Karela

परम हितकारी है करेला | Karela

परम हितकारी है करेला

( Param hitkari hai karela ) 

 

परम हितकारी एवं औषधीय गुणों का है यह भण्डार,
जिसका नियमित-सेवन पेट रोगों में करता है सुधार।
ये मधुमेह के रोगियों के लिए जो है औषधि रामबाण,
इन हरि सब्जियों में मानों जैसे ये सबका है सरदार।।

कड़वा होने पर भी बहुत लोग इसको करते है पसन्द,
लेकिन कई लोग ऐसे भी होते जो करते है नापसन्द।
ये उष्णकटिबंधीय व उपोष्णकटिबंधीय है लता, बेल,
कई सारी ऐसी बीमारियां है जिनमें है ये फायदेमंद।।

यह पथरी के लिए है अमृत एवम जिगर-ठीक करता,
रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता मुॅंह छाले कम करता।
हृदय रोग एवम कफ, अस्थमा इनमें भी आराम देता,
उल्टी दस्त को रोककर ये कील मुंहासे कम करता।।

कम करता है ये मोटापा और कम करता कोलेस्ट्रॉल,
कब्ज़-चिड़चिड़ापन आंतों का इलाज आन्त्र सिंड्रोम।
ब्लड शुगर भी कम करता दिल को रखता तन्दुरूस्त,
ख़ून को शुद्ध करनें में भी ये होता पूरी तरह सक्षम।।

करेला वात-विकार पांडु प्रमेय एवं कृमिनाशक होता,
जिससे जूस सब्जी एवं अचार बनाकर खाया जाता।
करेला खाने के बाद दूध दही मूली व आम ना खाना,
तासीर इसका ठंडा होता व गर्मियों में खाया जाता।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • इश्क़ का कर्जा | Ishq ka Karz

    इश्क़ का कर्जा ! ( Ishq ka karz )    अपनी लौ से तपाए ये कम तो नहीं, आए गाहे – बगाहे ये कम तो नहीं। सुर्ख होंठों से मिलता रहे वो सुकूँ, दूर से ही पिलाए ये कम तो नहीं। मेरे तलवों से कितने बहे हैं लहू, आ के मरहम लगाए ये कम तो…

  • नव ऊर्जा का उत्सव

    नव ऊर्जा का उत्सव युवाओं का यह दिन अनमोल,बनाता है हर सपने को गोल।जोश, जुनून, और हौसलों का संग,युवाओं के दम पर बढ़ता ये रंग। देश की ताकत, नई उमंग,युवाओं में दिखता हर तरंग।ज्ञान की गंगा, साहस की धारा,युवा ही तो हैं भारत का सहारा। स्वामी विवेकानंद के शब्दों का असर,युवाओं में जलता है प्रेरणा…

  • नया संसद भवन | Naya Sansad Bhavan

    नया संसद भवन ( Naya Sansad Bhavan )    नया संसद भवन, नई उम्मीदों की मंगल भोर हिंद लोकतंत्र नूतन अध्याय, सुषुप्त स्वप्न नव पंख । आशा उमंग नवल संचरण, विकास पथ प्रेरणा शंख । आदर्श गणनायक कदम, प्रतिक्षित जनभावों की ओर । नया संसद भवन,नई उम्मीदों की मंगल भोर ।। यथार्थ सार्थक मुद्दों पर,…

  • चंचल चोर | Chanchal Chor

    चंचल चोर ( Chanchal chor )    श्याम सुंदर, मुरली मनोहर, तू बड़ा चंचल चोर है। कटि कारी करधन है पड़ी, शीर्ष उसके पंखमोर है। टोली में हर घर में घुसे, माखन, दही खाता चुरा, मटकी में कुछ बचता नही, चारो तरफ ये शोर है।। मुरली मधुर मदमस्त बाजे, कालिंदी के तीर पर। आभा अद्भुत…

  • ब्रह्मचारिणी | Brahmacharini Navratri Kavita

    ब्रह्मचारिणी ( Brahmacharini Navratri )   हे ब्रह्मचारिणी तपस्विनी सदाचरण की देवी करो कृपा हे जगदंबे मत करो अब देरी   आचरण को विमल कर दो निर्मल कर दो भाव शब्दों में तुम शक्ति भर दो मां दे दो चरणों की छांव   भरा रहे दरबार तुम्हारा सुख समृद्धि यश कीर्ति सृष्टि की करतार माता…

  • जब जंगल रोए

    जब जंगल रोए – कांचा गचीबोवली की पुकार ( दिकुप्रेमी की कलम से ) कुछ आवाज़ें मौन होती हैं,जैसे टूटी टहनियों की टीस,जैसे मिट्टी से उखड़ते पेड़ों की कराहजिन्हें कोई सुनना नहीं चाहता। तेलंगाना के कांचा गचीबोवली वन क्षेत्र मेंविकास की आड़ मेंविनाश का वाक्य लिखा गया।जहाँ कभी हवाओं की सरसराहटकवियों को गीत देती थी,वहाँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *