वो सपनों में आकर सताने लगे हैं

वो सपनों में आकर सताने लगे हैं

वो सपनों में आकर सताने लगे हैं
मेरी धड़कनों को बढ़ाने लगे हैं

बनाया था तिनकों से जो आशियाना
अदू आके उसको जलाने लगे हैं

क़यामत कहीं आ न जाए यहाँ पर
सितमगर को हम याद आने लगे हैं

ज़माने ने ठोकर लगाई है उनको
तभी होश उनके ठिकाने लगे हैं

कहीं हो गयी हो मुहब्बत न उनको
कि अब आईने से लजाने लगे हैं

बचाने को अपने महल दो महल वो
ग़रीबों के घर को जलाने लगे हैं

सिखाया था उँगुली पकड़ जिनको चलना
वही आज उँगली दिखाने लगे हैं

ज़नाज़े को काँधा लगाने से पहले
सभी यादें मेरी मिटाने लगे हैं

किसी पे न ज़ाहिर हो राज़-ए- मुहब्बत
वो मेरे खतों को जलाने लगे हैं

हुई एक पल में मुहब्बत थी मीना
बताने में उनको ज़माने लगे हैं

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • दिलवाले दिल के | Dil Wali Shayari

    दिल वाले दिल के ( Dilwale dil ke )    लोग मिले हैं काले दिल के किसने देखे छाले दिल के ? देखें तेरे दिल में क्या है ? खोल कभी तो ताले दिल के सोचा तुझको हरदम अपना अरमाँ यूँ भी पाले दिल के मक्कारों की इस दुनिया में हम हैं भोले भाले दिल…

  • वतन की आबरू हर हाल में बचानी है

    वतन की आबरू हर हाल में बचानी है सियासी नफ़रतों की आग ये बुझानी हैख़ुलूस प्यार वफ़ा से ही जीत पानी है ये धर्म मज़हबों की जंग अब तो बंद करोहरेक शख़्स में इंसानियत जगानी है इरादे हमने ज़माने में कर दिये ज़ाहिरवतन की आबरू हर हाल में बचानी है सबक ये हमको बुजुर्गों से…

  • कल रात | Kal Raat

    कल रात ( Kal Raat ) ज़िन्दगी धूप सी लगी कल रातइस तरह बेबसी दिखी कल रात जिसको देखा नहीं सँवरते मैंवो भी सज-धज के तो मिली कल रात मिलने बेचैन हो गया दिल तोरात भी जो कटी नही कल रात ज़िन्दगी से जिन्हें शिकायत थीखुशियां उनमें मुझे दिखी कल रात ज़िन्दगी भर का साथ…

  • मेरे महबूब की मोहब्बत | Mere Mehboob ki Mohabbat

    मेरे महबूब की मोहब्बत ( Mere Mehboob ki Mohabbat )   जब महबूबा का ठिकाना बदल जाएगा मेरी महबूबा ये जहान बदल जाएगा। रह जाएंगी तेरी यादें इस जहान में वक्त रहते ये परवानां बदल जाएगा। मेरी महबूबा जहां बैठोगे बड़ी शान से उस जगह तेरा आशियाना बदल जाएगा। तुम मुझसे मोहब्बत कर दिल्लगी कर…

  • ख़याले-यार | Ghazal Khayale-Yaar

    ख़याले-यार ( Khayale-Yaar ) ख़याले-यार से बढ़कर कोई ख़याल नहीं शब-ए-फिराक़ है फिर भी ज़रा मलाल नहीं किसी की सम्त उठा कर निगाह क्या देखें तेरे जमाल के आगे कोई जमाल नहीं जमाले -यार की रानाइयों में खोया हूँ फ़ज़ा-ए-मस्त से मुझको अभी निकाल नहीं उड़ेगी नींद तू खोयेगा चैन दिन का भी दिमाग़ो-दिल में…

  • सूरज निकाल देता है | Ghazal Suraj Nikal Deta Hai

    सूरज निकाल देता है ( Suraj Nikal Deta Hai )   बड़ी अजीब सी उलझन में डाल देता है मेरे सवाल को हँस हँस के टाल देता है हुनर को अपने वो ऐसा कमाल देता है नदी का दर्द समुंदर में डाल देता है करो न फ़िक्र कि हम भी उसी के बंदे हैं बड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *