ख़्याल | Kavita Khayal

ख़्याल

( Khayal )

ढली है शाम ही अभी , रात अभी बाकी है
हुयी है मुलाकात ही, बात अभी बाकी है

शजर के कोटरों से, झांक रहे हैं चूजे
पंख ही उगे हैं अभी, उड़ान अभी बाकी है

अभी ही तो, उभरी है मुस्कान अधरों पर
मिली हैं आँखें ही अभी, दिल अभी बाकी है

आतुर हैं मन के परिंदे, अर्श की चाहत में
जागी हैं उमंगे ही, उड़ान अभी बाकी है

लिखने हैं इतिहास कई, किताब के पन्नो में
उभरे हैं खयाल ही, लेखनी में अभी बाकी हैं

मिल जाए साथ अगर, सफ़र में आपका
जज़्बात ही जागे हैं मगर,जुनून अभी बाकी है

Mohan

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

चाभी | Kavita Chabhi

Similar Posts

  • दोस्ती के नाम | Dosti ke Naam

    दोस्ती के नाम ( Dosti ke Naam )    संग फिजा के दोस्ती की महक भेजना सर पर हमेशा मुश्किल में हाथ रखना डूबते सूरज के हाथ थोड़ी रोशनी भेजना, संग चांद के थोड़ी चांदनी भेजना… कड़कती धूप में पेड़ की छाया बनना बरसती बरसात में तुम छत्री कहलाना यह दोस्ती के हर वादे को…

  • मेरी कलम | Meri Kalam

    मेरी कलम ( Meri Kalam )   मेरी कलम मेरा साथ बखूबी निभाती है तन्हाई में भी आकर गले लगाती है कड़कती धूप में परछाई बन जाती है ठंड मे मखमल की चादर कहलाती है मैं रूठ जाऊँ अगर तो प्यार से मनाती है सजदे करूं तो दुआएं मेरी भी कहती है गलती पर टोकती…

  • भारत के लाल | Bharat ke lal

    भारत के लाल ( Bharat ke lal )   मत लूटो कोई देश की दौलत, बल्कि नेता सुभाष बनों। राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह, लाला लाजपत राय बनों। मंगल पाण्डेय, झाँसी की रानी, ऊधम सिंह, आजाद बनों। अशफाकउल्लाह, अवध बिहारी, रोशन, बिस्मिल, राजेंद्र बनों। शौर्य, पराक्रम से भरी हुई हैं, देखो, अनंत कथाएँ। स्वतंत्रता के उस…

  • प्रतिद्वंदी संसार | Pratidwandi Sansaar

    प्रतिद्वंदी संसार ( Pratidwandi Sansaar )   दीवानगी की हदों पर,सदा प्रतिद्वंदी संसार स्वप्निल आभा यथार्थ स्पंदन, अंतरतम वसित अनूप छवि। नेह वश चाल ढाल, हाव भाव श्रृंगार नवि । पर हर कदम व्यंग्य जुल्म सितम सह, चाह आकांक्षा सीमा अपार । दीवानगी की हदों पर,सदा प्रतिद्वंदी संसार ।। निहार दैहिक सौष्ठव, मचल रहीं वासनाएं…

  • श्री राम सिया की विवाह पंचमी आयी

    श्री राम सिया की विवाह पंचमी आयी श्री राम सिया का विवाह महोत्सव आयाभव्य मंडप सजा विवाह उत्सव का। आज शुभ मुहूर्त अगहन मास की पंचमी कादशरथ नंदन जनक दुलारी के विवाह का। चारों दिशाओं कोने कोने से राजकुमार है आयेशिव धनुष हिला ना सका एक भी बलवान । दुख से जनक का दिल दहला…

  • कितने कर चुकाये | Kitne kar chukaye

    कितने कर चुकाये ( Kitne kar chukaye )   आयकर खाय कर खरीद कर पक गए आम आदमी यहां कर चुकाते थक गए   भूमिकर मकान कर संग दुकान कर दे दिया कितना कमाया उसका भी कर ले लिया   खरीद कर बेच कर सेवा कर रुक गए कितने कर चुकाये कर चुकाते थक गए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *