शरद का चाँद

शरद का चाँद

शरद का चाँद

*****

शरद का चाँद लिए दिखा आज अंबर,
चांदनी में नहाया जग दिख रहा अतिसुंदर।
जगमगा रहा जग सारा रौशनी में नहाकर,
कभी छत तो कभी आंगन से-
निहार रहा हूं नीलांबर।
पछुए की छुअन से सिहरन सी हो रही है,
देख चांदनी , चकोरी विभोर हो रही है।
उमड़ रहा नयनों में, प्रेम का समंदर,
सुलग रहा है तन मन, अंदर ही अंदर।
ऊपर से बह रही ये मधुर शीतल बयार,
अंदर उमड़ रहा प्राणियों के प्यार ही प्यार।
इतने में वो आई,फिजा महकाई,
देख उसे चांदनी लजाई;
मुझसे भी सुंदर यह स्त्री कहां से आई?
चांदनी रात में लग रही है उर्वशी,
छत पर धीरे से खीर है रख रही ।
हंसी पल्लू से कभी ढंक रही,
तो कभी चुपके से मुझको है तक रही;
बिन बोले वह बहुत कुछ है कह रही।
असमंजस में निहारता हूं ऊपर नीचे,
शर्म से वो खड़ी है पल्लू खींचे।
फर्क न कर पाया कौन है सुंदरतम,
चांदनी लिए चंद्र या
अधरों पर लाली लिए यह चंद्र बदन;
हां कुछ ऐसी है मेरी प्रियतम।
अनुभूति हो रही है आज असीम खुशी की,
घूंघट की ओट से जो दिख रही हंसी उसकी।
देख तन-मन प्रफुल्लित हुआ,
प्रेम का दीपक जो फिर नवोदित हुआ।
पर यह कैसी बेबसी?
न वो कुछ कह रही,
न मेरे मुख से कुछ निकल रहा!
उलझन है बड़ी ,
रखा हूं धैर्य अभी, कहने को तो उम्र हैं पड़ी।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

https://thesahitya.com/hamare-nabi/

 

Similar Posts

  • मैं अकेला | Kavita Main Akela

    मैं अकेला ( Main Akela ) अकेला हूँ पर अकेला नहीं मेरे साथ है तारो भरी रात चाँद की चाँदनी मुहँ पर आई झुर्रियां माथे पर पड़ी सकीन एक सुनसान रात में जब बिस्तर पर होता हूँ। घड़ी की सुईयों की आवाज भयभीत कर देती है मुझे झाड़ि‌यों की झुण्ड की छाँव आवारा पशुओं की…

  • नव वर्ष की डायरी | Nav Varsh ki Diary

    नव वर्ष की डायरी ( Nav varsh ki diary )   जब इस नव वर्ष की डायरी लिखना तो पहले पृष्ठ पर सिर्फ़ ‘मुहब्बत’ लिख कर छोड़ देना कुछ पृष्ठ पर अपने ख़्वाब, अपनी ख़्वाहिशें लिखना बीच के पृष्ठ को हृदयस्पर्शी कविताओं के लिए रखना भावुकता के लिए रखना कुछ पृष्ठ सिर्फ़ अपने लिए रखना…

  • राखी का त्यौहार | Kavita Rakhi ka tyohar

    राखी का त्यौहार ( Rakhi ka tyohar )   बात-बात पे लड़ना, बात -बात पे झगड़ना, कभी रूठना ,कभी मनाना, कभी अड़ना;   बड़ा नटखट है- भाई बहन का प्यार, देखो, आ गया ये राखी का त्यौहार ।। सतरंगी रंगों में चमक रही हैं राखियाँ, हर तरफ़ बिखरी हैं सैकड़ों मिठाइयाँ;   आज पूरी तरह…

  • मन की डायरी | Kavita Man ki Diary

    मन की डायरी ( Man ki Diary ) मन की डायरी में लिखे है कुछ अनकहे अलफ़ाज़ जिन्हे पढ़ने के लिए जरूरत होगी तुमको रूह में उतरने की, हृदय समंदर में डूबकर अहसासों के सीप चुनने की, क्या तुम चुन पाओगे मेरे मन को पढ़ पाओगे !! डी के निवातिया यह भी पढ़ें:- हे, मनुज…

  • सिद्धिदात्री मां | Siddhidatri maan Aarti

    सिद्धिदात्री मां ( Siddhidatri maan )   सिंह सवार मां जगदंबे कमलासन विराजित मां सुख समृद्धि यश की दाता सारे संकट हरती मां   सिद्धिदात्री गुण दाता मां भक्तों के भंडार भरे विजय का दे वरदान माता सिर पर हाथ धरे   जगमग दीप जले मां अंबे भक्त खड़े जयकार करें सजा है दरबार तुम्हारा…

  • अनिंद्य सुंदरी | Anindh Sundari

    “अनिंद्य सुंदरी” ( Anindh Sundari )   सदियों से तुमसे दीप्त सूर्य और प्रदीप्त होकर चांँद भूधर पाकर अपरिमित साहस अवनि अनंत धैर्य उर में धरती है पग धरती हो तुम उपवन में या मन में पुष्पित हो जाती हैं सुप्त कलियां सज जाती हैं मधुरम मंजरियांँ। मुस्कुराने से तुम्हारे फूट पड़ते हैं झरने प्रकृति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *