Sanam Mujhe Milo Kabhi

सनम मुझे मिलो कभी | Sanam Mujhe Milo Kabhi

सनम मुझे मिलो कभी

( Sanam Mujhe Milo Kabhi )

सनम मुझे मिलो कभी
नदी बनो बहो कभी

अभी न जाओ छोड़कर
सनम मुझे कहो कभी

सनम के मौन प्यार की
पुकार तुम सुनो कभी

कहे बिना सुने बिना
झुके बिना झुको कभी

बसे हो पत्थरों में तुम
हृदय में भी बसो कभी

जुड़ो किसी से भी मगर
स्वयं से भी जुड़ो कभी

कभी कहो कुमार तुम
नयी ग़ज़ल सुनो कभी

कुमार अहमदाबादी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • एक ही थाली में मस्त हैं | Ek hi Thaali

    एक ही थाली में मस्त हैं ( Ek hi thaali mein mast hai )    करते जो शहर भर में दूनाली से गश्त हैं। हम हैं कि उनकी आम ख्याली से पस्त हैं।। मवाली इन्हें समझे उन्हें समझे थे मसीहा, सच में कि दोनों एक ही थाली में मस्त हैं। आका हमारे जाम तोड़ते हैं…

  • घर की अदला-बदली करके सियासत करने वालों से

    घर की अदला-बदली करके सियासत करने वालों से जनता ही लेगी हिसाब, बग़ावत करने वालों से,घर की अदला-बदली करके सियासत करने वालों से। टूटी फूटी, नाली सड़कें, गुस्से में है बच्चा बच्चा,एक महफ़िल ही नाराज़ नहीं, सदारत करने वालों से। कल तक जिनको गाली दी थी कैसे आंख मिलाओगे,पूछ रहा हूं, मैं भी आज, हिमायत…

  • तुम्हारा दिल | Ghazal Tumhara Dil

    तुम्हारा दिल ( Tumhara Dil ) तुम्हारा दिल जो चुरा ले वो सीन थोड़ी है ग़ज़ल हमारी ये ताज़ातरीन थोड़ी है उठाए कैसे तेरे नाज़ ये भी बतला दे हमारे दिल में फ़क़त तू मकीन थोड़ी है कहाँ तलक न लगे उसको बद नज़र सबकी हमारे जैसा वो पर्दानशीन थोड़ी है वो हमको जान से…

  • दुनिया के

    दुनिया के भाग फूटे पड़े हैं दुनिया के।पांव उखड़े पड़े हैं दुनिया के। खेल बिगड़े पड़े हैं दुनिया के।दाम उतरे पड़े हैं दुनिया के। दौर कैसा है यह तरक़्क़ी का।काम सिमटे पड़े हैं दुनिया के। जिस तरफ़ देखिए धमाके हैं।ह़ाल बिगड़े पड़े हैं दुनिया के। बन्दिशों के अ़जब झमेले हैं।हाथ जकड़े पड़े हैं दुनिया के।…

  • अपनी तकदीर | Apni Taqdeer

    अपनी तकदीर ( Apni Taqdeer ) अपनी तकदीर में जुदाई थीयार की हो रही विदाई थी आग चाहत की जो लगाई थीहमने अश्क़ो से फिर बुझाई थी हाथ हाथों में फिर आकर छूटाकैसी तेरी खुदा लिखाई थी क्यूँ करूँ याद उस सितम गर कोप्यार में जिसके बेवफाई थी एक वो ही पसंद था मुझकोअब जो…

  • देश की अज़्मत बढ़ानी चाहिए

    देश की अज़्मत बढ़ानी चाहिए बात तो अहल-ए-ख़िरद यह भी सिखानी चाहिएहर बशर को देश की अज़्मत बढ़ानी चाहिए ऐ मेरे मालिक ये तेरी मेहरबानी चाहिएकाम आये सब के ऐसी ज़िंन्दगानी चाहिए दे गया मायूसियाँ फिर से समुंदर का जवाबजबकि मेरी प्यास को दो बूँद पानी चाहिए क्यों भला पकड़े हुए हो रहबरों की उँगलियाँराह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *