Poem log sochte hain

लोग सोचते हैं | Poem log sochte hain

लोग सोचते हैं

( Log sochte hain ) 

 

मगरूर हो रहा हूं

बेशऊर हो रहा हूं

जैसे जैसे मैं मशहूर हो रहा हूं,

लोग सोचते हैं।

 

वक्त ने सिखा दी

परख इंसान की

मैं अपनों से दूर हो रहा हूं,

लोग सोचते हैं।

 

दूर हो रहा हूं

मगरूर हो रहा हूं

मै जानबूझकर मजबूर हो रहा हूं,

लोग सोचते हैं।

 

गम में कहीं खोकर

ख़ामोश हो जाऊं गर

पी कर शराब मैं नसे में चूर हो रहा हूं,

लोग सोचते हैं

हवाओं से पूछ लू गर

सुगंधों की हर खबर

ईंद का मैं जैसे नूर हो रहा हूं,

लोग सोचते हैं।

 

मरहम लगा दूं चोट पर

जो जख्म देता दर्द

मसीहा किसी मैं किसी का पीर हो रहा हूं,

लोग सोचते हैं।

 

मेहनत करूं दिन

दिन टूटे भले बदन

कवि से कहां मैं कैसे मजदूर हो रहा हूं,

लोग सोचते हैं।

 

झुक गया शरीर से

चमड़ी गयी लटक

मरूंगा नही मैं नसूर हो रहा हूं

लोग सोचते हैं।

 

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

क्षमादान | Kshamadan par kavita

Similar Posts

  • बड़े लोग | Kavita bade log

    बड़े लोग ( Bade log )   मैं बहुत बड़ी कवियत्री हूँ ऐसा उसने मुझसे कहा एक दिन कवि सम्मेलन में मुझे भी साथ ले चलो कहां बहुत बड़ा कवि सम्मेलन है ऐसा उसने प्रत्युत्तर में कहा वहां बहुत बड़े बड़े आते हैं छोटे लोगों की वहाँ पूछ नहीं लिखती तो मैं भी थी थोड़ा…

  • ईद मुबारक़ | Kavita Eid Mubarak

    ईद मुबारक़ ( Eid Mubarak )   ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे आबाद ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे शादाब माहे पाक रमज़ान में रोज़े रखे अ़क़ीदत से बड़े स़िदक़ से रखे वक़्त पर स़िह़री इफ़्तार का ख़्याल ईमान नही होने दिया ज़रा पायमाल आई ईद ख़ुशियां लाई ईद मुबारक़ दीन की दावत लाई ईद मुबारक़…

  • इंसान की पहचान | Insan ki pehchan | Kavita

    इंसान की पहचान ( Insan ki pehchan )   इंसान की पहचान, मानव रे जरा जान। औरों के दुख दर्द की, परवाह कीजिए।   मानव धर्म जान लो, कर्म को पहचान लो। इंसानियत ही धर्म, शुभ कर्म कीजिए।   करुणा प्रेम बरसे, हृदय सारे हरसे। होठों पे हंसी सबको, मुस्काने भी दीजिए।   दुख दर्द…

  • Geet Mamta par Maa Balihari | ममता पर मां बलिहारी

    ममता पर मां बलिहारी ( Mamta par maa balihari )   ममता की मूरत महतारी सुख का सागर मात हमारी सुंदर पावन रूप सुहावन शिशु ममता पर मां बलिहारी   छांव सुहानी आंचल की मां हर  लेती हो विपद हमारी बहा  प्रेम की निर्झर धारा शिशु ममता पर मां बलिहारी   सुंदर स्वर्ग सुशोभित तुमसे…

  • Love Kavita | मैं तेरा हो जाऊं

    मैं तेरा हो जाऊं ( Main Tera Ho Jaoon )   तेरी बाहों में सर रख कर सो जाऊँ; तेरे हंसी खाबों में फिर से खो जाऊँ ।   हम भी बड़े बेताब हैं तेरे दिल में रहने को, तू प्यार से बुला मुझे,मैं अंदर तभी तो आऊँ ।   तुझे हक़ से दुनिया वालों…

  • निर्माणकर्ता अक्सर

    निर्माणकर्ता अक्सर   अक्सर निर्माणकर्ता , हांसिए पर छूट जाता है, लंका पर पुल बनाने वाले, नल नील आज भी, बंदर कहलाते हैं। आतताई रावण से, लोहा लेने वाला जटायु, आज भी गिद्ध कहलाता है अपने प्रतिभा के द्वारा, लंका को तहस-नहस करने वाले आज भी वानर कहकर अपमानित किए जाते हैं । अक्सर इतिहास,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *