Sawan Mahina par Kavita

सावन महीना | Sawan Mahina par Kavita

सावन महीना

( Sawan Mahina ) 

 

सावन महीना अति विशेष
प्रेम ,साधना , पूजा का अशेष ( संपूर्ण )
भक्त करते भक्ति भगवन की
निरंतर होता जल अभिषेक।।

अनोखी घटा निराली देखो
सावन की खुशहाली देखो
बदरिया पहने बूंदों के हार
अंबर से बरसे प्रेम की फुहार।।

रिमझिम रिमझिम सावन माह में
कांवरिया जल लेकर प्रेम से आए
करके शिव शंभू महादेव की पूजा
पुण्य से सबका दर्शन हो जाए पूरा ।।

बरस रहा ये मनभावन सा सावन
करता धरा को प्रेम से यह गीला
मन रूपी माटी भी प्रेम से भीगे
जिसकी खुशी आखों से झलके ।।

प्रकृति का रूप भी लगे रंगीला
चुनर ओढ़ ली धरा ने हरियाली की
करती नित अपना श्रृंगार छबीला
सुंदर दृश्य दिखे चहूं ओर सजीला ।।

रंग बिरंगी पुष्प लगे है डाली डाली
तितलियां उड़ती हैं उनपर निराली
देख कर ये मन हर्षित हो उठता हैं,
सावन में झूले सब मिलकर झूला ।।

 

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

श्रृंगार | Shrrngaar

Similar Posts

  • पाखी की राखी | Pakhi ki Rakhi

    पाखी की राखी ( Pakhi ki Rakhi )   भाई-बहिन का रिश्ता ये प्यारा प्यारा इस प्यारे रिश्ते का प्यारा बंधन राखी खुशियों की अमिट सौगातें उमड़ रही देखो! कितनी खुश है आज ये पाखी चार दिन से देख रही, सजीले बाजार चमकीली राखियाँ, चमकते घर-बार चाँदी के वर्क से, सजी हुई मिठाइयाँ पकवानों की…

  • मानवता बना एक खिलौना | Manavta

    मानवता बना एक खिलौना ( Manavta bana ek khilona )  खिलौनों से खेलते खेलते कब आदमी आदमी से खेलने लगा, गुड्डे गुड़ियों से खेलते खेलते ना जाने कब गुड्डा,गुड्डी का बलात्कार करने लगा, कितना आसानी से सबने गुड्डी को खिलौना बना दिया, पर हर गुड्डा बुरा नहीं ये किसी ने सोचा ही नहीं, कभी ये…

  • विरह | Poem in Hindi on Virah

    विरह ( Virah )    नयन सुख ले लेने दो प्रियतम तुम जाने से पहले। अधर रस पान करा दो सूरज उग जाने से पहले। सुबह से वही दोपहरी रात कटवावन लागेगी जिया की प्यास बुझा दो मेरी, तुम जाने से पहले। विरह की बात बताऊं, सूना सूना जग लागे है। बहे जब जब पुरवाई,…

  • ओम बन्ना का धाम निराला | Om Banna Dham

    ओम बन्ना का धाम निराला ( Om banna ka dham nirala )   पूरी-दुनिया में है अनोखा वह एकमात्र ऐसा स्थान, मोटर-साइकिल को पूजते है जैसे पूजते भगवान। बुलेट-बाबा की बुलेट ने सबको कर दिया है हैरान, आज भी जिसमे बसी है श्री-ओमबन्ना की जान।। वो रहस्यमयी सच्ची-कहानी अब बन गया है धाम, काले रंग…

  • मैं चुप हूं | Main Chup hoon

    मैं चुप हूं ( Main Chup hoon )    मेरे पास शब्दों की माला है पास मेरे संस्कारों की थाती है जानती हूं ,अच्छाई और बुराई के भेद मेरी कलम ने सिखाया है मुझे न करें मुझे बेचारी और बेबस समझने की भूल…. मैं चुप हूं ,तो महज इसलिए की मेरे संस्कार इसकी गवाही नहीं…

  • भूले से चेहरे | Geet bhoole se chehre

    भूले से चेहरे  ( Bhoole se chehre )     भूले  से  चेहरे  कितने  ही, आँखों में घिर आए हैं ! अपना भी चेहरा है उनमें, या हम फिर भरमाए हैं !!   प्रातः कीआशा बन आये, हैं जग में कब से उजियारे लेकिन अबभी अन्धियारों से,भरे हुए घरके गलियारे मैं अपने आँगन में बैठा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *