साधक शारदे का | Sadhak Sharde ka

साधक शारदे का

( Sadhak sharde ka )

 

जो भी लिख लेता हूं आप छाप देते हो।
शब्दों का गहरा जादू आप भांप लेते हो।
मोती पिरोए माला में शब्द मधुर चुन के।
कलम की रफ्तार को आप नाप लेते हो।

गीतों के तरानों में रसधार बहा देते हो।
मेरे अल्फाजों को तुम हार बना देते हो।
खुशबू फैलाई है चंदन सी हर कोने में।
रूठे हैं मुझसे तो दिलदार बना देते हो।

साहित्य मंच पावन साधक शारदे का।
कलम पुजारी सृजन का उपहार दे मां।
हंसवाहिनी वरदायिनी हूं मैं शरण तेरी।
वरदहस्त रख सर पे मुझे वरदान दे मां।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

तुलसी विवाह | Tulsi Vivah

Similar Posts

  • अरुणोदय | Kavita Arunoday

    अरुणोदय ( Arunoday )   सूरज ने अरूणिम किरणों से वातायन रंग डाला ! लगे चहकने पंछी नभ में अनुपम दृश्य निराला !! ताल तलैया नदी सरोवर मिल स्वर्णिम रस घोले! लगे चमकने खेत बाग वन पुरवाई है डोले !! देख विहंगम दृश्य प्रकृतिका खिलने लगी हैं कलियां ! तरूके शिर्ष पर चान नाच कर…

  • पापा | Papa

    पापा ( Papa )    वह झुके नहीं वो रुके नहीं वह मेरी बातों पर देखो हंसकर हां कर जाते थे l गुस्सा होने पर मेरे कैसे पास बुला समझाते थेl सही गलत के भेद बता राह नयी दिखाते थे l मेरी लाडो रानी कहकर मुझे सदा बुलाते थे l नपे तुले शब्दों में बोलो…

  • तेरी मोहब्बत में | Pyar par kavita

     तेरी मोहब्बत में  ( Teri mohabbat mein )   मोहब्बत का नशा मुझे , इस कदर छाने लगा है , कि सपनों में चेहरा , उसी का आने लगा है ,, चेहरा जब भी दिखता है उसका, मन में एक लहर सी छा जाती है, उस समय जुबा खामोश होती है, पर आंखें सब कह…

  • जगने लगी हूँ मैं | Prem poem

    जगने लगी हूँ मैं ( Jagne lagi hoon main )     देखी हूँ जब से उनको संवरने लगी हूँ मैं, बेकाबू हुआ दिल मेरा जगने लगी हूँ मैं।   दिन- रात दुआ माँगती हूँ उनके वास्ते, इस जिन्दगी से जुड़ गए उनके रास्ते। मुझको बिछाएँ फूल या वो बिछाएँ काँटे, हर साँस में अब…

  • मुश्किल हो गया | Poem mushkil ho gaya

    मुश्किल हो गया ( Mushkil ho gaya )   जब तुम मुझसे मिलना ही नहीं चाहते थे तो फिर ये बातों का सिलसिला प्यार-मोहब्बत की बातें क्यों बढ़ाई…….??   क्यूँ झूठे चक्कर में डाला तुम अपना इरादा पहले ही बता देते क्यूँ तुमने मेरा चैन छीना क्यूँ मेरे मन को डुलाया? मैं नादान था जो…

  • स्त्री हृदय | Strī Hridaya

    स्त्री हृदय ( Strī hridaya )    प्यार भरा हृदय आंखों में हया है, फिर भी यह जीवन तो सवालों से घिरा है माना अहसास है एक अपने अगल होने का हमें स्त्री का खुलकर जीना भी क्या यहाँ कोई सजा है ??????? बिखरे रंगों से पुस्पों की भांति ही सजाते हैं हम रंगोली प्रतिपल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *