Dil Wali Shayari

दिलवाले दिल के | Dil Wali Shayari

दिल वाले दिल के

( Dilwale dil ke ) 

 

लोग मिले हैं काले दिल के
किसने देखे छाले दिल के ?

देखें तेरे दिल में क्या है ?
खोल कभी तो ताले दिल के

सोचा तुझको हरदम अपना
अरमाँ यूँ भी पाले दिल के

मक्कारों की इस दुनिया में
हम हैं भोले भाले दिल के

बरसों की ये नफ़रत भूलो
साफ़ करो अब जाले दिल के

औरों ने बस ज़ख़्म दिये हैं
सिर्फ़ तुम्ही रखवाले दिल के

बेचैनी,उलझन,चाहत,दुख
समझेंगे दिल वाले दिल के

याद किया बस हर पल तुझको
ख़तरे यूँ भी टाले दिल के

हर सीने में है इक पत्थर
पड़े हुए हैं लाले दिल के

अच्छे अच्छे शे’र हुए हैं
फूट गये हैं छाले दिल के

हर पल मस्ती में जीते हैं
हम तो हैं मतवाले दिल के

तेरी यादें मिटी न फिर भी
टुकड़े भी कर डाले दिल के

बिल्कुल राजाओं जैसे हैं
नख़रे भी इस साले दिल के

ग़ज़लों में ही ‘अहद’ हमेशा
हमने अरमाँ ढाले दिल के !

 

शायर: :– अमित ‘अहद’
गाँव+पोस्ट-मुजफ़्फ़राबाद
जिला-सहारनपुर ( उत्तर प्रदेश )
पिन कोड़-247129

यह भी पढ़ें :-

जो नज़रों से गिर जाते हैं | Ghazal Shayari in Hindi

 

Similar Posts

  • घर की इज़्ज़त | Ghar ki Izzat

    घर की इज़्ज़त ( Ghar ki Izzat ) यह हुनर दिल में ढाल कर रखनाघर की इज़्ज़त सँभाल कर रखना हर तरफ़ हैं तमाशबीन यहाँकोई परदा भी डाल कर रखना मैं भी दिल में तुम्हारे रहता हूँअपने दिल को सँभाल कर रखना हर ग़ज़ल अंजुमन में छा जायेदर्द दिल का निकाल कर रखना मैं हूँ…

  • दिखती नहीं | Ghazal Dikhti Nahi

    दिखती नहीं ( Ghazal Dikhti Nahi )   ग़ालिबन उनके महल से झोपड़ी दिखती नहीं I इसलिए उनको शहर की मुफ़लिसी दिखती नहीं II लाज़िमी शिकवे शिकायत, ग़ौर तो फरमा ज़रा I आख़िरश उनकी तुम्हे क्यों बेबसी दिखती नहीं I पेट ख़ाली शख्त जेबें पैरहन पैबंद तर I फिर उसे संसार में कुछ दिलकशी दिखती…

  • सताया न कर | Sataya na Kar

    सताया न कर ( Sataya na Kar )   ज़ब्त रब का कभी आज़माया न कर बेवज़ह मुफ़लिसों को सताया न कर। है खफ़ा तो पता ये उसे भी लगे ख़ुद ब ख़ुद आदतन मान जाया न कर। रंजिशें दरगुज़र भी किया कर कभी तल्ख़ियां बेसबब यूं बढ़ाया न कर। तोड़ कर ख़्वाब ग़र तू…

  • क्या कहने | Kya Kahne

    क्या कहने इक तो जुल्फें दराज़, क्या कहनेउसपे बाहें ग़ुदाज़, क्या कहने मुँह को तेड़ा किये यूँ बैठे हैंहुस्न और उसपे नाज़, क्या कहने अहले-दुनिया को ताक पर रख करएक उसका लिहाज़, क्या कहने जब भी गाऐ तो अंदलीब लगेउस पे परवाज़-ए-बाज़, क्या कहने गुफ़्तुगू भी पहेलियों जैसीऔर आँखों में राज़, क्या कहने कल तलक…

  • लगी कुछ देर | Latest Ghazal

    लगी कुछ देर ( Lagi kuch der )   लगी कुछ देर उनको जानने में हां मगर जाना हमारे प्यार का होने लगा है कुछ असर जाना। कभी वो हंस दिये रहमत ख़ुदा की हो गई हम पर हुए नाराज़ तो उसको इलाही का कहर जाना। हुए ग़ाफ़िल मुहब्बत में भुला दी जात भी अपनी…

  • उठाने के बाद | Uthaane ke Baad

    उठाने के बाद ( Uthaane ke Baad ) दिल की महफ़िल से मुझको उठाने के बादकोई रोता रहा मुस्कुराने के बाद उनके तीर – ए – नज़र का बड़ा शुक्रियाज़िन्दगी खिल उठी चोट खाने के बाद हौसलों को नई ज़िंदगी दे गयाएक जुगनू कहीं झिलमिलाने के बाद उसने दीवाना दिल को बना ही दियाइक निगाह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *