Samajhdar Kaun

समझदार कौन | Samajhdar Kaun

समझदार कौन

( Samajhdar kaun )

 

लहू लुहान पैरों का दर्द
हाथों मे पड़े छाले
माथे से टपकती स्वेद की बूंदे
धौकनी सी धड़कती छाती का हिसाब
शायद ईश्वर की किताब मे भी नही
औलादें तो अभी व्यस्त हैं
अपनी ही औलादों को खुश रखने मे…

औलादों ने शायद
छोड़ दिया है खुद को की किसी की औलाद होना
यह कहकर की
मम्मी डैडी ने तो सिर्फ
अपना फर्ज ही निभाया है हमारी तरह….

कौन कुछ करता नही औलाद के खातिर
इसमें बदले की नीयत नही
प्रेम का छिपा संसार होता है
उम्मीदें तो स्वयं को कमजोर समझने का बहाना है
आदमी को वर्तमान ही नही
भविष्य मे भी जीना होता है….

जिन्होंने समझा जमाने को
समझाया भी जमाने को
बेचारे ! आज वे ही समझ नही पा रहे की
समझदार वे रहे या जमाना ?

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

यक्ष प्रश्न | Yaksha Prashna

Similar Posts

  • श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा विशेष

    श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा विशेष   महलों में रहने वाला वन में रहा, बीते बरसो तक जंगलों में गुमनाम रहा, खत्म हुई इंतजार की घड़ियां, आज घर घर बस एक ही नाम गूंज रहा, हर मां आज कौशल्या बनी, हर भाई आज भरत सा राह तक रहा, जगमग सारा आज जग हुआ, हर शहर आज अयोध्या…

  • दलित | Dalit

    दलित ( Dalit ) वो हिंदू थे न मुसलमानवो थे मेहनतकश इंसानवो कहीं बाहर से नहीं आए थेवो मूलनिवासी थेवो आदिवासी थे वो जुलाहा थे बंजारा थेवो भंगी थे तेली थेवो धोबी थे कुर्मी थेवो कोरी थे खटीक थेवो लुहार थे सुनार थेवो चर्मकार थे महार थेवो मल्लाह थे कुम्हार थे ब्राह्मण कहते थे:वे शुद्र…

  • तुम बिन अधूरे हैं हम

    तुम बिन अधूरे हैं हम तेरी यादों में हर रोज़ जलते रहे,तेरी राहों में उम्मीदें पलते रहे।दिल में बस एक ही है ग़म,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। चाँद भी खोया है, रातें भी है सूनी,बिखरी हुई साँसों में ख्वाहिशें मैंने है बुनी।हर धड़कन लगती है जैसे भरम,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। सावन की…

  • मित्र | Kavita mitra

    मित्र ( Mitra )   लम्हे सुहाने हो ना हो,चाहत की बातें हो ना हो। प्यार हमेशा दिल में रहेगा,चाहे मुलाकात हो ना हो।   खुशियों में गम़ मे भी शामिल रहेगे। तुझसे अलग हो के कैसे रहेगे। बातें सभी दिल की तुमसे कहेगे। चाहे दिन खुशनुमा हो ना हो।   लम्हे सुहाने हो ना…

  • वाणी और पानी -ध्रुव-2

    वाणी और पानी – ध्रुव-2 वह ठीक उसी तरहअसंयमित बहते हुएपानी से बाढ़ कीत्रासदी, भूस्खलनआदि जैसे प्राकृतिकआपदाएं आ जाती हैवह गांव कस्बे सब जलसमाधि में विलीन हो जाते हैंऔर साथ में धन–जन आदिकी भी भारी क्षति होती हैइसलिए यह जरूरी हैकि पर्यावरण का संतुलनसही से बनाए रखें औरअसंयमित बहते हुएपानी और बिनाविचारे बोली वाणीदोनों पर…

  • मैं खुशनसीब | Main Khushnaseeb

    मैं खुशनसीब ( Main Khushnaseeb)   आज समझता हूं खुशनसीब खुद को काटों की दवा भेज दी खुदाने मुझको जख्मों की दवा लाया है दोस्त मेरा चमन की हवा लाया है दोस्त मेरा खुशनसीब फूल हूं मैं खिला हुआ कौन कहता है की मैं हूं बिखरा हुआ सवालों के घेरे से निकला हूं आज बाहर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *