वक्त की आवाज

वक्त की आवाज | Samay Geet

वक्त की आवाज

( Waqt ki awaz hai ye : Geet )

 

वक्त  की  आवाज है ये, समय की पुकार भी।
तोड़े नियम सृष्टि के, नर कर लो स्वीकार भी।

 

चीरकर पर्वत सुरंगे, सड़के बिछा दी सारी।
वृक्ष विहिन धरा हुई, बरसी भीषण बीमारी।

 

कहर कुदरत का बरसा, तिरोहित हुआ प्यार भी।
वक्त  की  आवाज  है  ये, समय की पुकार भी।

 

अतिथि को देव मानते, पत्थर को भगवान यहां।
खुदगर्जी में अंधा हो गया, कितना इंसान यहां।

 

भागदौड़ से भरी जिंदगी, लुप्त हुए संस्कार भी।
वक्त  की  आवाज  है  ये, समय की पुकार भी।

 

कहां गया वो अपनापन, जोश जज्बा हौसला।
मुस्कान लबों की खोई, भीड़ में भी नर अकेला।

 

प्रेम की बहती गंगा में, दिखावे का बाजार भी।
वक्त  की  आवाज  है ये, समय की पुकार भी।

 

स्नेह  के  मोती  लुटाओ, प्रेम की गंगा बहा दो।
वक्त के मारे मिले जो, आगे बढ़ गले लगा लो।

 

दो दिन की जिंदगी में, अब कर लो बेड़ा पार भी।
वक्त  की  आवाज  है  ये, समय की  पुकार भी।

 

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

समय बड़ा बलवान | Samay poem

Similar Posts

  • ये प्यारे प्यारे बच्चे | pyare bache

    ये प्यारे प्यारे बच्चे ये तोतली बोल के बच्चे, मन के अनमोल बच्चे, नवतन के प्यारे बच्चे , सुन्दर सलोने बच्चे, कारेनयन के तारे बच्चे, नियति के सच्चे बच्चे, स्वराष्ट्र के रतन बच्चे, पितृ- मातृ के अच्छे बच्चे, इनका खिला चेहरा देख के, शर्मा जाते हैं फूल देखो  ये प्यारे- प्यारे बच्चे जाते हैं स्कूल…

  • चलो दिवाली मनाएँ | Diwali Poem Hindi

    चलो दिवाली मनाएँ ! ( Chalo diwali manaye )    राम लौटे फिर से अयोध्या, चलो दिवाली मनाएँ, असत्य पे हुई सत्य की जीत चलो दिवाली मनाएँ। खेत-खलिहान, घर-आंगन में वो फैला उजियारा, फूल-झड़ियाँ घर-घर छूट रही चलो दिवाली मनाएँ। कोई न रहे गैर जहां में सभी से अपना नाता, हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई चलो दिवाली मनाएँ। सबके…

  • रात भर | Kavita Raat Bhar

    रात भर ( Raat Bhar )   आकर भी आप करीब ठहरे नहीं क्यों पल भर बढ़ी धड़कनों में चलती रही हलचल रात भर गुजरती रही रात ,फ़लक लिए निगाहों में सन्नाटा भी चीरता रहा हो मानों मुझे रात भर सो गये होंगे आप बेखबरी की नींद के दामन में खोलते रहे गांठ हम आपकी…

  • वक्त की रफ्तार | Kavita waqt ki raftar

    वक्त की रफ्तार ( Waqt ki raftar )     तेजी से बीता जाता है पल पल रे संसार  शनै शनै यूं बदल रही है वक्त की रफ्तार   माना सड़के सुंदर हो गई लबों पर लग गए ताले पत्थर दिल दिखाई देते अब कहां गए दिलवाले   भागदौड़ से भरी जिंदगी ये वक्त बदलता…

  • नारी: एक अनोखी पहचान | Nari jeevan kavita

    नारी: एक अनोखी पहचान ( Nari : Ek anokhi pahchan )     अंधकार भरी जिंदगी हैं कब तक दिये की रोशनी काम आएगी। दुसरो की पहचान पर जी रही, क्या कभी तेरी अलग पहचान बना पाएगी।   घर के काम और रसोई ऐसे ही तेरे हाथों चलती जाएगी। कब तक नकाब के पीछे तेरी…

  • प्यारी हिंदी

    प्यारी हिंदी मैं मिथिला का वो बेटा हूं, जिसे हिंदी से है यारी।मैं भाषी मैथिली हूं, फिर भी हिंदी प्राणों से है प्यारी।।मेरे धड़कन में लहरे हिंदी की बो गूंज है न्यारी।जिसे गाने को लालायित है दुनियां की हर नर नारी।। 1 कहीं हुंकार है दिनकर जी का है पंत से यारी।कहीं चौहान की गर्जन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *