Kavita shailputri

शैलपुत्री | Kavita shailputri

शैलपुत्री

( Shailputri )

 

गिरिराज घर जन्मी देवी शैलपुत्री कहलाई।
कमल सुशोभित कर में शक्ति स्वरूपा माई।

 

तुम त्रिशूलधारी भवानी हो वृषारूड़ा हो माता।
मंगलकारणी दुखहर्ता मां तुम ही हो सुखदाता।

 

प्रजापति ने यज्ञ किया सब देवन को बुलवाया।
विकल हो गई सती मां शिवशंकर नहीं बुलाया।

 

घर पहुंची मैया स्नेह मिला बहनों का उपहास।
दक्ष वचन अपमानजनक सती को आये ना रास।

 

तिरस्कार स्वामी का पा शक्ति समा गई ज्वाला।
दारुण दुख व्यथित होकर यज्ञ विध्वंस कर डाला।

 

पार्वती हो हेमवती हो शैलपुत्री शक्ति अवतार।
यश कीर्ति वैभवदात्री हो देवी सुख का भंडार।

 

प्रथम पूजा शैलपुत्री की अनुपम सच्चा दरबार।
अखंड ज्योत जगे द्वारे जग भवानी जग करतार।

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आंखों से झलकता प्यार | Geet aankhon se jhalakta pyar

Similar Posts

  • मैं क़लम हूं

    मैं क़लम हूं स्वेत रुप है मेरी कायाभेद छल से दूर हूं मैंनिश्छल है मेरी कायाइतिहास लिखा नन्हे कदमों सेभविष्य भी हूं मैं तुम्हाराहां मैं क़लम हूं बच्चों का दोस्त हूं मैंदिलाता हूं उन्हें सफलता प्याराजो बिगड़ें बोल बोले कोईतो कालदण्ड हूं मैं तुम्हाराहां मैं क़लम हूंहां मैं कलमकार हूं नवीन मद्धेशिया गोरखपुर, ( उत्तर…

  • कल गणतंत्र दिवस की भोर हैं

    कल गणतंत्र दिवस की भोर हैं कल गणतंत्र दिवस की भोर है,मेरा मन आत्म विभोर है।चारों ओर तिरंगे का शोर है,रंगोली लाइट द्वार सजे चारों ओर हैं।कल गणतंत्र दिवस की भोर हैं,मेरा मन आत्म विभोर है।। लहरा रहा तिरंगा देखो कैसी शान से,गूंजेगा कल देश गौरव गान से।सजा देश केसरिया श्वेत हरे रंग से,चारों ओर…

  • दीवाली मन गई | Diwali Man Gai

    दीवाली मन गई ( Diwali man gai )    दीपो की बारात आई तुमको अपने साथ लाई । खुशियों की सौगात पाई अब दीवाली मन गई । मेरी दीवाली मन गई । सुर बिना हो साज जैसे वैसे मै जीती रही । काम न था काज कुछ बन बांवरी फिरती रही । नाम जब तुमने…

  • सीता हरण | Kavita sita haran

    सीता हरण ( Sita haran )   पंचवटी में जा राघव ने नंदन कुटी बना डाली ऋषि मुनि साधु-संतों की होने लगी रखवाली सूर्पनखा रावण की बहना वन विहार करने आई राम लखन का रूप देख वो खुद को रोक नहीं पाई सुंदर रूप धरा नारी का लक्ष्मण ब्याह रचा लो तुम मेरे भी प्रियतम…

  • नया साल | Naya Saal par Kavita

    नया साल ( Naya saal ) जशन ऐसा मनाओं नये साल में। रास्तों को सजाओ नये साल में।। हो न नफरत कहीं प्रेम ही प्रेम हो। सबको दिल से लगाओ नये साल में।। ग़म ज़दा हो कोई या परेशान हो। मिल के उसको हंसाओं नये साल में।। भूल कर आज अपनों से शिकवे गिले। कसमे…

  • बाबा रामदेव अवतारी | Avatari Baba Ramdev

    बाबा रामदेव अवतारी ( Baba Ramdev Avatari )    राजा अजमाल जी के घर-द्वार, द्वारिका-धीश ने लिया अवतार। बड़े बीरमदेव और छोटे रामदेव, लीला दिखाएं हो घोड़े असवार।। सन १४४२ भादवेसुदी दूज को, बनकर आए वे मैणादे के लाल। बचपन से दिखाएं लीला अपार, जैसे आयो फिर से नन्दगोपाल।। खुशियां मनावे गावे मंगलाचार, पोखरण के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *