सत्यमेव जयते

सत्यमेव जयते | Satyameva Jayate | kavita

सत्यमेव जयते

( Satyameva Jayate )

*****

डाॅ० कफिल की रिहाई,
मीडिया में है छाई।
यह बात फिर उभरकर आई,
सत्य परेशान हो सकता है-
पराजित नहीं भाई ।
यह कोई नहीं बात नहीं सैकड़ों ऐसे किस्से है
सदियों सुने , सुनाए जा रहे हैं।
फिर भी वही गलती सब दोहराए जा रहे हैं।
ताज़ा उदाहरण डाॅ कफिल का है-
जो गोरखपुर अस्पताल के डॉक्टर हैं,
बच्चों की जान बचाने को आगे आए थे,
आॅक्सीजन सिलेंडर कांधे पर रख घर से लाए थे।
सरकार किरकिरी से बचने को-
उन्हीं पर तोहमत लगा दिए,
कई कई जांच बिठा दिए।
रिपोर्ट डाॅ.कफिल के ही पक्ष में आए ,
आरोप बेबुनियाद साबित हुए ।
तब सरकार ने उन पर रासुका लगाए,
बेगुनाह होने पर भी महीनों जेल में बिताए।
लेकिन कफिल तू शेर निकला , बब्बर शेर-
तेरी हिम्मत देख हुए सब ढ़ेर ।
परेशानियों को हंसते हंसते सहा,
न्याय के दरवाजे दरवाजे गया ।
जो अब लौटा है निर्दोष,
यह देख सुन कितने हुए बेहोश।
मीडिया ने पहले था हीरो बनाया,
फिर दबाव में जीरो बनाया ।
चला लंबी बहसों का भी दौर,
सरकारी विफलता छिप गयी कहीं और!
अतिवादी के रूप में दिखाया,
राष्ट्र के लिए खतरा बताया।
भूल गए तेरी भलाईयों को,
कैसे तूने बिहार में भी चमकी का इलाज किया,
ईलाज कर कितनों के प्राण बचा लिया?
लेकिन सबने तुझे ही परेशान किया?
लगेगी उन सबको हाय,
चलें जायेंगे एक दिन –
छोड़कर दुनिया सांय सांय।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने-
एन एस ए को गैर कानूनी करार दिया,
शासन प्रशासन के मुंह पर तमाचा जड़ दिया।
रिहाई का फैसला दिया,
न्याय जिंदा है, हौसला दिया।
अब छूटकर आए हो,
बिना अपराध जेल में बिताए हो।
ऊपर से जुल्म भी सहे,
पर किसी से कुछ नहीं कहे।
हिम्मत न हारी,
फेल कर दी शासन की तैयारी।
“सत्यमेव जयते” ही है-
मुण्डकोपनिषद से लिया गया नारा,
हैं भारत को प्यारा।
न्यायालय एक और काम करता,
साजिशकर्ताओं को धरता।
उन्हें जेल करता!
तो कुछ और बात होती ‌-
सोने पे सुहागा ही हो जाता !!
आगे दुहराने से सब बचते,
ऐसी हरकत करने के पहले सौ बार सोचते।
फिर भी इतना कम नहीं है,
सरकारी आरोप में दम नहीं है।
यह सबको स्मरण कराएगा,
फिर किसी पे बेवजह रासुका नहीं लगाएगा

 

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

पौधे देख सुन सकते हैं | Poem on plant in Hindi

Similar Posts

  • जलाओ न दुनिया को | Jalao na Duniya Ko

    जलाओ न दुनिया को ! ( Jalao na duniya ko )   मोहब्बत की दुनिया बसा करके देखो, हाथ से हाथ तू मिला करके देखो। सूखे पत्ते के जैसे न जलाओ जहां को, नफ़रत का परदा हटा करके देखो। गिराओ न मिसाइलें इस कदर गगन से, उजड़ते जहां को बसा करके देखो। अमन -शान्ति से…

  • अलौकिक प्रतिष्ठा

    अलौकिक प्रतिष्ठा तुम शब्दों से परे हो,तुम्हें बयाँ करना मेरे लिए आसान नहीं।तुम्हारी सरलता में छिपा है गहराई का सागर,तुम्हारी मुस्कान में है दुनिया का उजाला। तुम वो हो, जो खुद को भूलकर,हर पल दूसरों के लिए जीता है।तुम्हारी सोच, सकारात्मकता का एक दर्पण है,जो हर अंधकार में रोशनी लाती है। तुम्हारे कंधों पर समाज…

  • हिन्दी हमारी मां | Hindi Hamari Maa

    हिन्दी हमारी मां ( Hindi tumhari maa )    हिन्दी हमारी मातृभाषा गर्व है मुझे, दिल को छू लेने वाली भाषा गर्व है मुझे। 14 सितम्बर का दिन हमेशा रहेगा याद, इस खास दिन के मौके पर गर्व है मुझे। हिन्दी को जैसे लिखे वैसे पढ़ें है यह खास, आम जनमानस की भाषा पर गर्व…

  • तेरा ये शबाब |Tera ye shabab | Ghazal

    तेरा ये शबाब ( Tera ye shabab )   खिलता हुस्न का तू गुलाब है! ग़जब  का  तेरा  ये शबाब है नशा क्यों न हो इश्क़ का मुझे लब तेरे  सनम  जब शराब है जिसे पढ़ना बाकी कभी जरा तू वो शायरी की क़िताब है उसे देखने को मचलता दिल ढला न वो चेहरे से…

  • प्रगति का रस्ता | Pragati ka Rasta

    प्रगति का रस्ता ( Pragati ka rasta )    मैं कभी नहीं मुड़ूंगा पीछे हमेशा चलता रहूंगा अपने पथ पर बिना किसी परवाह किए मैं अपने सभी गम को भुलाते हुए भूख प्यास को भुलाते हुए तन पर फटे कपड़े सजाते हुए आगे बढूंगा और मैं इस दुनिया में अपना नाम रोशन करूगा जब मैं…

  • हत्यारी ठण्ड | Hatyari Thand

    हत्यारी ठण्ड ( Hatyari thand )   दिसम्बर की वो सबसे अधिक, सर्द ओर कोहरे भरी रात थी हर चेहरे के मध्य , सन्नाटा था स्टेशन पर, कोहरे ओर सन्नाटे के मध्य, उस काली मोटी भिखारन ने, खाली चाय के खोखे में, चिथड़े को बिछाया, गठरी बने बच्चे को लिटाया, कुछ ही घण्टो में, शीतलहर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *