किनारा अर्धचंद्र शिव के माथे पर बहती चंद्राकार है काशी गायन वादन नृत्य विहंगम सुर लय ताल छंद का संगम मन को मुग्ध करें स्वर लहरी बना हुआ रसधार है काशी गूंज…

  • गणगौर त्योहार | Gangaur Tyohar par Kavita

    गणगौर त्योहार ( Gangaur tyohar )    ईसर गौरी की पूजा होती पावन गणगौर का त्योहार। गोरी सज धज शिव शंकर को वंदन करती बारंबार। कुंवारी कन्याएं सोलह दिन गौरी पूजन कर आती। जल दूब अर्पण शिव गौरी गौर गौर गोमती गाती। सिंदूर मेहंदी चूड़ा चढ़ाती कर गोरी सोलह सिंगार। मनचाहा वर दो शिव भोले…

  • शैलपुत्री | Kavita shailputri

    शैलपुत्री ( Shailputri )   गिरिराज घर जन्मी देवी शैलपुत्री कहलाई। कमल सुशोभित कर में शक्ति स्वरूपा माई।   तुम त्रिशूलधारी भवानी हो वृषारूड़ा हो माता। मंगलकारणी दुखहर्ता मां तुम ही हो सुखदाता।   प्रजापति ने यज्ञ किया सब देवन को बुलवाया। विकल हो गई सती मां शिवशंकर नहीं बुलाया।   घर पहुंची मैया स्नेह…

  • प्रकृति की सीख | Poem prakriti ki seekh

    प्रकृति की सीख ( Prakriti ki seekh )   बदलना प्रकृति की फितरत फिर क्यों इंसान हिस्सेदार हैं। प्रकृति के बदलने में कहीं ना कहीं इंसान भी बराबर जिम्मेदार हैं।   जैसे तप और छाया देना प्रकृति का काम हैं। वैसे ही कभी खुशी कभी गम, जिंदगी का नाम हैं।   कभी कबार पूछता, आसमां…

  • हे कवि | Hey Kavi

    हे! कवि  ( Hay kavi )      हे कवि! कविता कुछ खास लिखो अंतर्मन का विश्वास लिखो रुक रुक कर कलम चलाओ ना खुल कर अपनी हर बात लिखो   तुम कवि तुमको अधिकार मिला कलमों जैसा हथियार मिला धिक्कार है तेरी कलमों को यदि सच का ना इतिहास लिखा।   श्रृंगार वीरता लिखते…

  • सुुुनो | Poem suno

    सुुुनो ( Suno )   सुुुनो… वो बात जो थी तब नहीं है अब जब आँखों में छिपी उदासियाँ पढ़ लेते थे लबों पर बिछीं खामोशियाँ सुन लेतेे थे ….तुम फुर्सतों में भी अब वो बात नहीं वो तड़प, वो ललक नहीं है  मसरूफियात में भी हमारी याद से लरज़ जाते थे जब…..तुम सुनो… तब…

6 Comments

  1. पर पढ़कर मुझे सुखद आश्चर्य हुआ की रूही जी आपने बहुत ही सटीक और वास्तविक लिखा है।
    महिला होना कभी आसान नहीं होता पर महिला कितनी आसानी से यह सब करके दिखा जाती है।
    नमन आपको और आपके लेखन को।

    बस ऐसे ही अच्छा और सच्चा लिखतीं रहे।
    हार्दिक शुभकामनाएँ।

Leave a Reply to शांतिलाल सोनी Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *