सैनिक देश का अभिमान | Sainik Desh ka Abhiman

सैनिक देश का अभिमान

( Sainik desh ka abhiman )

 

देश का सैनिक होता है अपने देश का अभिमान,
करना देश के वासियों तुम उसका मान-सम्मान।
लुटा देते है वतन के खातिर जो अपनी यह जान,
करना उन पर गर्व साथियों होता देश की शान।।

धन्य है वह माॅं-बाप जिन्होंने जन्मी ऐसी सन्तान,
जान से प्यारे बेटों को कर देते हवाले हिंदुस्तान।
प्रचंड-धूप या कठिन डगर चाहें माह हो यह जून,
हिमालय की चट्टान से रहते खड़े जो रेगिस्तान।।

अत्याचार-अनाचार न करतें ये किसे भी परेशान,
श्रेष्ठ चरित्र की पूंजी है इनमें जैसे श्रेष्ठ-संविधान।
वतन के खातिर अपना जीवन कर देते बलिदान,
हंस कर फर्ज निभातें है जो सेना का है विधान।।

एक पते की बात बताएं ये सब रहते भाई समान,
मां भारती मज़हब है इनका और तिरंगा है शान।
न थकते गुणगान करते सब देते सलामी सम्मान,
स्थिति चाहें कठिन क्यों न हो कर-देते आसान।।

अपनें दम पर राह बनाते यह स्वाभिमानी जवान,
वर्दी का गौरव पाकर ये मुख पर रखते मुस्कान।
लिख रहें है ये कविता आज के.रि.पु.बल दीवान,
रहते है जो ऐसी जगहा जो है बिलकुल वीरान।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • पढ़ें लिखे मुख्यमंत्री का फायदा

    पढ़ें लिखे मुख्यमंत्री का फायदा ******** जनता का देश का है फायदा ही फायदा जो पुल सड़क निर्माण में करोड़ों है बचाया वादा जो किया निभाया आम आदमी में एक उम्मीद जगाया बेटा बन बुजुर्गो का रखा ख्याल पहुंचाया घर राशन हर हाल जो कहे सो करे! जनता के लिए सड़क पर भी आ लड़े…

  • पीढ़ी का भविष्य | Pidhi ka Bhavishya

    पीढ़ी का भविष्य ( Pidhi ka bhavishya )   चाहते हो यदि रखना सुरक्षित कल के भविष्य को तुम अपने तब खोलिए तुम अब आंख अपनी बदलते दृश्य को भी जरा समझिए… पूर्वानुमान ही रचता है भविष्य वर्तमान तो केवल बचाता है भविष्य हाथों तुम्हारे ही होगा निर्भर भविष्य अतीत भी तुम्हे दिखलाता भविष्य….. कलम…

  • ठहराव |Thaharaav

    ठहराव ( Thaharaav )   मुझे तो चलना ही होगा आप चले या ना चलें आपके खातिर मैं रुक नहीं सकता हालांकि आपको छोड़ना भी नहीं चाहता सफर दूर का है फासला बहुत है भरोसा नहीं कल के फजर का मगरिब से पहले पहुंचना है मुकाम तक चलना है मुझे इसी जिद्दी से भरम पालकर…

  • नमन | Naman

    नमन ( Naman )   भारत की प्राचीनता ही उसकी महानता है बहुआयामी शोध मे ही उसकी परिपक्वता है चंद्रयान का चांद पर उतरना नव आरंभ है गतिशीलता इसमें पुरातन से ही प्रारंभ है.. चौदह लोकों तक भ्रमण वर्णित है शास्त्रों मे नभ से पताल तक सब अंकित है शब्दों मे यह तो नव प्रभात…

  • जान छिड़कने लगे हैं | Poem jaan chidakne lage hain

    जान छिड़कने लगे हैं ( Jaan chidakne lage hain )   तारे भी देखो ठिठुरने लगे हैं, लोग दुशाले अब ओढ़ने लगे हैं। उतर चुका है वो बाढ़ का पानी, अब से ही जान छिड़कने लगे हैं।   कुछ दिन में लोग माँगेंगे रजाई, ठण्डी के पर देखो उगने लगे हैं। अलाव की तलब बढ़ेगी…

  • मृदुल वाणी | Mridul Vani

    मृदुल वाणी ( Mridul vani )    मृदुल वाणी मधुर वचन मन मोह लेते बोल सदेव मीठी वाणी मन मोह लेते मोर बोले मृदुल नाचे वन उपवन में मोरनी का मन भावन वन उपवन में मोर रंग रूप-स्वरूप सुंदर सुहाना सलोना मानव प्राणी सुन तान पावन सुहाना सलोना सुंदर स़ूरत मोहक मूर्त पग काले कलूटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *