सीमाएं

सीमाएं | Poem in Hindi on Seema

सीमाएं

( Seemayen )

 

सीमाओं  की भी  एक सीमा,खींचे चित्र चितेरे,
समय की गति को बांध न पाए,सीमाओं के घेरे।

 

सूर्य चन्द्रमा बंधे समय से ,सृष्टि करे प्रकाशित।
शिक्षा  देते  मुस्काने की,जीवन करो सुवासित।

 

कहते रेखाएं न खींचो,वसुधा सकल परिवार।
हम सीमाओं से बाहर है ,देते प्रभा एकसार।

 

जाति धर्म और ईर्ष्या द्वेष की,खींचो न दीवारें।
गगन के पंछी बनो,जग में लाओ नित्य बहारें।

 

चींटी से हाथी तक विधि की,रचना रंग बिरंगी।
सीमाओं में बांधा न उसने, जीवन ये सतरंगी।

 

प्रेम का पाठ पढ़ाकर भेजा,कहाश्रेष्ठ होजग में।
मानवता  है  धर्म  तुम्हारा, कष्ट न आए मग में।

 

प्रेमभाव से सब जीवों को,बनाके अपना रखना।
जीवन  पथके पथिक,लक्ष्य स्वयं बनाके रखना।

 

किन्तु धरा पर आकर मानव,मानवता ही भूला।
स्वार्थसिद्धि हीलक्ष्य बना,स्याही का गाड़ा कीला।

 

भूमि में खिंचती चली लकीरें,हुए विभाजित देश।
जाति धर्म परिवार बंट गए,कुछ भी बचा न शेष।

 

दृष्टि जिधर भी डालो,बस सीमाएं नज़र है आती।
सीमाओं की भी है सीमा,मनुज संभालो थाती।।

 

?

रचना – सीमा मिश्रा ( शिक्षिका व कवयित्री )
स्वतंत्र लेखिका व स्तंभकार
उ.प्रा. वि.काजीखेड़ा, खजुहा, फतेहपुर

यह भी पढ़ें :

मां | Maa Par Kavita

 

Similar Posts

  • उर्मिला | Urmila par kavita

    उर्मिला ( Urmila )   हे मधुकर क्यों रसपान करे, तुम प्रिय प्रसून को ऐसे। कही छोड के तो ना चल दोगे,तुम दशरथनन्दन जैसे। हे खग हे मृग हे दशों दिशा, हे सूर्य चन्द्र हे तारे, नक्षत्रों ने भी ना देखा, उर्मिला से भाग्य अभागे। वो जनक नन्दनी के सम थी, मिथिला की राजकुमारी। निसकाम…

  • खुशी के आंसू | Kavita

    खुशी के आंसू ( Khushi ke aansu : Kavita )     खुशियों के बादल मंडराये हृदय गदगद हो जाए भावों के ज्वार उमड़े खुशियों से दिल भर आए   नैनों में खुशी के आंसू मोती बनकर आ जाते हैं हर्षित मन के आंगन में आनंद के पल छा जाते हैं   उत्साह उमंगों का…

  • रे आदमकद | Re Aadamkad 

    रे आदमकद !  ( Re aadamkad )    हो गया है तू कितना बौना! तुझे हर वक्त चाहिए सुख सुविधाओं का बिछौना! भूल गया है तू इस पुण्य धरा में कहांँ-कहांँ महान सभ्यता- संस्कृति के गौरव चिन्ह छुपे हुए हैं अपने मन से पूछ क्या तूने कभी खोजें हैं! अधुनातन रंग में रंग गया है…

  • जल है तो कल है | Kavita Jal Hai to Kal Hai

    जल है तो कल है ( Jal Hai to Kal Hai )   सृष्टि पंच तत्व प्रभा, जल अद्भुत अनमोल । जीवन आयुष श्रेष्ठ पद, पग पग दिव्य तोल । अमृत तुल्य नीर संग , जीवंत हर पल है । जल है तो कल है ।। पेयजल दुरूपयोग व्यर्थता, सर्वदा अक्षम्य पाप । अवांछित कृत्य…

  • आस्तीन का सांप | Kavita aasteen ka sanp

    आस्तीन का सांप ( Aasteen ka sanp )      कोई भी नहीं बनना यह आस्तीन का सांप, दोस्त अपनें हृदय को रखना हमेशा साफ़। नहीं सोचना कभी भी बुरा किसी का आप, अपना या पराया एक बार तों करना माफ़।।   जिसमें जो है खाता उसी मे छेद ना करना, अपना हो या पराया…

  • टूटता तारा | Tootata Tara

    टूटता तारा ( Tootata tara )    एक रात बातों के मध्य तुम एकाएक खामोश हो गए थे मेरे पूछने पर मुझसे कहा मांग लो तुम्हें जो दुआ में माँगना है आज तुम्हारी मुराद पूरी हो जायेगी मैंने कहा – कैसे ? तुमने इशारा किया टूटते तारे का जिससे मैं थी अनभिज्ञ देख लो मेरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *