Sanskar par kavita

संस्कार | Sanskar par kavita

संस्कार!

( Sanskar )

 

राम का संस्कार फिर देश में लाया जाए,
पीकर आँसुओं को न जीवन बिताया जाए।
खत्म हुआ समाज से छोटे- बड़े का अदब,
भरत का वो कठोर तप सबको बताया जाए।

लोग खौफजदा हैं आजकल के माहौल से,
बाग की बुलबुल को बहेलिए से बचाया जाए।
ठीकेदार बन बैठी घरों में पाश्चात्य सभ्यता,
उसकी अर्द्ध नग्नता पे बाण चलाया जाए।

घर में आई बहू वो भी किसी की है बेटी,
अपनी बेटी के जैसा उसे अदब दिया जाए।
माता – पिता होते हैं भगवान के जैसा,
उनका वो सम्मान वापिस दिलाया जाए।

पश्चिमी सभ्यता ही खोली वृद्धाश्रम का द्वार,
इच्छामृत्यु का संदेश घर-घर पहुँचाया जाए।
नहीं रही महाराज शान्तनु की भौतिक शरीर,
इस नवीन पीढ़ी को देवव्रत बनाया जाए।

किसी की बहन-बेटी पे बुरी नजर मत डालो,
जीते-जी मोक्ष का वो गुल खिलाया जाए।
कब निकल जाएगी इस भाड़े के घर से साँस,
आओ संस्कार से अहंकार को हराया जाए।

बिना संस्कार दिए मत दो बच्चों को सुविधा,
चारित्रिक पतन से उनको बचाया जाए।
नहीं खरीद सकते संस्कार, वो खिलौना नहीं,
आओ नई नस्ल को श्रवणकुमार बनाया जाए।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

मौसम-ए-गुल | Poem mausam-e-gul

Similar Posts

  • पर्यावरण || Kavita

    पर्यावरण ( Paryaavaran )   नीम की डाली ने चिड़िया से कहा आ जाओ। रोकर चिड़िया ने कहा मेरा पर्यावरण लाओ।। धुआ ये धूल और विष भरी गैसों का ब्योम, कैसे पवित्र होगा हमको भी तो समझाओ।। काट कर पेड़ हरे अभिमान से रहने वालों, छांव के लिए सिर धुनकर नहीं अब पछताओ।। कारखानों का…

  • कोई नेक | Kavita Koi Nek

    कोई नेक ( Koi Nek )   कमी निकाले जो काम मे, करे सुधार की बात समझिये बना रहा वह आपको, देगा भी वही साथ मिलते सलाहकार बहुत, पर दिखाते नही राह थामिये तुम हाथ उसका, जिसमे है तुम्हारी चाह बगुलों की इस भीड़ में, दुर्लभ हंस का मिलना है होगा किससे कल उज्ज्वल, यही…

  • राम वनवास | Ram Vanvas

    राम वनवास ( Ram Vanvas )   राम वनवास नेपथ्य में,उर्मिला उत्सर्गी श्रृंगार दांपत्य जीवन अभिलाष, हर पल हर कदम संग संग । आरोह अवरोह भाव पथ, आत्मसात परस्पर रंग कंग । मिलन उत्कंठा दिव्य ज्योत, उर उत्संग नेह सलिल धार । राम वनवास नेपथ्य में,उर्मिला उत्सर्गी श्रृंगार ।। जनक नंदनी नित वंदन, परिणय राम…

  • राजस्थान स्थापना दिवस

    राजस्थान स्थापना दिवस हमारा प्यारा राजस्थान, हमारा प्यारा राजस्थान ।हरे भरें खेत खलिहान मरुस्थल की यह भूमि है ।वीर- सपूतों के बलिदानों की यह पावन भूमि है ।रंग- बिरंगी धरा हमारी हर कण में खुशियाँ छाई है ।वेदों की ध्वनि, ऋषियों की वाणी यहाँ विकसाईं है ।मातृ भूमि जन्म भूमि के कण- कण में सौरभ…

  • हिन्दी कविता मजदूर | Poem by Roshan Sonkar

    हिन्दी कविता मजदूर ( Hindi Kavita Majdoor )    मजदूर का न कोई नेता न मजदूर की कोई सरकार । किसे सुनाए दुखड़ा अपनी किसकी करे पुकार । एक मजदूर गया मजदूरी को काम हुआ,पच्चास का मालिक ने दिया तीस बुदबुदा के बोला अब नही आऊंगा, है मालिक तानाशाह घर आकर देखा पत्नी लिए चारपाई…

  • चाहत | Poem chaahat

    चाहत ( Chaahat )   हम हैं तेरे चाहने वाले, मन के भोले भाले। रखते है बस प्रेम हृदय में, प्रेम ही चाहने वाले।   माँगे ना अधिकार कोई,ना माँगे धन और दौलत। प्रेम के संग सम्मान चाहने, वाले हम मतवाले।   हम राधा के विरह गीत है, हम मीरा के भजनों में। हम शबरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *