Bewafai Shayari

बेवफ़ाई किसलिए | Bewafai Shayari

बेवफ़ाई किसलिए

( Bewafai kis Liye ) 

 

बेवज़ह ये बेवफ़ाई किसलिए
इश्क़ की शम्मा बुझाई किसलिए।

दिल हमारा कैद में जब रख लिया
दे रहे हो फ़िर रिहाई किसलिए।

जानते हैं असलियत हम आपकी
हमसे आख़िर पारसाई किसलिए।

हिज़्र ही हासिल फ़कत इसमें हुआ
कर रहे हम आशनाई किसलिए।

याख़ुदा बेख़ौफ़ हैं मुजरिम यहां
तू बता तेरी खुदाई किसलिए।

आप तो हमराज़ कहते थे मुझे
बात फ़िर हमसे छिपाई किसलिए।

लिख रही हूं हाल दिल का खून से
आप लाए रोशनाई किसलिए।

हो गये बर्बाद हम अब छोड़िए
हौसला- ए -आफ़जाई किसलिए।

बात जब सुनता नहीं कोई नयन
दे रही हो फ़िर सफ़ाई किसलिए

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

खामोशी | Khamoshi Shayari

Similar Posts

  • मिलके दीवाली मनायेंगे | Diwali ke Upar Shayari

    मिलके दीवाली मनायेंगे ( Milke diwali manayenge )    उसे घर आज अपने ही बुलायेंगे उसे ही खीर उल्फ़त की खिलायेंगे बढ़ेगा प्यार दीवाली से हर दिल में सभी के साथ में दीपक जलायेंगे मिटेंगे सब अंधेरे नफ़रतों के ही मुहब्बत के यहाँ दीप झिलमिलायेंगे ढलेंगे दिन वतन से ही गमों के सब ख़ुशी हर…

  • जख़्म के हर निशान से निकला

    जख़्म के हर निशान से निकला जख़्म के हर निशान से निकलादर्द था वो अज़ान से निकला लोग जो भी छिपा रहे मुझसेबेजुबां की जुबान से निकला इश्क़ के हो गये करम मुझ परतीर जब वो कमान से निकला आँख भर ही गई सुनो मेरीआज जब वो दुकान से निकला आज सब कुछ लिवास से…

  • देखना है | Dekhna Hai

    देखना है ज़ब्त अपना आजमाकर देखना है,उसे सितमगर को भुला कर देखना है। ज़र्फ़ की उसके मिसालें लोग देते,बस जरा गुस्सा दिला कर देखना है। चंद सिक्कों में सुना बिकती मोहब्बतपर कहाॅं बाजार जाकर देखना है। वह ख़ुदा रहता हमारे ही दिलों मेंबुग़्ज़ की ऐनक हटाकर देखना है। इश्क़-ए-दुश्वारी में लज्ज़त है अगर तो,फिर हमें…

  • आप की याद | Ghazal Aap ki Yaad

    आप की याद ( Aap ki Yaad ) शादमानी का एक लशकर है। आप की याद सब से बेहतर है। दिल ही मिट जाएगा मिटाएं तो। आप का नाम दिल के अन्दर है। किसकी किससे मिसाल दें बोलो। एक से एक जग में बरतर है। मोह लेता है आन में दिल को। आप का ह़ुस्न…

  • जवानी | Jawani Shayari

     जवानी (  Jawani )    छीन न ले डरता हूँ फिर से होश जवानी जगा रही है दिल में फिर से जोश जवानी बात करो फूलों ,तितली,परबत नदिया से अच्छी नहीं लगती है ये ख़ामोश जवानी महबूबा ने वस्ल का वादा अगर किया हो बन जाती है फिर तो ये ख़रगोश जवानी लाखों काँटे हैं…

  • Ghazal | हमें न ज़ोर हवाओं से आज़माना था

    हमें न ज़ोर हवाओं से आज़माना था ( Hame Na Zor Hawaon Se Aazmana Tha )   हमें   न  ज़ोर  हवाओं  से  आज़माना  था वो कच्चा धागा था उसको तो टूट जाना था   वो मेरे ज़हन में ढलता गया ग़जल की तरह मेरा  मिज़ाज  ही  कुछ  ऐसा  शायराना  था   हज़ारों फूल से खिलते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *