शत: शत: प्रणाम

शत: शत: प्रणाम | Geet Shat Shat Pranam

शत: शत: प्रणाम

( Shat Shat Pranam )

हिमालय की शान को,
माँ, गंगा की आन को,
सागर के सम्मान को,
झरनों की मधुर तान को
इंद्रधनुषी आसमान को,
मेरे वतन की शान को
शत: शत: प्रणाम है, मेरा शत: शत: प्रणाम है !! १ !!

गीता और कुरआन को
वेदो को और पुराण को,
महात्माओं के ज्ञान को,
ग्रंथो के श्लोक गान को,
सर्वधर्म के अभिमान को,
योद्धाओं के प्राणदान को
शत: शत: प्रणाम है, मेरा शत: शत: प्रणाम है !! २ !!

खेतों को, खलिहान को,
गुलिस्ताँ, बागवान को,
दरख्तों के अभिमान को
कोयल के मधुर गान को
तितली भँवरे गुंजान को,
शत: शत: प्रणाम है, मेरा शत: शत: प्रणाम है !! ३ !!

मजदूर और किसान को
सीमा पे तैनात जवान को
शिक्षा संस्कृति विज्ञान को
हिंदी भाषा के अभिमान को
शिक्षक यांत्रिक कुशलवान को
भरता माता के अभिमान को
शत: शत: प्रणाम है, मेरा शत: शत: प्रणाम है !! ४ !!

तिरंगे के सम्मान को,
देशभक्ति के गान को,
शहीदों के बलिदान को,
वीर हुए जो कुर्बान को,
गाँधी सुभाष महान को,
भगत सिंह नौजवान को,
शत: शत: प्रणाम है, मेरा शत: शत: प्रणाम है !! ५ !!

निज गौरव अभिमान को,
नर नारी सम सम्मान को
माँ बेटी बहनों के मान को
मात पिता गुरु पहचान को
नवग्रह के सृष्टि यान को,
अदृशय नश्वर भगवान् को,
शत: शत: प्रणाम है, मेरा शत: शत: प्रणाम है !! ६ !!

डी के निवातिया

डी के निवातिया

यह भी पढ़ें:-

निवातिया के हाइकु | Nivatiya ke Haiku

Similar Posts

  • राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है | Ram se Ayodhya

    राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है ( Ram se ayodhya, ayodhya ke Ram hai )    काल के कपाल पे, लिखा ये दिव्य नाम है। राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है। हृदय से जो मिटा नही, यही वो पावन धाम है। जन्म से समाधि तक, हुंकार यही काम है। राम से अयोध्या, अयोध्या…

  • वंदना माँ शारदे की

    वंदना माँ शारदे की कुछ ऐसा प्रखर प्रकाश हुआ ।जगमग सारा आकाश हुआ ।। उर में आंनदित लहर उठी ,बह रही सुरभि भी कल्याणी ।क्या उतर रही है शिखरों से ,अब श्वेत कमल वीणापाणी ।सुरभित कुसमित है भूमंडल,नख शिख तक यह आभास हुआ ।।जगमग——- छँट जायेगी हर आँगन से ,तम की छाया काली-काली ।पुलकित होगी…

  • इनकी उनकी बात | हंसगति छन्द

    इनकी उनकी बात इनकी उनकी बात , आज क्यों करना । अपने मन के घाव , स्वयं है भरना ।। इनकी उनकी बात … हम सब में है प्यार , और क्या लेना । इन्हें बताओ आप , आज सच है ना ।। जीवन है अनमोल , मानता गहना । खुशी मिलेगी आप , खोजते…

  • मुझे आवाज देना | Mujhe Awaz Dena

    मुझे आवाज देना  ( Mujhe awaz dena )   बजने लगे मन के सितार, साज सारे मचलने लगे। मेरा नाम अधरों से जब, शब्द सारे थिरकने लगे। मुझे आवाज देना साथी, मिल जाऊंगा मैं राहों में। खुशियों के दीप जलाऊं, प्रिय तुम्हारी निगाहों में। मुझे आवाज देना थामें रखना दिल की धड़कन, वादियों बहारों में।…

  • मां तेरी लाल चुनरिया | Kali Maa ka Geet

    मां तेरी लाल चुनरिया ( Maan teri laal chunariya )    मां तेरी लाल चुनरिया, लाल तेरी ध्वजा बिराजे। सजा दरबार निराला, मां शंख चक्र गदा साजे। मां तेरी लाल चुनरिया शक्ति स्वरूपा गौरी, हे माता जग कल्याणी। दमके किस्मत के तारे, हे अंबे मां वरदानी। संकट सारे हरना मेरे, मां हो सिंह सवार बिराजे।…

  • जल दिवस | Geet Jal Divas

    जल दिवस ( Jal Divas ) जल ही जीवन जानते हो फिर भी तुम ना मानते हो व्यर्थ बहने देते हो जल व्यर्थ बहने देते हो कपड़े बर्तन धोते समय नल नहीं बंद करते हो हाथ मुंह धोते समय नल नहीं बंद करते हो सब्जियां फल धोके पानी पेड़ों में नहीं डालते हो व्यर्थ बहने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *