Kavita kaise manaoge janm-din

कैसे मनाओगे जन्म-दिन | Kavita kaise manaoge janm-din

कैसे मनाओगे जन्म-दिन

( Kaise manaoge janm-din ) 

 

जन्मदिवस की यें ढेरों शुभकामना,
कोरोना से हम सबको जंग लड़ना।
करना इसका सब मिलकर सामना,
इस महामारी से महा-अलर्ट रहना।।

बचना और बचाना है हर शहर को,
घर-परिवार गांव व अपनें ख़ुद को।
समझाना फालतु निकले ना बाहर,
हर इंसान और बुजुर्ग माँ बहन को।।

नही आ सकता घर आज में छुट्टी,
बढ़ रही कोरोना के कारण डयूटी।
बधाई जन्मोत्सव की दे रहा आज,
हमको प्रियवर आज तुम पर नाज।।

विकट समस्या आई आज धरा पर,
पहाड़ टूट रहा इस भू- मण्डल पर।
हवा में भी रसायन का जहर भरा,
मौत का तांडव छाया सब घरों पर।।

आज दुनियाँ सारी सिलेंडर ढो रही,
ऑक्सीजन बिना सांसे उलझ रही।
कैसे मनाओगे आप भी जन्म दिन,
आज छुट्टी भी मुझको मिल न रही।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *