सलमान की सद्भावना

सलमान की सद्भावना | Salman par kavita

सलमान की सद्भावना !
*****

 

आज धर्म के नाम पर सभी लड़ रहे हैं,
काट और कट रहे हैं।
देश को बदनाम और
मानवता को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।
इसी बीच सलमान खान ने दिया सुंदर संदेश,
घर में ही स्थापित किया “गणेश”।
हर साल की भांति इस साल भी सपरिवार ‘गणपति चतुर्थी’ मनाई,
आपसी भाईचारे और सद्भावना की राह दिखाई।
कोरोना को दृष्टि में रख सभी ने पहने थे मास्क,
लेकिन बप्पा की पूजा में कमी ना किए थे छंटाक।
भांजे ‘आहिल’ को गोद में लिया,
उसे आरती करना भी सिखाया;
पूरा परिवार उत्सव पर साथ नजर आया।
गर्लफ्रेंड यूलिया भी साथ नजर आयीं,
उनके मनमोहक परिधान सबों को भायीं।
सभी ने बारी बारी से की गणपति की पूजा,
जयकारों से उनका घर आंगन गूंजा ।
“गणपति बप्पा मोरया,
अगले बरस तू जल्दी आ”
हे देवाधिदेव के पुत्र गणेश !
‘मंजूर’ का भी तुझसे है यही प्रार्थना,
देश वासियों में सद्भावना और विश्वास पैदा करना।
उनके भीतर के नफ़रत और घृणा को हर ,
रहें सभी मिलजुल कर;
और बनें सभी आत्मनिर्भर ।
गंगा जमुनी तहजीब रहे बरकरार,
धर्मांधों की हो जाए हार ।
जीत जाए मानव धर्म,
मानव सेवा ही हो अपना कर्म।
सभी एक-दूजे का रखें ख्याल,
तो देशद्रोहियों पाखंडियों की क्या मजाल,
हमारी मिल्लत को करे तार तार,
सोचने से भी पहले डरें सौ बार।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें : 

शिक्षा की डोर कभी ना छोड़ | Poem on education in Hindi

Similar Posts

  • मैं अक्सर

    मैं अक्सर   मैं अक्सर गली में बजती तुम्हारी पायल के घुँघरुओं की रुनझुन से समझ लेता हूँ तुम्हारा होना……   बजती है जब-जब सुबह-शाम या दोपहर जगाती है दिल की धड़कन और देखता हूँ झांक कर बार बार दरवाजे से बाहर…….   बहुत बेचैन करती है मुझे छनकती तुम्हारी पायल और खनकती पायल के…

  • लक्ष्य | Hindi poem on Lakshya

    लक्ष्य ( Lakshya )    हर मानव का सपना होता, आगे तक बढ़ता जाऊं। लक्ष्य धार चलूं प्रगति पथ पर निश्चय मंजिल को पाऊं।। बचपन में कुछ भान नहीं था, खेलकूद में समय गया। योग्य बनूंगा पढ़ लिखकर के, भरी जवानी मोद भया। मात-पिता की हुई दया तब, नव जीवन पा हरषाऊं। लक्ष्य धार चलूं…

  • हे! भारत के इंसान जगो, मैं तुम्हे जगाने आया हूं | Kavita

    *हे! भारत के इंसान जगो, मैं तुम्हे जगाने आया हूं।” ( He! Bharat ke insan jago, main tumhe jagane aya hoon )     हे! भारत के इन्सान जगो ,मैं तुम्हें जगाने आया हूं। भारत मां का बेटा हूं, देवों ने यहां पठाया हूं।। परशुराम का फरसा जागे श्रीराम, के वाण यहां। चक्र सुदर्शन श्रीकृष्ण…

  • तेरे आने से | Beti ke Janam par Kavita

    तेरे आने से ( Tere aane se )    मुंह टेढ़ा था नाक सिकुड़ी थी मन गिरा गिरा कर सब उदास खड़े थे,     तेरे आने से। पता नहीं क्यों इतना नफरत तुमसे! नाखुश हो जाते हैं भार सा लद जाता है,   तेरे आने से। समाज भी सम्मान नहीं करता मां बाप का…

  • नवरात्रि | Navratri

    नवरात्रि ( Navratri )  उन्होंने नवरात्रि व्रत, बहुत नियम धर्म से निभाया, देवी का पूजन किया, सिंगार किया, आरती किया, आज अष्टमी को, कुंवारी कन्याओं के, पांव भी पखारे, तभी उनको पता लगा कि, बहूं के पेट में, फिर बेटी होने वाली है, फिर उन्होंने अखंड व्रत ले लिया, जब तक बच्ची का गर्भपात करवा…

  • शादी में दावत | Kavita Shadi me Dawat

    शादी में दावत ( Shadi me Dawat ) शादी हो बेटा बेटी की दावत खाएं हम सब खर्च हो मां-बाप का मजा उड़ाएं हम सब शादी का निमंत्रण आते ही देखें तारीख प्रतिभोज फिर मन में आता ख्याल अब तो व्यंजनों की होगी मौज तरह-तरह के पकवान रखे वहां फिर भी आंखें ढूंढे और नये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *