Gangaur Tyohar

गणगौर त्योहार | Gangaur Tyohar par Kavita

गणगौर त्योहार

( Gangaur tyohar ) 

 

ईसर गौरी की पूजा होती पावन गणगौर का त्योहार।
गोरी सज धज शिव शंकर को वंदन करती बारंबार।

कुंवारी कन्याएं सोलह दिन गौरी पूजन कर आती।
जल दूब अर्पण शिव गौरी गौर गौर गोमती गाती।

सिंदूर मेहंदी चूड़ा चढ़ाती कर गोरी सोलह सिंगार।
मनचाहा वर दो शिव भोले देना खुशियों का अंबार।

सुख समृद्धि सौभाग्य हो सुहागिन सुहाग सुख पाए।
चंदन अक्षत धूप दीप ले सब गणगौर घर-घर मनाए।

रजवाड़ों से रीत पुरातन राजस्थान सदा रही शान।
हाथी घोड़े उंटो की झांकी गणगौर पर्व आलीशान।

ढोल नगाड़ा चंग बाजे गूंजे मधुर मुरलिया तान।
झूम झूम भंवर जी नाचे रसिया झूमे गाये गान।

गणगौर प्रेम सौहार्द का है पावन प्रमुख त्योहार।
सनातन संस्कृति हमारी पर्व खुशियों का उपहार।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मैं प्रीत बुनता हूं मैं प्यार बुनता हूं | Poem main Pyar Bunta Hoon

Similar Posts

  • नवरात्र

    नवरात्र (नवरात्र पर विशेष )     भूलो मत अपना नाता । माता-पिता जिसे भुला दे बालक जग में चैन कहां पाता।।   ममतामयी तुम करूणामयी तुम प्रेम तुम्हारा विख्याता। कपूत को भी गले लगाती शरण तुम्हारी जो आता ।।   रक्तबीज हो या महिषासुर सामने तेरे जो जाता। महाकाली के तेज के आगे कोई…

  • प्रार्थना बल देती है | Prarthana par kavita

    ईश प्रार्थना बल देती है ( Eesh prarthana bal deti hai )      ईश्वर की आराधना हमें बल देती है, हमारी सभी परेशानियाॅं हर लेती है। हर कण-कण में है जिसका ‌निवास, ये प्रार्थना ही दलदल से उभारती है।।   चाहें कितना भी हो  मुश्किल कार्य, ईश्वर कृपा से वो आसान हो जाता। सच्चे…

  • दर्द सुनो गजराज का | Kavita Dard Suno Gajraj ka

    दर्द सुनो गजराज का ( Dard suno gajraj ka )    अच्छा नही किया इस मानव ने, खाने में बारुद खिलाया मानव ने। मैं हूॅं एक भोंला-भाला सा पशु, जब कि मुझको गणपति यें माने‌।। गलत कभी कुछ में करता नही, मुॅंह से भी बोल में सकता नही। जंगल के कंद-मूल फल खा लेता, अगर…

  • मनमोहन | Manmohan

    मनमोहन मन को जिसने मोहाजिसकी कार्य रही महान,माॅं भारती की तुम संतानहे मनमोहन तुम्हें बारम्बार प्रणाम। अर्थशास्त्र के डॉक्टर बनेआरबीआई का गवर्नर,भारत सरकार में वित्त मंत्री बनेप्रधानमंत्री भी रहे डट कर। अयोग्यता नहीं तुम्हारे अंदरनहीं रहा कोई दोष व्यक्तिगत,कोयले की खान में बने रहे हिराचमकते रहे जिवन पर्यंत। थे दूरदर्शी तुम्हारी योजनाओं नेजन का कल्याण…

  • काश वो भी याद करें | Kaash Shayari in Hindi

    काश वो भी याद करें ( Kash wo bhi yaad kare )   अक्सर वो सपनों में रहते उनसे हम फरियाद करे। दिल तक दस्तक देने वाले काश वो भी याद करें।   हम तो उनके चाहने वाले मधुर सुहानी बात करें। आ जाए वो भी महफ़िल में मस्तानी प्रभात करें।   यादों में सौम्य…

  • होली का त्यौहार

    होली का त्यौहार होली पर्व पर हमारा बस एक ध्यान हों ।हर पल हमारे प्रभुवर का नाम हों ।जब तक इस तन में प्राण हैं तब तक नाम हों ।हम मूर्च्छा को तोड़े प्रभुवर का नाम हों ।खाते – पीते सोते जागते प्रभुवर का नाम हों ।जग की माया से पग – पग पर हमने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *