समझदारी | Samajhdari

समझदारी

( Samajhdari )

 

यह संभव ही नहीं कि लोग
मिले आपसे पहले की तरह ही
उनका काम निकल जाने के बाद भी
रहे नहीं संबंध अब पहले जैसे

आपकी अपेक्षाएं और विश्वास ही
कष्ट अधिक देते हैं
उम्मीदों का दौर अब खत्म हुआ
अपने पैरों को मजबूत आप ही बनाए रखें

भरोसा दिलाते हैं ज्यादा वे ही
जो आप पर भरोसा रखते ही नहीं
उन्हें तो सिर्फ आपसे ही
मिल जाने का भरोसा रहता है

अधिक समझदार होते हैं वह लोग
जो आपको समझदार कहते हैं
किंतु ,वे मानते नहीं आपको
आपकी मूर्खता में ही उनकी समझदारी है

रोशनी के एक रंग के भीतर ही
छुपे रहते हैं सात रंग और
उनकी पहचान कर लेने में ही
आपकी ही समझदारी है

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

वक्त के साथ | Waqt ke Sath

Similar Posts

  • एक अनजाना फरिश्ता | Rajendra kumar pandey poetry

    एक अनजाना फरिश्ता ( Ek anjan farishta )     जिंदगी के किसी मोड़ में जब खुद को तराशने जी जरूरत हुई अनजाने राहों में अचानक ही एक अजनबी से मुलाकात हुई     वो अपनापन का पहला एहसास आज फिर महसूस हुई और वो अजनबी अपना जाना पहचाना जरूरत बन गई     कभी…

  • ढलने लगी धीरे-धीरे जवानी

    ढलने लगी धीरे-धीरे जवानी ढलने लगी धीरे-धीरे जवानीबदलने लगी धीरे-धीरे कहानीभरोसा दिलों का अब घटने लगापिघलने लगी धीरे-धीरे रवानी।। बुढ़ापा बदन पर छाने लगाचांद सा चेहरा मुरझाने लगाचेहरे पर दिखती नही कोई रौनकसचमुच बुढ़ापा अब आने लगा।। वो मौसम दिखे ना फिजाएं दिखेहरी भरी दिलकश हवाएं दिखेदिखता नहीं है जुनून दिल में कोईनजरों में अब…

  • प्रथम-गुरू | Pratham guru kavita

    “प्रथम-गुरू” ( Pratham guru )   गुरु है ब्रम्हा-गुरु है विष्णु, गुरु हैं मेरे महेश्वरा प्रथम गुरु मेरे मात-पिता, दिया जनम दिया आसरा उनके जैसा धरती में क्या, नहीं अम्बर में भी दूसरा पाल-पोस कर बड़ा किया, नहीं होने दी कमी कोई प्यार नहीं कोई उनके जैसा, न ही मिलावट है कोई गुरु है ब्रम्हा,गुरु…

  • ना ही इंकार ना ही इजहार | Na hi inkar na hi izhar

    ना ही इंकार ना ही इजहार ( Na hi inkar na hi izhar )   ना ही इन्कार किया और ना ही इजहार किया। तुझको आँखों में बसा कर सिर्फ इन्तजार किया। मै भटकता ही रहा शाख, से टूटे पत्तो की तरह, तुझमे भी प्यार जगे, वक्त का एतबार किया।   उम्मीदों से भरे कलश…

  • लक्ष्य | Poem on lakshya in Hindi

    लक्ष्य ( Lakshya )    लक्ष्य बना लो जीवन का तुम फिर सपने बुनना सीखो छोड़ सहारा और किसी का खुद पथ पर चलना सीखो   लक्ष्य नहीं फिर जीवन कैसा? व्यर्थ यहां जीना तेरा साध लक्ष्य जीवन का अपने चल पथ का चीर अधेरा   लक्ष्य बिना ना मंजिल मिलती न मिलता जीवन आधार…

  • तुम हो मां

    तुम हो मां मेरी गीता,मेरी कुरान तुम हो मां,इस सिमटी हुई जमीन का खुला आसमान तुम हो मां। बुझी हुई जिंदगी का रोशन चिराग तुम हो मां,मेरी ईद का चांद,मेरी दीवाली की शाम तुम हो मां। तपती धूप में ठंडा अहसास तुम हो मां,दूर रहकर भी हरपल पास तुम हो मां। जब होती हूं उदास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *