धरती की व्यथा | Kavita Dharti ki Vyatha

धरती की व्यथा

( Dharti ki Vyatha )

मैं खुश थी
जब
धरती न कहला कर
सूरज कहलाती थी
तुममें समा
तुम्हारी तरह
स्थिर रह कर
गुरुग्रह जैसे
अनेक ग्रहों को
अपने इर्द गिर्द घुमाती थी
पर
जबसे तुमने मुझे
पृथक अस्तित्व में लाने का
प्रण किया
तभी से
एक नित नया अहसास दिया ।
ऊर्जा के क्षेत्र में तो
तुमने मुझे
अपना बंधक ही बना लिया
स्वयं को स्थिर कर
दाता कहलाने के गुमान में
हमेशा हमेशा के लिए
अपने चारों ओर
चक्कर काटने को
विवश कर डाला
लाखों मील दूर हो
पर आज भी
तुम्हारी तपिश सह रही हूँ
घमंड की सजा
आज भी पा रही हूँ ।
कभी मरुथल में रेत बना
तपाते हो
तो कभी
स्वयं बाढ़ बन कर
मेरा धरातल छील ले जाते हो ।
कभी पहाड़ो पर
बर्फ बन
मौत का जाल बुनते हो
तो कभी
सागर की गहराई में
तुफान रचते हो ।
सोचती हूँ
इतनी लीलाएँ तो
तुम स्थिर रह कर करते हो
यदि मेरी तरह
चलायमान होते
तो परिणाम कैसा होता

Sushila Joshi

सुशीला जोशी

विद्योत्तमा, मुजफ्फरनगर उप्र

यह भी पढ़ें :-

व्रीड़ा | Kavita Vrida

Similar Posts

  • हिंदी पर अभिमान | Hindi diwas par vishesh kavita

    हिंदी पर अभिमान ( Hindi par abhiman )   हमें हिंदी पर अभिमान हैं हिंदी के सम्मान में वृद्धि हो सदैव गौरव गाथा हिंदी की भारत के समान है ।। आओ हिंदी भाषा का सम्मान करे हिंदी से ही हमारी अलग पहचान है सदा रहें भारत का है गौरव हमारे , मातृभाषा हिंदी हमारी मां…

  • मंजिल | Poem manzil

    मंजिल ( Manzil )   मंजिल अपनी निश्चित है,और भाव भी मन मे सुदृढ़ है। रस्ता तय करना है केवल,जो मंजिल तक निर्मित है।   जो मिलता ना रस्ता तो फिर, खुद ही नया बनाएगे। कर्मरथि हम मार्ग बनाकर, खुद मंजिल तक जाएगे।   टेढी मेढी हो पगदण्डी या फिर कंटक राहों मे। हम पर्वत…

  • कुदरत की आवाज | Kavita Kudrat ki Aawaj

    कुदरत की आवाज ! ( Kudrat ki aawaj )   कुदरत से छल करके कहाँ जाओगे, बहाया उसका आँसू तो बच पाओगे? कुदरत का सिर कुचलना मुनासिब नहीं, बचाओगे उसको तो दुआ पाओगे। जोशीमठ में जो मची है हाय – तौबा, क्या फजाओं को फिर से हँसा पाओगे? काटा पहाड़, बनाई हाट, सुरंग,सड़क, क्या फिर…

  • 2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस

    2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस भगवान महावीर को मेरा भावों से शत – शत वन्दन !भगवान महावीर की राह को अपनायें ।मानव जीवन सफल बनायें ।अब भोर है उठ जाग जायें ।क्यों आँखें मूंदकर हम सोयें ।संत हमारी मूर्छित चेतना जगाते ।कीमती वक्त हमारा हम क्यों खोते।दुनिया की हैं यह झूठी माया ।जैसे बादल…

  • अखबार | Akhbar kavita

    अखबार ( Akhbar )     आज की ताजा खबर लेकर आता अखबार देश विदेश के समाचार प्रिय अपनों का प्यार   राजनीति के दांव पेच संग सत्ता की बातें लाता कुर्सी की उठा पटक समीकरण सारे बतलाता   शिक्षा संस्कार साहित्य सामाजिक सरोकारों को जनता की आवाज बने हिला सके सरकारों को   अखबारों…

  • हिंदी हमारी मातृभाषा | Kavita Hindi hamari matrabhasha

    हिंदी हमारी मातृभाषा  ( Hindi hamari matrabhasha )   ये हिंदी हमारी ऐसी मातृ-भाषा, सरल शब्द में इसकी परिभाषा। विश्व में सारे गौरवान्वित करती, ३३ व्यंजनों से बनी राज भाषा।। हिन्द की भाषा का करो बखान, जिससे गूंजें ये सारा ही जहान। करो गुणगान और बनो विद्वान, हिन्द की हिंदी गूंजें सारे जहान।। हिंदी भाषा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *