Kavita Apne hi Ghar mein

अपने ही घर में बेगाने लगते हैं | Kavita Apne hi Ghar mein

अपने ही घर में बेगाने लगते हैं

( Apne hi ghar mein begane lagte hain ) 

 

मान मर्यादा इज्जत पाने में जाने कितने जमाने लगते हैं।
कैसी करवट ली वक्त ने अपने ही घर में बेगाने लगते हैं।

जान छिड़कने वाले ही हमको जानी दुश्मन लगते हैं।
मधुर मधुर मुस्कान बिखेरे भीतर काले मन रखते हैं।

जहर घुल रहा रिश्तो में विश्वास डगमगा रहा सारा।
नैन दिखाते नयनतारे कैसे होंगे बुढ़ापे का सहारा।

स्वार्थ की मनुहार हो रही मतलब की सब रिश्तेदारी।
अपना उल्लू सीधा करने अब दौड़ रही दुनिया सारी।

जिंदगी के सफर में मुसाफिर को ध्यान रखना है।
तय करनी हो लंबी दूरी संग कम सामान रखना है।

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

प्यार का बंधन | Geet Pyaar ka Bandhan

 

Similar Posts

  • बातें | Baten kavita

    बातें ( Baten )   छुपा के रखेंगे सारी बातें । काट वे देंगे हमारी बातें ।। बात तो बात है दबंगों की । चुप्पी साधेंगी बेचारी बातें ।। गले मिलकर हमारे दोस्त सदा । करेंगे  हमसे  दुधारी  बातें ।। हमें अच्छे बुरे से क्या मतलब । हम  तो  बोलेंगे करारी बातें ।। परिंदे   कांपते …

  • श्रीमती उमेश नाग की कविताएं

    सुनो है‌! मेरी राधा रानी, सुनो है‌! मेरी राधा रानी,तुम बिन मेरा नही कोई साथी।मौसम चाहे कैसा भी हो,सभी प्राकृतिक समय कामैं ही कर्ताधर्ता।सावन भादो न ही सही,अभी पोष माह का जोर-सहना होगा।हम तुम मिलकर समस्त,जग वासीयों का शिशिर सेबचाव करना होगा।सभी प्राणी चर अचर, मानवएवं प्रकृति का रक्षण करना होगा।मैं ही जगतपिता हूं,सर्व ब्रम्हांड…

  • इन्सान तेरे-मेरे में उलझ जाता है

    ‘इन्सान तेरे-मेरे में उलझ जाता है’ हे इन्सान तू अकेला ही आता है,तथा अकेला जहाँ से चला जाता है।तू यहाँ सदैव कुछ खोता व पाता है,नित तेरे-मेरे में उलझता जाता है। हे इन्सान तू स्वयं का भाग्य-विधाता है,साँसों की चलती रहती है कहानी।मिलते तथा बिछड़ते हैं इस पथ में,तू छोड़ जाता है अपनी निशानी। केवल…

  • पहले के रिश्ते | Rishte kavita

    “पहले के रिश्ते” ( Pahale ke rishte )   पहले के लोगो में रिश्तो का ज्ञान था औरत की इज्जत का सबको ध्यान था।   बड़े और छोटों की घर में थी पहचान कच्चे थे घर उनके मगर पक्के थे ईमान।   मान सम्मान से बंधी थी रिश्तो की डोरी विश्वास और मर्यादा में नहीं…

  • मैं कलम हूॅ॑

    मैं कलम हूॅ॑ कलम बड़ी अनमोल है,जाने चतुर सुजान।दया धरम अरु शील का,,करती बहुत बखान।। कलम लेख की शान है,लिखती है भरपूर।लिखे आत्म का ज्ञान ये, दृष्टि रखती सुदूर।। चलती जब है यह कलम,लिखे सदा गुणगान।कहती सब है सच सदा, होती कलम महान।। तीन अक्षर का नाम है,करती बहुत कमाल।हाथ पड़ी जब योग्यता,चमका उनका भाल।।…

  • मोहिनी नारी | Mohini Nari

    मोहिनी नारी ( Mohini nari )   आयुद्धों से भरे हुए भण्डार है मोहिनी नारी के। नयना तीर कमान बिछाये जाल है मोहिनी नारी के। माया ममता महबूबा से भाव है मोहिनी नारी के। अभी तो है शुरूवात अनेको रंग है मोहिनी नारी के। शतरूपा से शुरू हुआ संसार है मोहिनी नारी के। त्रिदेवी का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *