समझते ही नहीं

समझते ही नहीं | Samajhte hi Nahi

समझते ही नहीं

वो मुहब्बत को मेरी कुछ क्योंकर समझते ही नहीं
प्यार के वादों पे अब तो वो उछलते ही नहीं

एक हम हैं जो उन्हें देखे सँभलते ही नहीं
और वो हैं की हमें देखे पिघलते ही नहीं

मिल गये जो राह में हमको कभी चलते हुए
इस तरह मुँह फेरते जैसे कि मिलते ही नहीं

नित्य गुरबत का करूँ रसपान देखो मैं इधर
और वह अब कह रहे बिषपान करते ही नहीं

किस तरह से मैं सँवारू आज अपने रूप को
जब सजन ही देखकर मुझको मचलते ही नहीं

रात भर इक दीद की खातिर खड़े छत पर रहे
भूल से भी वह मगर बाहर निकलते ही नहीं

सैर को निकला में उनकी राह से कितनी दफा
पर सुना है आजकल वो तो टहलते ही नहीं

इश्क़ भी हमको हुआ तो एक जालिम से हुआ
ध्यान में जिसके कभी हम तो गुजरते ही नहीं

सोच कर हैरान हूँ मैं दूर उनको देखकर
याद करके भी मुझे आसूँ टपकते ही नहीं

किस अदा से हम लुभाए यार को बतला प्रखर
वो किए है दिल को पत्थर जो बदलते ही नहीं

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • जो ख़त पढ़ो | Ghazal Jo Khat Padho

    जो ख़त पढ़ो  ( Jo Khat Padho ) जो ख़त पढ़ो तो इबारत पे ग़ौर मत करना हमारा ज़िक्र किताबों में और मत करना छुपाये बैठे हैं दिल में ख़िजां के ज़ख़्मों को हमारे फूल से चेहरे पे ग़ौर मत करना हरेक सिम्त ही रुसवाइयों के चर्चे हैं यूँ अपना ज़िक्र मेरे साथ और मत…

  • आज की रात | Ghazal Aaj ki Raat

    आज की रात ( Aaj ki Raat ) आज की रात इधर से वो हो कर गुजरी लाख की बात सहर सी हो कर गुजरी थाम के हाथ चले थे जब भी वो मेरा वक्त के साथ नहर सी हो कर गुजरी मान कर बात कहा था उसने ऐसे ही चाह के हाथ लहर सी…

  • कम समझता है | Kam Samajhta hai

    कम समझता है ( Kam samajhta hai )   दिलों की बात क्यूं जाने वो अक्सर कम समझता है मेरी फितरत है शोला सी मुझे शबनम समझता है। मुझे डर है कि उसका ज़ख़्म मत नासूर बन जाए वो पगला दोस्तों को ज़ख़्म का मरहम समझता है। जरा इंसान की नाशुक़्रियों पर गौर करिए तो…

  • यार तू हँसना हसाना छोड़ दे

    यार तू हँसना हसाना छोड़ दे यार तू हँसना हसाना छोड़ देलोगो की बातों में आना छोड़ दे इस तरह तू मुस्कराना छोड़ देगम को अपने तू छुपाना छोड़ दे अब न राधा और मीरा है कोईश्याम तू बंशी बजाना छोड़ दे प्यार भी ये इक बला है मान करगीत उल्फ़त के सुनाना छोड़ दे…

  • मस्तियों में जी मैंने

    मस्तियों में जी मैंने शराबे – शौक़ निगाहों से उसकी पी मैंनेतमाम उम्र बड़ी मस्तियों में जी मैंने हज़ारों किस्म की चीज़ों से घर सजाया थातुम्हारे शौक़ में रख्खी नहीं कमी मैंने जुनून ऐसा चढ़ा था किसी को पाने कालगाई दाँव पे हर बार ज़िन्दगी मैंने हज़ारों ग़म थे खड़े ज़िन्दगी की गलियों मेंहरेक मोड़…

  • निगाहें मिलाकर | Ghazal Nigahen Mila Kar

    निगाहें मिलाकर ( Nigahen Mila Kar )   देखों ना सनम तुम यूँ नज़रे घुमाकर करों ना सितम यूँ निगाहें मिलाकर ! करोगी कत्ल तुम कई आशिको का, ये जलवें हसीं यार उनको दिखाकर ! घटाओं सी जुल्फ़े बनाती है कैदी, करोगी हमें क्या कैदी तुम बनाकर ! ज़रा सा ये दिल है इसे बख़्श…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *