सँभलना जो सिखातें हैं

सँभलना जो सिखातें हैं

सँभलना जो सिखातें हैं यहाँ बापू मिले मुझको ।
बिठाकर काँध पर घूमें वही चाचू मिले मुझको ।।१

जहाँ में ज्ञान सच्चा जो सिखाये सीख लेता हूँ ।
मुझे जो राह पे लाये वही अब गुरु मिले मुझको ।।२

तमन्ना आखिरी अब यह कहीं मैं तीर्थ पे जाऊँ ।
वहाँ भगवान के ही रूप में साधू मिले मुझको ।।३

बहुत ही द्वंद्व करता आज आत्मा से सुनो अपनी ।
दिखाई जो नही देता उसी की बू मिले मुझको ।।४

कभी जो बाग में बैठे कोयलिया खूब गाती थी ।
लगाता बाग मैं हूँ खूब की अब कू मिले मुझको ।।५

कभी देखा इधर मुड़कर खत्म क्यों हो रहे रिश्ते ।
चलो मिलकर सँभाले हम कि फिर नानू मिले मुझको।।६

जगाती थी हमें पहले प्रखर आकर जो आँगन में ।
वही चिडियों कि चूँ चूँ फिर दुवाएँ दूँ मिले मुझको ।।७

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • उसी के दिल में | तरही ग़ज़ल

    उसी के दिल में ( Usi ke dil me ) उसी के दिल में बसी मेरी जान थोड़ी है अकेली मुझपे वही मेहरबान थोड़ी है हँसी-मज़ाक है , वो बदज़बान थोड़ी है कि मुझसा उसका कोई क़द्रदान थोड़ी है सभी ने हुस्न की मलिका उसे कहा है यहाँ हमारा एक ये तन्हा बयान थोड़ी है…

  • अपना लिया बेगाने को | Ghazal Apna Liya

    अपना लिया बेगाने को ( Ghazal Apna Liya Begane ko ) मैंने देखा है न बोतल को न पैमाने को शैख आते हैं मगर रोज़ ही समझाने को जाम पर जाम दिये जायेगी जब उनकी नज़र कौन जा सकता है इस हाल में मैख़ाने को निकहत-ओ-नूर में डूबी हुई पुरक़ैफ फ़िज़ा इक नया रंग सा…

  • जो ख़त पढ़ो | Ghazal Jo Khat Padho

    जो ख़त पढ़ो  ( Jo Khat Padho ) जो ख़त पढ़ो तो इबारत पे ग़ौर मत करना हमारा ज़िक्र किताबों में और मत करना छुपाये बैठे हैं दिल में ख़िजां के ज़ख़्मों को हमारे फूल से चेहरे पे ग़ौर मत करना हरेक सिम्त ही रुसवाइयों के चर्चे हैं यूँ अपना ज़िक्र मेरे साथ और मत…

  • तितली लगती है | Ghazal Titli Lagti Hai

    तितली लगती है ( Titli Lagti Hai ) माह धनक खुशरंग फ़जा तितली लगती है पाक़ीज़ा फूलों सी वो लड़की लगती है। सौदा बेच रही है वो ढॅंक कर पेशानी बातों से ढब से सुलझी सच्ची लगती है। देख के उसको दिल की धड़कन बढ़ जाती है ना देखूं तो सांस मेरी रुकती लगती है।…

  • जवानी | Ghazal Jawani

    जवानी ( Jawani ) जब जवानी ने खेल खेले थे हर तरफ फूल थे व मेले थे हम कभी भूल ना सकेंगे की फूल के साथ हम अकेले थे हां, झमेले भी थे मगर यारों वे सुगंधित हसीं झमेले थे काम था नाम था जवानी थी जेब में लाख लाख धेले थे वास्ता सिर्फ था…

  • बहकी-बहकी सी | Ghazal Behki Behki Si

    बहकी-बहकी सी ( Behki Behki Si ) बहकी-बहकी सी वो रहती तो है कब से, मन ही मन में कुछ वो कहती तो है कब से ! चल रहा है क्या ना जाने दिल में उसके, बन शिला सी सब वो सहती तो है कब से ! राज कुछ तो है छुपा दिल में दबाये,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *