Saraswati Vandana

हे माँ ! सरस्वती वरदायिनी ! | Saraswati Vandana

हे माँ ! सरस्वती वरदायिनी !

( He Maa ! Saraswati Varadayini ! )

 

 

हे माँ ! सरस्वती वरदायिनी !
जगत चेतना बोध प्रदायिनी
वीणा पाणी हंस वाहिनी
जनमानस उरलोक निवासिनि
अपने कल्याणी आँचल में
मुझको लेकर पावन कर दो !

 

ध्यान तुम्हारा कर पाऊॅं मैं
शरण तुम्हारी आ पाऊॅं मैं
चरण तुम्हारे लग कर माता !
पुत्र तुम्हारा बन पाऊॅं मैं
इस पावन ऑंचल की छाया
मेरे विकल शीश पर धर दो !

 

संघर्षों नर संहारों की
जग में आगे बात ना रहे
मानव बस मानव कहलाये
उसकी कोई जात ना रहे
अलख जगाने अपने पन की
मुझे साधनाओं से भर दो !

 

प्रज्ञा और विवेक दायिनी
सत् चित् के आयाम जगाकर
अनिर्बाच्य आनन्द प्रदायिनी
सतत प्रेरणाऍं प्रदान कर
मेरे मन मानस वाणी को
श्रेष्ठ कामनाओं के वर दो !

 

सजग चेतना रूप धारिणी
बुध मंगल विज्ञान स्वरूपा
सतत जीव जीवन को देती
हो आत्मिक उत्थान अनूपा
शुभद प्रेरणाएँ प्रदान कर
इस अन्तस् को ऊर्ध्वित कर दो !

 

माॅं ! तुम गायत्री तुम लक्ष्मी
तुम्ही शारदा बन दुख हरती
तुम ही दुर्गा तुम ही काली
बनकर जग की रक्षा करती
हे माॅं ! हम मानस पुत्रों पर
अपना ममता ऑंचल धर दो

 

जगत चराचर में तुमने ही
व्याप्त किया है जीवन का क्रम
प्राणों की तुम ही कारक हो
तुम्हीं प्रेरणा तुम ही मतिभ्रम
धारण यह आत्माहित मानस
शुभ संकल्प करे यह वर दो !

 

हर दुखिया मन मुझको पाकर
पाये सजग सांत्वना अनुभव
मेरे शब्द अस्त्र से हो हर
दुख पीड़ा का कठिन पराभव
जो जगहित में सृजित हुए, उस
हर अक्षर को अक्षर कर दो!

 

त्याग तपस्या औ’ उदारता
के धन कोष बना पाऊॅं मैं
सदा सजग सत्कर्मों से यह
प्रिय संसार सजा पाऊॅं मैं
मुझे सत्य का रूप बना दो
विमल चेतनाओं से भर दो !

 

हे माँ ! सरस्वती वर दायिनी
निष्कम्पित मन का तुम वर दो !

 

?

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

क्रान्ति वीर सुभाष | Poem on Subhash Chandra Bose in Hindi

Similar Posts

  • प्यारी हिंदी

    प्यारी हिंदी मैं मिथिला का वो बेटा हूं, जिसे हिंदी से है यारी।मैं भाषी मैथिली हूं, फिर भी हिंदी प्राणों से है प्यारी।।मेरे धड़कन में लहरे हिंदी की बो गूंज है न्यारी।जिसे गाने को लालायित है दुनियां की हर नर नारी।। 1 कहीं हुंकार है दिनकर जी का है पंत से यारी।कहीं चौहान की गर्जन…

  • मैं आ रहा हूँ | Main Aa Rahan Hoon

    मैं आ रहा हूँ ( Main Aa Rahan Hoon ) कान तरस गए यह सुनने को, “मैं आ रहा हूँ” एक बार तो कह दीजिए प्रभु! “मैं आ रहा हूँ” अँखियाँ बिछा देती मैं राह में, बांवरी मैं हुई आपकी चाह में, कब से राह मैं तक रही हूँ, सहन पीड़ा करने कैसे सक रही…

  • कभी यूँ ही अपने मिजाज बदला कीजिए

    कभी यूँ ही अपने मिजाज बदला कीजिए कभी यूं ही अपने मिजाज बदला कीजिये  दिल मांगे आपका तो जाँ निसार कीजिये हंसते हसते जिन्दगी  की शाम हो जायेगी बीती रात की सुबह का इन्तजार कीजिए   आकाश सूना दिखे तारे हो खामोश जहाँ धीमे से मध्यम झरनों सी रागनी सुना फूल गुलिस्ता में खिलखिलाकर जब…

  • नया साल | Poem Naya Saal

    नया साल ( Naya Saal )     सर्द सी इस शाम में सोचा कुछ तेरे नाम लिख दूँ…..   शायद लफ्ज़ों की गर्मी से पिघल जाये जमी है जो बर्फ तेरे मेरे दरमियां   गिले शिकवे जो हो ‘ गर चले जायें साथ ही जाते हुये साल के….   क्यों न आगाज़ करें इक…

  • डॉ. चंद्र दत्त शर्मा की कविताएं | Dr. Chander Datt  Sharma Poetry

    रक्तदान – रागनी तरज मानी नी माई मुंडेर… रक्तदान तै बड़ा दान ना, सबने न्यूं समझा दयो।18 वर्ष की उम्र हुवे जब परोपकार मैं ला दयो ।।भाइयों रै, सजनों रै…. भाइयों रै, सजनों रै….। आदमी का दुनिया मैं ना सदा एक-सा बख्त होवैघायल हो या कोए बीमारी संजीवनी यू रक्त होवैबख्त होवै जब काम आण…

  • मन

    मन बहुत शक्तिशाली हैव्यापक हैउसका साम्राज्यउसकोचुनौती देने वालाकोई नहीं हैअतः भलाई हैप्रकृति के नियम केसाथ चलने में हीसार नहींविपरीत दिशा में कोईमन में कालुष्य न आयेकर्म काट करइतना हिम बनकरचले कि खुद केसंगति वह जो नीति सिखायेवैराट्य प्रकट होवाणी में वैर-भावन उगने पायेराग- द्वेष से दूरहो जायें औरध्रुवतारा -सी चमकलिए सारे जगत मेंचमक सही सेआत्मा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *