Shri Rajiv Gandhi

युवा राजनेता श्री राजीव गांधी | Shri Rajiv Gandhi

युवा राजनेता श्री राजीव गांधी

( Yuva Rajneta Shri Rajiv Gandhi ) 

 

देश के युवा राज नेताओं में राजीव गांधी थें एक,
केवल ४० वर्ष की उम्र में वे प्रधानमंत्री बनें नेंक।
अद्भुत क्षमता उच्च तकनीक आधुनिक थी सोच,
लोकप्रिय वो नेता जिनके चाहनें वालें थें अनेंक।।

सहनशील और निर्मल था जिनका ऐसा स्वभाव,
कंप्यूटर और विज्ञान के क्षेत्रों में दिखाया प्रभाव।
वतन तरक्की के खातिर दिया युवाओं पर ध्यान,
एक उदार नेता की छवि सरल था जिनका भाव।।

फिरोज गांधी व इंदिरा गांधी की यह ऐसी संतान,
लंदन इम्पीरियल कॉलेज से हासिल किया ज्ञान।
मज़बूत महफूज़ देश को बनाना चाहतें थे महान,
पायलट बनकर चलाया पहलें एयरलाइन्स यान।।

२० अगस्त १९४४ को आप जन्में बंबई महाराष्ट्र,
माॅं के कहें राजनीति में आयें कार्य किऍं उत्कृष्ट।
लायें कंप्यूटर व संचार क्रांति किया राज सशक्त,
अमिट छाप व सौगातें छोड़ी याद करता ये राष्ट्र।।

१९६८ में इटली की एन्टोनिया संग विवाह किया,
पुत्र राहुल-पुत्री प्रियंका ने‌ गांधी घर जन्म लिया।
२१ मई १९९१ तमिलनाडु श्रीपेरंबदूर मृत्यु हुआ,
तत्पश्चात भारत रत्न देकर इन्हें ये सम्मान दिया।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • आखिरी दौर | Aakhri Daur

    आखिरी दौर ( Aakhri daur )   आखिरी दौर है जीवन का क्यों न हम याद कर लें अपने किए कर्मों को, इसी आखिरी दौर में याद आता है सारे अच्छे,बुरे कर्म, हम भूल नही पाते हैं सारे मर्मों को। कौन कहता है कि हम भूल जाते हैं अपने सारे किए कर्म गलत या सही,…

  • मीरा की कृष्ण भक्ति | Meera ki Krishan Bhakti

    मीरा की कृष्ण भक्ति ( Meera ki krishan bhakti )   मीरा की कृष्ण भक्ति,माधुर्य का सरित प्रवाह राठौड़ वंश अति शोभित, मीरा अप्रतिम अवतरण । प्रस्फुटित उपासना भाव, पुनीत पावन अंतःकरण । विष पात्र सहर्ष स्वीकार, भान कर अमृत अथाह । मीरा की कृष्ण भक्ति,माधुर्य का सरित प्रवाह ।। राणा रतन सिंह दिव्य सुता…

  • भगवान पति देना धनवान | Bhagwan Pati dena Dhanwan

    भगवान पति देना धनवान ( Bhagwan pati dena dhanwan )    कोठी बंगला कार देना, रख लूंगी सदा ध्यान। कैसा भी हो भगवान, पर पति देना धनवान। रूतबा थानेदार सा हो, अंदाज बड़ा नवाबी। सारे व्रत कर लूंगी तेरे, पति मत देना शराबी। पूजा करूंगी भगवन, दीप नित जलाऊंगी। चारों धाम तीर्थ तेरे, नित प्रभु…

  • ऐतिहासिक स्थल किशनगढ़ | Kishangarh

    ऐतिहासिक स्थल किशनगढ़ ( Aitihasik sthal kishangarh )    राजस्थान राज्य का है यह ऐतिहासिक ऐसा शहर, समस्त सुविधाएं मिल जाती है जहां पर हर पहर। ऐतिहासिक एवम धार्मिक स्थल है यहां पर अनेंक, मदनगंज किशनगढ़ नाम से विख्यात है ये शहर।। मार्बल मंडी डंपिंग यार्ड से भी यह शहर है मशहूर, बाॅलीवुड‌ फिल्मों की…

  • उठे जब भी कलम

    उठे जब भी कलम ***** लिखेंगे सच सच हम, खाएं सब कसम! लाज साहित्य की बचायेंगे, किसी प्रलोभन में न आयेंगे। न बेचेंगे अपनी कलम, लेखनी से जनांदोलन छेड़ेंगे हम। उठाएंगे बेबस मजदूरों की आवाज, चाहे महिलाओं की मान सम्मान की हो बात। भ्रष्टाचार रूपी दानव को- लेखनी के दम पर हराएंगे, किसानों की बात…

  • महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस

    महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस अहिंसा को हम जीवन में लाए ।प्रभु को भीतर घट में बसा लें ।मोक्ष की और कदम बढ़ाये ।सद्ज्ञान की रोशनी जगा लें ।आत्मा के अज्ञान को हटायें ।क्रोध , मान , माया ,लोभ को छोड़े ।सबसे मैत्री , प्रेमभाव जगा लें ।जीवन की सौरभ को हम महकायें ।होनी को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *