Sochna Aapko hai

सोचना आपको है | Sochna Aapko hai

सोचना आपको है

( Sochna aapko hai ) 

 

जानता हूं
तुम गलत नही थे कभी
न ही बैर था किसी से तुम्हारा
गलत रहा तो बस
तुम्हारी सोच का नजरिया
और तुम्हारी संगत….

अपनों पर किए शक
गैरों पर जताया भरोसा
मीठी बोली मै रहा व्यंग छिपा
आंखों मे दबी वासना रही
जल्दबाजी की दौड़ में
ऊंचाई की कामना रही…

आप गलत नही थे
दोस्तों की संगत मे
बहकी हुई भावनाओं ने
तुम्हे कभी ठहरने ही नही दिया…..

स्थिरता मे चाहते तो
ऊंचाइयां कदमों तले थीं
ख्वाहिशों ने ही तुम्हे चढ़ने नही दिया…

वक्त और जवानी
तो है बहता हुआ पानी
बचे शेष मे विशेष न हो भले
किंतु ,शेष तो रहता है कुछ
उसी कुछ के सहारे
कर सकते हो फिर भी बहुत कुछ
अब यह सोचना आपको है की कैसे….

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

चलना सीखे नही | Chalna Sikhe Nahi

Similar Posts

  • प्यार चाहिए | Kavita Pyar Chahiye

    प्यार चाहिए ( Pyar Chahiye ) प्यार को प्यार से देखो तो प्यार बढ़ता है। दिल को दिल से मिलाओं तो दिल पिघलता है। है बहुत से लोग यहां जिनको प्यार मिलता नही। तो क्या उनका जीवन बिन प्यार के नीरस है।। जो प्यार मोहब्बत को यारों सिर्फ खेल समझते है। वो हसीन सपनों से…

  • नूतन वर्ष मंगलमय हो | Nutan Varsh Mangalmay ho

    नूतन वर्ष मंगलमय हो ( Nutan Varsh Mangalmay ho )   नूतन वर्ष मंगलमय हो, सारा जहां यूंही रोशन रहे। दिन दुनी रात चौगुनी हो, सदा खुशियों की सौगात रहे।। नूतन वर्ष…।।1।। पुलकित मन सबका हो, ऐसा मन में विश्वास रहे। खुशियों भरा जीवन हो, भाईचारे का विस्तार रहे।। नूतन वर्ष…।।2।। इच्छाओं की स्व-पूर्ति हो,…

  • तुम साधना हो

    तुम साधना हो तुम ईश्वर की अनुपम संचेतना होरचित ह्दय प्रेम की गूढ़ संवेदना होक्या कहा जाए अद्भुत सौन्दर्य वालीतुम सृष्टि की साकार हुई साधना हो । घुँघराले केश, मृगनयनी, तेज मस्तकअंग सब सुअंग लगें यौवन दे दस्तक।ठुड्डी और कनपटी बीच चमके कपोलकवि सहज अनुभूति की तुम पालना हो । तुझसे जुड़कर कान की बाली…

  • मौसम गर्मी का

    ?मौसम गर्मी का ?   अब तो तैयारी कर लो मौसम है आया गर्मी का। देखो त्याग कर दिया है इस धूप ने भी नर्मी का।।   कहां बूंद शबनमी के वो मंज़र सुहाने कोहरे के! ना ही सर्द वो हवाएं ना नामो-निशां नमी का।।   मंजर हुए सुनहरे खेतों तालाबों झील के। ज्यूं श्रृंगार…

  • धरातल | Dharatal

    धरातल ( Dharatal )   समय के सामूहिक धरातल पर आपकी व्यक्तिगत चाहत बहुत कीमती नही होती… बात जब परिवार,समाज,देश की हो शिक्षा,संस्कृति,संस्कार की हो सभ्यता,स्वभाव,व्यवहार की हो… आपका उत्तरदायित्व आप तक ही सिमट नही सकता जरूरतें,जरूरत पर ही पूरी नही होती कर्म और सहयोग भी जरूरी है… गलत ठहराने से ही आप सही नही…

  • मुर्दों के शहर में | Kavita murdon ke shahar mein

    मुर्दों के शहर में ( Murdon ke shahar mein )      फंस गऍं हम भी किसी के प्यार में, आ गऍं आज इस मुर्दों के शहर में। पड़ोसी पड़ोसी को नही पहचानता, बैठें है जबकि अपने-अपने घरों में।।   गाॅंव जैसा माहौल बोली में मिठास‌, नही है इन शहर की काॅलोनियों में। दूसरों की…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *