Siddhidatri Maa

सिद्धिदात्री मां | Siddhidatri Maa

सिद्धिदात्री मां

( Siddhidatri Maa ) 

 

अष्ट सिद्धि नव निधि प्राप्य,मां सिद्धिदात्री श्री स्तुति में

शारदीय नवरात्र परम रूप,
सर्वत्र आस्था निष्ठा असीम ।
भक्तजन उर अति आह्लाद,
महानवमी साधना अप्रतिम ।
संपूर्ण नवरात्र एक्य सुफल,
मां सरस्वती सम उपमा भक्ति में ।
अष्ट सिद्धि नव निधि प्राप्य,मां सिद्धिदात्री श्री स्तुति में ।।

केहरी वाहन विराजत मैया,
छटा अद्भुत अनुपम अनूप ।
चार भुजा कर कमल श्रृंगार,
मां पराशक्ति आभा प्रतिरूप ।
साधक उपासना शीर्ष स्पर्शन,
जगत मातृ वंदना अभिव्यक्ति में ।
अष्ट सिद्धि नव निधि प्राप्य, मां सिद्धि दात्री श्री स्तुति में ।।

गुलाबी वर्ण प्रिया मोहक छवि,
भक्तजन प्रति स्नेह विशेष ।
परिपूर्ण मनोवांछित कामनाएं,
सुख समृद्धि वैभव अधिशेष ।
भोग चना पूड़ी खीर हलवा सह,
नारियल कन्या पूजन प्रयुक्ति में ।
अष्ट सिद्धि नव निधि प्राप्य, मां सिद्धि दात्री श्री स्तुति में ।।

शिव शंकर अर्द्ध नारीश्वर पद,
मां दुर्गा नवम रूपा वरदान ।
ब्रह्मांड विजय संकल्प पूर्ण,
कर साधना शास्त्रीय विधान ।
भत्सल मैया आशीष अहम,
आनंद मंगल कष्ट पीड़ा मुक्ति में ।
अष्ट सिद्धि नव निधि प्राप्य, मां सिद्धि दात्री श्री स्तुति में ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

महागौरी मां | Mahagauri Maa

Similar Posts

  • डॉ ऋतु शर्मा ननंन पाँडे की कविताएं | Dr. Ritu Sharma Pandey Poetry

    ये साल यह साल भी यूँ ही गुज़र जाने वाला हैचुनौतियों से भराकहीं पर युद्ध, तो कहीं बम बारीआने वाले साल में न जाने क्या होगान जाने ग़मों की अन्धेरी रात होगीया सुखों का सवेरा होगाचलो शुक्र है हमको है यह पहले से नहीं पतामिलेगा वही जो भाग्य में है लिखाकुछ न कुछ तो हर…

  • अमर

    अमर दुनिया की हरवस्तु जन्म लेती हैऔर मरती हैइस मरणधर्माजगत में अमर कीकल्पना करने वालाकोई महान हीकल्पनाकार होगाकर्मों के सही सेक्षयोपशम होने परमनुष्य भव मेंसही से कर्मों काक्षयकर संपूर्णज्ञान प्राप्त होनेपर मिलन जबआत्मा से स्वयं काहोता तो आत्माके शुद्ध रूप सेफिर कोई भेदभेद न रहताज़िंदगी का सफ़रआयुष्य जितनाकेवली का होताधर्म का हीउस अवस्था मेंपहुँचने का…

  • समय के साथ साहित्य समाज बदलता है | Sahitya Samaj par Kavita

    समय के साथ साहित्य समाज बदलता है ( Samay ke sath sahitya samaj badalta hai )    वक्त के साथ बदल जाती है सब की जीवनधारा। समय के साथ साहित्य बदले संग समाज हमारा। बदल रहे हैं तौर-तरीके बदला अपनापन प्यारा। बदल रही शिक्षा नीति सभ्यता संस्कार हमारा। बदल रही सब बयार बसंती स्नेह सुधा…

  • मैं और वो आशा | Kavita main aur woh aasha

    मैं और वो आशा ( Main aur woh aasha )   मैं जूझ रहा तूफानों में आंधी और वीरानो में रेतीले धोरों में उंची घाटियों और चट्टानों में   एक आशा की किरण मुझे साहस संबल दे रही राह की बाधाएं मेरी पग पग पे परीक्षा ले रही     मन में आस जगाए मैं…

  • जेवर | Jewar kavita

    जेवर ( Jewar )   रत्न जड़ित आभूषण जेवर मनमोहक लगते रखड़ी बाजूबंद बोरला गले में सुंदर हार सजते   छम छम पांवों की पायल नथली के नखरे न्यारे हाथों में मुद्रिका मनोहर कानों में झुमके प्यारे   स्वर्ण आभूषण जड़ित कंगना भी कहर ढहाते हैं जेवर जो आकर्षण भर पिया के मन को भाते…

  • हो आगमन तुम्हारा | Ho Aagaman Tumhara

    हो आगमन तुम्हारा ( Ho Aagaman Tumhara ) मेरा नहीं है कुछ भी सब कुछ है तुम्हारा मैं तो बस परछाई हूं साजन तुम साज तुम्हारा। माटी की तुम भीनी खुशबू अंतर का तुम भेद भेद मिटे तन का मन का हो आगमन तुम्हारा। मीठे सपनों की बगिया तुम इच्छा मेरी डूबी उसमें नहीं जागना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *