स्त्री योद्धा होती है

स्त्री योद्धा होती है | Stree Yoddha Hoti hai

स्त्री योद्धा होती है

( Stree Yoddha Hoti hai )

खून पानी ही नहीं,
अपनी रंगत भी देती है,
माँ गर्भ धारण कर,
खुशी का संगत देती है।
नौ महीने का सफर आसान नहीं,
हर बच्चे का ओर(गतिविधि) सामान नहीं।
एक में करती बहुत उल्टी,
तो दूसरे में खाती मिट्टी।
चेहरे पर झाई(दाग), पक गये बाल,
आँख कमजोर, चिचुक गई खाल।
अथाह दर्द से चीखें बुलंद,
नस-नस खड़ा, वक्त करता तंग।
सात तह पेट कट गया,
बच्चा जब ब्रीज शिशु रहा ……!
पर सारा दुख दर्द भूल जाती,
बच्चे को जब गले लगाती।
स्त्री योद्धा होती है,
सह्दयी प्रेम-मूरत होती है।
शब्द से कभी आँकलन नहीं करना,
ममता की अद्भुत सूरत होती है ।

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

हिन्दुस्तान को जगाओ | Kavita Hindustan ko Jagao

Similar Posts

  • धारा | Dhara

    धारा ( Dhara )    कोशिश न करिए किसी को तौलने की उसकी हुलिए या हालात को देखकर वक्त की दबिश मे चल रहे हैं सभी सूरज भी कभी पूरब तो कभी रहता है पश्चिम… ठीक है की आज आप कहां हैं यह मत देखिए की कौन कहां है हमने देखे हैं कई महलों को…

  • सांवरे की बंसी | Kavita Sanware ki Bansi

    सांवरे की बंसी ( Sanware ki Bansi ) सताने लगी है सांवरे की बंसी, रिझाने लगी है सांवरे की बंसी, मुझे रात औ दिन ख्याल है उसका ही, जगाने लगी है सांवरे की बंसी, कभी गीत गाके सुनाए है बंसी, कभी प्रीत मुझसे जताए है बंसी, मुझे आज कल वो लुभाए है इतना, सभी चैन…

  • मेरा भाई है वो | Mera Bhai Hai Wo

    मेरा भाई है वो ( Mera Bhai Hai Wo )   क्या कहूं, किसे कहूं, कौन है वो, मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है वो, ना शिकायतें उसे मुझसे, ना शिकवा करे वो, मेरी हर बात बिन कहे ही समझ जाता वो, कब, कहां,कैसे पता नहीं, पर मेरे जीवन का सबसे अहम हिस्सा है…

  • बाबा रामसा पीर दरबार | Baba Ramsa Peer Darbar

    बाबा रामसा पीर दरबार ( Baba Ramsa Peer Darbar )    लोक आस्था परम केंद्र ,बाबा रामसा पीर दरबार शेखावाटी स्वर्ण नगरी नवलगढ़, शोभित लोक देवता रामदेव जी धाम। पूर्ण सर्व भक्तजन मनोकामनाएं , अनूप सांप्रदायिक सौहार्द पैगाम । भाद्रपद शुक्ल दशमी लक्खी मेला, सर्वत्र बाबा कृपा वृष्टि अपार । लोक आस्था परम केंद्र, बाबा…

  • पाषाण युग | Pashan Yug par Kavita

    पाषाण युग ( Pashan yug)    स्वर्ण युग बीता रजत युग वो ताम्र युग चले गए। कलयुग में नर भांति भांति पग पग पे छले गए। पत्थर दिल लिये लो आया अब पाषाण युग। प्रस्तर ही पूजे जाते हैं शिलालेखों में बीते युग। दुख दर्द भाव भावना पीर पराई जाने कौन। वक्त खड़ा चुप्पी साधे…

  • जज्बातों की आंधी

    जज्बातों की आंधी ***** जब चलती है वेदी पर उसके बहुत कुछ जल जाती है। वेग उसकी होती अथाह, पल में सब-कुछ कर देती तबाह। रौंद डालती सब-कुछ, विशाल और क्षुद्र। दिखता न उसको- सही और ग़लत, मिले जो कुछ पथ में- उठाकर देती है पटक! शांत वेग जब होता, सामने कुछ न होता। बिखरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *